BJP Jharkhand leadership news
रांची। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के निर्देशानुसार राज्य के तीन जिलों में नए जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। इसमें लोहरदगा जिले की कमान अजय पंकज को सौंपी गई है। वहीं, बोकारो जिले के लिए सुरेन्द्र राज को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। कोल्हान प्रमण्डल में भी नेतृत्व परिवर्तन करते हुए पूर्वी सिंहभूम जिले का दायित्व सत्या तिवारी को दिया गया है। ये नियुक्तियां 12 मार्च 2026 से प्रभावी हो गई हैं।







