10 फ्रेंचाइजी के पास 1200 करोड़
मुंबई, एजेंसियां। IPL के मेगा ऑक्शन-2025 के लिए प्लेयर्स रिटेंशन की आखिरी तारीख गुरुवार, 31 अक्टूबर है। कल शाम 5 बजे से पहले सभी फ्रेंचाइजी अपने-अपने रिटेन किए गए खिलाड़ियों के नाम IPL की आयोजन समिति भेजेंगी।
धोनी के लिए अनकैप्ड रूल का ऑप्शनः
इसी लिस्ट के साथ तय हो जाएगा कि कौन-सा खिलाड़ी, किस फ्रेंचाइजी के साथ खेलेगा? इतना ही नहीं, पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी अगला IPL खेलेंगे या नहीं इसका खुलासा भी होगा।
धोनी के IPL खेलने के रास्ते एक महीने पहले 28 सितंबर को BCCI ने IPL की नई रिटेंशन पॉलिसी के अनकैप्ड प्लेसर्स रूल से खुले थे। 2021 में बंद कर दिए गए अनकैप्ड रूल को इस बार लागू किया गया है।
हर फ्रेंचाइजी के पास 120 करोड़ः
सभी 10 फ्रेंचाइजी के पास मेगा ऑक्शन के लिए टोटल 1200 करोड़ का बजट है। यानी हर फ्रेंचाइजी के पास 120 करोड़ रुपए हैं।
इसे भी पढ़ें
IPL मेगा ऑक्शन- रोहित को रिटेन कर सकती है मुंबई, LSG में केएल राहुल पर फैसला बाकी