MLA Sonaram Sinku: नोवामुंडी की चार आदिवासी बच्चियां तमिलनाडु में बंधक, ग्रामीणों ने विधायक सोनाराम सिंकु से लगाई गुहार

2 Min Read

MLA Sonaram Sinku

पश्चिमी सिंहभूम। झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के Noamundi प्रखंड से चार आदिवासी बच्चियों को रोजगार दिलाने के नाम पर Tamil Nadu ले जाकर बंधक बनाने का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद इलाके में चिंता और नाराजगी का माहौल है। ग्रामीणों ने Sonaram Sinku से मिलकर बच्चियों को सुरक्षित वापस लाने और पूरे मामले की जल्द जांच कराने की मांग की है। बताया जा रहा है कि नोवामुंडी प्रखंड के महुदी पंचायत के बंगला डीपा गांव की चार बच्चियों को नौकरी दिलाने का झांसा देकर बाहर ले जाया गया था। आरोप है कि उन्हें तमिलनाडु ले जाने के बाद वहां से वापस अपने घर आने नहीं दिया जा रहा है।

तमिलनाडु में बीमार बताई जा रही हैं बच्चियां

ग्रामीणों के अनुसार तमिलनाडु में रह रही बच्चियां बीमार हो गई हैं और उन्हें पेट दर्द की शिकायत है। इसके साथ ही बताया जा रहा है कि वे काफी डरी-सहमी हुई हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि कुछ लोग भोले-भाले आदिवासी परिवारों को झांसा देकर उनके बच्चों को बाहर ले जाते हैं और बाद में उन्हें मुश्किल हालात में छोड़ देते हैं।

विधायक ने प्रशासन को दी जानकारी

मामले की गंभीरता को देखते हुए विधायक सोनाराम सिंकु ने तुरंत क्षेत्र के डीएसपी को इसकी जानकारी दी और पूरे मामले की त्वरित जांच करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रशासन से बच्चियों को सुरक्षित वापस लाने और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

बेटियों की सुरक्षा सर्वोपरि

विधायक सोनाराम सिंकु ने कहा कि क्षेत्र की बेटियों की सुरक्षा और सम्मान सर्वोपरि है और इस तरह के मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष ललित कुमार दोराईबुरु, युवा कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष मामूर अंसारी, प्रखंड उपाध्यक्ष सूरज चंपिया, प्रखंड महासचिव प्रदीप प्रधान, रोशन पान, दानिश हुसैन समेत कई स्थानीय नेता और ग्रामीण मौजूद थे।

Share This Article