Jharkhand Budget 2026
रांची। झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार ने आज बजट पेश कर दिया है। सरकार ने इसे ‘अबुआ दिशोम बजट’ नाम दिया है। वित्तमंत्री राधाकृष्ण किशोर ने सदन के पटल पर पेश किया। जानकारी के मुताबिक, इस बार सरकार 1 लाख 60 हजार करोड़ से ज्यादा का बजट पेश किया है।
वित्त मंत्री ने सदन में कहा कि यह बजट झारखंडवासियों के चेहरे पर मुस्कान लाने वाला है। वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने सदन में कहा कि बजट में एजुकेशन, हेल्थ, एग्रीकल्चर, इ्फ्रास्ट्रक्चर, एनर्जी और यूथ एम्पावरमेंट को प्राथमिकता दी गई है। बजट का मकसद राज्य के संपूर्ण विकास, सोशल वेलफेयर और इकोनॉमिक ट्रांसफॉर्मेशन को तेज करना है। बता दे पिछले वर्ष की तुलना में इस बार का बजट 7% -10% ज्यादा है।







