रांची: झारखंड बोर्ड कक्षा 8वीं परीक्षा 2024 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। 8वीं में कुल 94.16 फीसदी लड़के और लड़कियां पास हुए हैं।
स्टूडेंट्स जैक की आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
जैक की ओर से आयोजित कक्षा 8वीं की परीक्षा में 5 लाख 61 हजार से अधिक स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। जिनमें से 5,28,962 (94.16%) लड़कियां और लड़के पास हुए हैं।
झारखंड बोर्ड 10वीं परीक्षा 2024 के नतीजे 19 अप्रैल को घोषित किए गए थे। एग्जाम में 4 लाख से अधिक स्टूडेंट्स शामिल हुए थे।
मैट्रिक का रिजल्ट कुल 90.39 फीसदी दर्ज किया गया था। झारखंड बोर्ड ने हाईस्कूल की परीक्षा का आयोजन 6 फरवरी से 26 फरवरी तक किया था। परीक्षा के लिए राज्य भर में कुल 1238 केंद्र बनाए गए थे।
ऐसे चेक करें रिजल्ट
• जेएसी की आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com पर जाएं,
• यहां 8वीं रिजल्ट 2024 के लिंक पर क्लिक करें,
• छात्र अपना रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें,
• मार्कशीट स्क्रीन पर आ जाएगी।
इसे भी पढ़ें
झारखंड में टेंडर कमीशन घोटाले की जांच में ईडी ने मंत्री और आईएएस अधिकारी से की पूछताछ