Jharkhand Municipal Election 2026: सुबह 11 बजे तक रांची समेत 48 निकायों में 23% मतदान

1 Min Read

Jharkhand Municipal Election 2026:

रांची। झारखंड के 48 नगर निकायों में सोमवार सुबह से जारी मतदान में 11 बजे तक कुल 23 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। राज्यभर में मतदाता उत्साह के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। प्रशासन ने सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा और व्यवस्थाओं को सुदृढ़ रखा है, ताकि चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।

प्रमुख शहरों में सुबह 11 बजे तक मतदान प्रतिशत

रांची: 14.60%
बुंडू: 25.16%
गुमला: 21.34%
खूंटी: 26.36%
सिमडेगा: 26.43%
देवघर (नगर निगम): 19.16%
गढ़वा (नगर परिषद): 22.45%
हजारीबाग (नगर निगम): 18.20%
गिरिडीह (नगर निगम): 19.56%
चास (नगर निगम): 16.15%
फुसरो (नगर परिषद): 21.33%
रामगढ़ (नगर परिषद): 23.43%

सुबह के समय ही मतदाताओं की लंबी कतारें

मतदान प्रक्रिया सुबह से शांतिपूर्ण तरीके से जारी है। कई जगहों पर सुबह के समय ही मतदाताओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं। प्रशासन ने संवेदनशील बूथों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की है। दोपहर तक मतदान प्रतिशत में और बढ़ोतरी की उम्मीद जताई जा रही है।

Share This Article