कांग्रेस नेता गौरव गोगोई पहुंचे रांची, सीएम हेमंत से मिलेंगे

2 Min Read

Gaurav Gogoi

रांची। असम विधानसभा चुनाव की आहट के बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गौरव गोगोई और भंवर जितेंद्र सिंह गुरुवार को रांची पहुंचे। यहां वे झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलेंगे। असम में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए इस मुलाकात को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

असम में सीएम फेस हैं गौरव

गौरव गोगोई असम में मुख्यमंत्री का चेहरा माने जाते हैं और वे कांग्रेस नेता राहुल गांधी के करीबी भी हैं। ऐसे में असम की राजनीतिक परिस्थितियों को लेकर इस मुलाकात में चर्चा होने की संभावना है।

सीट बंटवारे पर हो सकती है चर्चा

राजनीतिक गलियारों में यह भी चर्चा है कि असम में सीट बंटवारे को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस के बीच समन्वय बनाने की कोशिश चल रही है। माना जा रहा है कि झामुमो असम में करीब 10 सीटों की मांग कर सकता है। ऐसे में इस मुद्दे पर भी बैठक में बातचीत होने की संभावना जताई जा रही है।

झामुमो की सक्रियता ने कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ा दी है। गौरतलब है कि हाल ही में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी दो दिन के असम दौरे से लौटे हैं। इस दौरान उन्होंने तेजपुर में आयोजित एक चुनावी सभा को संबोधित किया था। सभा में उन्होंने आदिवासी समाज से एकजुट होकर अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करने का आह्वान किया और कहा कि यदि असम के आदिवासी एकजुट हो जाएं तो राज्य में बड़ा राजनीतिक और सामाजिक बदलाव संभव है।

Share This Article