Kailash Kher Live in Chatra: इटखोरी महोत्सव पर कैलाश खेर के सुरों में झूमा चतरा, आज कल्पना पटवारी की प्रस्तुति

1 Min Read

Kailash Kher Live in Chatra:

चतरा। कैलाश खेर की सूफियाना आवाज ने झारखंड के इटखोरी में आयोजित तीन दिवसीय राजकीय महोत्सव के दूसरे दिन समां बांध दिया। चतरा में आयोजित इस सांस्कृतिक उत्सव में मुख्य दर्शक दीर्घा खचाखच भरी रही। कलाकारों के मंच पर पहुंचते ही दर्शकों ने मोबाइल फ्लैशलाइट से उनका स्वागत किया, जिससे पूरा परिसर रोशनी से जगमगा उठा।

“तेरी दीवानी” और “सैयां” जैसे लोकप्रिय गीतों की प्रस्तुति

सायंकालीन सत्र में स्थानीय कलाकारों के साथ ओड़िशा के पारंपरिक गोटीपुवा और ओड़िसी नृत्य ने भारतीय सांस्कृतिक विरासत की छटा बिखेरी। रात 9 बजे से 11 बजे तक कैलाश खेर ने अपने कैलासा ग्रुप के साथ “तेरी दीवानी” और “सैयां” जैसे लोकप्रिय गीतों की प्रस्तुति देकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के अंत में उपायुक्त कीर्तिश्री ने सभी कलाकारों को मोमेंटो और शॉल देकर सम्मानित किया। बक्सा डैम में आयोजित वाटर स्पोर्ट्स भी आकर्षण का केंद्र रहे। महोत्सव के अंतिम दिन कल्पना पटवारी की प्रस्तुति और भव्य समापन समारोह आयोजित होगा।

Share This Article