Janaki Yadav: जानकी यादव बने पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष व नरेश वर्मा सदस्य [Janaki Yadav became the chairman of the Backward Classes Commission and Naresh Verma became the member]

0
71
Ad3

Janaki Yadav:

रांची। झारखंड में नगर निकाय चुनाव कराने के लिए सरकार अब रेस है। पूर्व विधायक जानकी यादव पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष व गिरिडीह के पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष नरेश वर्मा सदस्य बनाये गये हैं। सीएम हेमंत सोरेन की मंजूरी मिलते ही इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है।

Janaki Yadav: 2024 में झामुमो के टिकट पर चुनाव लड़े थे जानकी यादवः

पूर्व विधायक जानकी यादव 2024 में झामुमो की टिकट पर बरकट्ठा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़े थे। जानकी यादव संत कोलंबस हजारीबाग से वह मास्टर की डिग्री धारी हैं। वहीं नरेश वर्मा वर्तमान में प्रदेश कांग्रेस के सचिव हैं।

Janaki Yadav: जल्द होगी निर्वाचन आयोग के अध्यक्ष की नियुक्तिः

आयोग में पहले से दो सदस्य हैं। नंद किशोर मेहता और लक्ष्मण यादव। जानकारी के अनुसार राज्य सरकार जल्द ही निर्वाचन आयोग के अध्यक्ष पद पर भी नियुक्ति करेगी। अगली कैबिनेट की बैठक में निर्वाचन आयुक्त के पद पर नियुक्ति संभव है। क्योंकि, राज्य निर्वाचन आयुक्त के बगैर निकायों का चुनाव संभव नहीं है। मतदाता सूची का प्रकाशन, वार्डों और बूथों का गठन, इवीएम की उपलब्धता जैसी प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकेगी।

Janaki Yadav: निकाय चुनाव है लंबितः

पिछड़ा वर्ग आयोग का अध्यक्ष नहीं रहने की वजह से राज्य के सभी जिलों में कराये गए ट्रिपल टेस्ट को कंपाइल कर राज्य सरकार को अनुशंसा भेजने में तकनीकी अड़चने पैदा हो रही थी। इसके कारण निकाय चुनाव लंबित हैं।

इसे भी पढ़ें

झारखंड में नगर निकाय चुनाव ओबीसी आरक्षण के साथ होगा, मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का बयान