लाहौर, एजेंसियां: भारत के मोस्ट वॉन्टेड अब्दुल रहमान मक्की 26/11 मुंबई हमले के गुनहगार और आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) का डिप्टी चीफ और हाफिज मोहम्मद सईद का रिश्तेदार था।
अब्दुल रहमान मक्की की पाकिस्तान के लाहौर में मौत होने की खबर है। रिपोर्ट्स के अनुसार हार्ट अटैक के चलते अस्पताल में ही मक्की की मौत हो गई। अमेरिका में उसे ग्लोबल आतंकवादी घोषित किया गया था। अब्दुल रहमान मक्की लश्कर-ए-तैयबा के टेरर फंडिग का काम देखता था।
दिल का दौरा पड़ने से हुई मौत
शुक्रवार को दिल का दौरा पड़ने से हाफिज अब्दुल रहमान मक्की की मौत हो गई। वह मुंबई हमलों के मास्टरमाइंड आतंकी हाफिज सईद का बहनोई और प्रतिबंधित जमात-उद-दावा का डिप्टी चीफ था।
2023 में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने मक्की को ग्लोबल टेररिस्ट घोषित किया था
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद द्वारा मक्की को 1267 ISIL (दा’एश) और अल कायदा प्रतिबंध समिति के तहत ग्लोबल टेररिस्ट घोषित किया गया था। उसकी संपत्ति फ्रीज कर दी गयी थी। इसके अलावा यात्रा पर प्रतिबंध लगा हुआ था।
UN की वेबसाइट के अनुसार मक्की लश्कर और जमात-उद-दावा में नेतृत्वकर्ताओं में शांमिल था। भारत में हुए कई बड़े हमलों के पीछे हाफिज सईद और मक्की का हाथ माना जाता रहा है।
इसे भी पढ़ें
अमेरिका के मोस्ट वॉन्टेड आतंकी सिराजुद्दीन हक्कानी से मिले UAE के राष्ट्रपति