Bokaro janata darbar postponed:
बोकारो। नगर पालिका आम निर्वाचन–2026 की मतगणना के कारण 27 फरवरी 2026 को उपायुक्त का प्रस्तावित जनता दरबार स्थगित कर दिया गया है। विशेष कार्य पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता मो. मुमताज अंसारी ने बताया कि मतगणना से जुड़ी प्रशासनिक व्यस्तताओं के कारण यह निर्णय लिया गया है।
अधिकारी ने अपील
अधिकारी ने अपील की है कि 27 फरवरी को नागरिक जनता दरबार में न आएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनता दरबार आगे भी पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नियमित रूप से आयोजित किया जाएगा।
प्रशासन के अनुसार
प्रशासन का कहना है कि जनता दरबार स्थगित होने से आम लोगों की समस्याओं के समाधान में कोई बाधा नहीं आएगी और निर्धारित तिथियों पर लोगों की शिकायतों और सुझावों पर कार्रवाई जारी रहेगी। जनता दरबार को फिर से शुरू करने की नई तारीख जल्द जारी की जाएगी







