Jharkhand Municipal Election 2026:
रांची। झारखंड में हुए निकाय चुनावों के लिए मतगणना के शुरुआती रुझान सामने आने लगे हैं। 9 प्रमुख नगर निगमों में मेयर पदों पर सबकी नजरें हैं। अब तक के रूझानों के अनुसार 3 सीटों पर बीजेपी समर्थित प्रत्याशी आगे चल रहे हैं, जबकि 2 सीटों पर जेएमएम समर्थित उम्मीदवार बढ़त बनाए हुए हैं। 2 स्थानों पर कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी आगे हैं, वहीं 2 सीटों पर भाजपा के बागी उम्मीदवार बढ़त में हैं।
रांची में रोशनी खलखो आगेः
रांची नगर निगम में बीजेपी समर्थित रोशनी खलखो बढ़त बनाए हुए हैं, जबकि कांग्रेस समर्थित रमा खलखो पीछे चल रही हैं।
मानगो में सुधा गुप्ता आगेः
मानगो नगर निगम में कांग्रेस प्रत्याशी सुधा गुप्ता आगे हैं और भाजपा की संध्या सिंह पीछे चल रही हैं।
मेदिनीनगर में नम्रता त्रिपाठी आगेः
मेदिनीनगर नगर निगम में केएन त्रिपाठी की बेटी नम्रता त्रिपाठी आगे हो गई हैं। जबकि, जेएमएम समर्थित पूनम सिंह दूसरे और बीजेपी समर्थित अरुणा शंकर पीछे हैं।
गिरिडीह में प्रमिला आगेः
गिरीडीह नगर निगम में बीजेपी समर्थित प्रमिला मेहरा आगे चल रही हैं।
आदित्यपुर में संजय सरदार आगेः
आदित्यपुर नगर निगम में भाजपा समर्थित संजय सरदार बढ़त बनाए हुए हैं।
धनबाद में संजीव सिंह आगेः
धनबाद नगर निगम में भाजपा समर्थित संजीव सिंह आगे हैं।
चास में जमील को बढ़तः
चास नगर निगम में कांग्रेस समर्थित जमील अख्तर बढ़त पर हैं।
देवघर में रीता चौरसिया आगेः
देवघर नगर निगम में बीजेपी समर्थित रीता चौरसिया आगे चल रही हैं।
हजारीबाग में रवींद्र राणा आगेः
हजारीबाग नगर निगम में भाजपा के बागी उम्मीदवार रविंद्र राणा बढ़त में हैं, जबकि दूसरे स्थान पर जेएमएम के बागी सरफराज अहमद हैं।









