सिमडेगा। छत्तीसगढ़ के जशपुर में NH-43 पर चलती बाइक पर प्रेमी जोड़ा रोमांस करते पकड़ा गया है।
प्रेमी जोड़ा इतना मशगूल था कि उन्हें पीछे से आ रही एसपी की गाड़ी भी नहीं दिखी। आम लोग भी उनकी शर्मनाक हरकत को नोटिस कर रहे थे।
पीछे आ रही गाड़ी में बैठे जिले के एसपी शशि मोहन सिंह भी उनकी करतूत देख रहे थे। बाइक के फ्यूल टैंक पर बैठी लड़की, लड़के को कसकर पकड़कर बैठी थी।
फिल्मी अंदाज में रोमांस करते हुए सड़क पर दोनों मौज मस्ती कर रहे थे। उन पर SP शशि मोहन सिंह की नजर पड़ी तो दोनों भागने लगे।
एसपी ने अपनी कार से दौड़ाकर दोनों को पकड़ लिया। इसके बाद बाइक सवार के खिलाफ चालान काटा गया।
यह प्रेमी जोड़ा झारखंड का रहनेवाला है। सिमडेगा जिले के गोमाला का रहने वाला विनय साय अपनी 18 साल की गर्लफ्रेंड के साथ स्पोर्टस बाइक पर सवार होकर खतरनाक तरीके से स्टंटबाजी कर रहा था।
वे नेशनल हाईवे-43 पर कुनकुरी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उसी तरफ जा रहे एसपी शशि मोहन सिंह ने उन्हें पकड़ा।
फिर मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 179(2) के तहत 500 रुपए का चालान काटा गया।
इसे भी पढ़ें
पलामू में बोली कल्पना सोरेन- जुमले वाली सरकार को करारा जवाब देना है