Jharkhand Budget 2026
रांची। झारखंड दाल, दूध और मछली उत्पादन की दिशा में काफी आगे बढ़ चुका है। उत्पादन के साथ ही इनका खपत भी बढ़ा है। यह जानकारी राज्य के वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के दौरान सदन को दी।
वित्त मंत्री ने बताया कि इस बार झारखंड में करीब 50 लाख मीट्रिक टन धान का उत्पादन हुआ है।
दाल और मछली उत्पादन में भी बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने दावा किया कि अब आंध्र प्रदेश और केरल से झारखंड के बाजार में मछलियां नहीं आ रही हैं। दूध उत्पादन और खपत में भी वृद्धि हुई है। राष्ट्रीय स्तर पर 500 मिलीग्राम खपत के मुकाबले राज्य में 260 मिलीग्राम खपत हो रही है। उन्होंने कहा कि झारखंड हॉर्टिकल्चर के क्षेत्र में भी आगे बढ़ रहा है।







