रांची। झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र आज से शुरू हुआ। शोक प्रस्ताव के बाद सदन की कार्यवाही सोमवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है।
सदन में शोक प्रकाश के दौरान राज्य समेत देश में बीते सत्र से अब तक दिवंगत हुए राजनेता, सामाजिक कार्यकर्ता खिलाड़ी, कलाकार समेत अन्य गणमान्य के प्रति सदन में शोक व्यक्त किया गया।
विधानसभा स्पीकर और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी समेत कई विधायकों ने शोक प्रकाश पेश किया।
आठ दिनों का है सत्र
बता दें कि यह सत्र आठ दिनों का है। इसमें 6 कार्य दिवस होंगे। हेमंत सोरेन सरकार के कार्यकाल का यह अंतिम सत्र होगा। इसके बाद विधानसभा चुनाव होने वाले हैं।
इस छह दिवसीय सत्र में सरकार सदन में अनुपूरक बजट पेश करेगी। दो अगस्त तक चलने वाले इस सत्र में 27 और 28 जुलाई को शनिवार और रविवार होने की वजह से कार्यवाही नहीं चलेगी।
इसे भी पढ़ें