चालक घायल, घटनास्थल से 8 खोखा बरामद
लातेहार। लातेहार में अपराधियों ने तुबेद कोल माइंस से कोयला ट्रांसपोर्टिंग कर रही हाइवा पर अंधाधुंध फायरिंग की है। इससे अनियंत्रित होकर हाईवा पलट गई। घटना हेरहंज थाना क्षेत्र के जानी जंगल के पास रविवार सुबह हुई।
इस हादसे में चालक विकास कुमार घायल हो गया है। उसका प्राथमिक इलाज सदर अस्पताल में करने के बाद रिम्स रेफर कर दिया है। घटनास्थल से 8 खोखा भी मिला है।
वाहनों की लगी कतारः
घटना के बाद कई हाईवा वाहनों की लंबी कतार लग गई। दुर्घटनाग्रस्त हाईवा बालूमाथ के नगड़ा निवासी रिंकू यादव की है। इधर, इसकी सूचना मिलते ही हेरहंज पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की।
उन्होंने मौके से खोखा भी बरामद किया है। हाईवा पर किसने गोली चलाई है, यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
इसे भी पढ़ें
लातेहार के चंदवा में हुई गोलीबारी का जिम्मा राहुल सिंह गिरोह ने लिया