- 1429 – फ्रांस की देशभक्त संत जोन ऑफ आर्क ने फ्रांस के कुछ क्षेत्रों के ब्रिटेन के अतिग्रहण से निकालने के लिए अपना ऐतिहासिक विद्रोह आरंभ किया।
- 1449 – क्रिस्टोफर कोलंबस ने अपनी शोध यात्रा के तीसरे चरण में जमाइका द्वीप का पता लगाया और उसको स्पेन का एक भाग बना दिया।
- 1525 – पुर्तगाली युद्धपोट ने ईरान के द्वीप हुर्मुज़ पर आक्रमण करके इसे अपने नियंत्रण में ले लिया और इसके साथ ही मध्यपूर्व में पश्चिमी साम्राज्य के हस्तक्षेप का काल आरंभ हो गया।
- 1616 – लाऊंदू समझौते के बाद फ्रांस का गृहयुद्ध समाप्त हुआ।
- 1660 – स्वीडन, पोलैंड, ब्रैंडेनबर्ग और आस्ट्रिया ने ओलिवा शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये।
- 1722 – पेरियर डी मारिवॉक्स ” ला डबल इनकॉन्स्टंस ” का पेरिस में प्रीमियर किया गया।
- 1765 – फिलाडेल्फिया में पहला अमेरिकी मेडिकल कॉलेज खुला।
- 1791 – पोलिश – लिथुआनियाई राष्ट्रमंडल सेजम में 03 मई,1791 को संविधान की घोषणा की गयी, जो यूरोप में पहला आधुनिक संविधान है।
- 1808 – फिनिश युद्धः स्वीबेर्ग का किला स्वीडन से रूस तक खो गया।
- 1815 – तोलेंटीनो की लड़ाई में ऑस्ट्रिया ने नेपल्स राजा जोआचिम को हराया।
- 1830 – दुनिया में भाप इंजन से चलने वाली पहली नियमित यात्री रेलगाड़ी चलनी शुरू हुई।
- 1837 – यूनिवर्सिटी ऑफ एथेंस की स्थापना हुई।
- 1845 – चीन के कैंटन में थियेटर में आग लगने से 1600 लोगों की मौत हुई।
- 1913 – पहली भारतीय फीचर फिल्म राजा हरिश्चन्द्र प्रदर्शित हुई।
- 1919 – अमानुल्ला खान द्वारा ब्रिटिश भारत पर आक्रमण।
- 1919 – अमेरिका में पहली यात्री उड़ान न्यूयार्क और अटलांटिक सिटी के बीच संचालित हुई।
- 1939 – नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक की स्थापना की।
- 1945 – प्रसिद्ध जर्मन भौतिकशास्त्री वर्नर हाइजनबर्ग को गिरफ्तार किया गया।
- 1947 – विश्व युद्ध के बाद जापान में नया संविधान लागू हुआ।
- 1961 – कमांडर ऐलन शेपर्ड अंतरिक्ष में जाने वाले पहले अमरीकी यात्री बने।
- 1965 – कंबोडिया ने अमेरिका के साथ राजनयिक संबंध समाप्त किए।
- 1968 – पेरिस में फ़्रांसीसी छात्रों का भारी आंदोलन आरंभ हुआ।
- 1993 – संयुक्त राष्ट्र संघ ने विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस की घोषणा की थी।
- 1998 – ‘यूरो’ को यूरोपीय मुद्रा के रूप में स्वीकार करने का यूरोपीय नेताओं का ऐतिहासिक फैसला।
- 2002 – अमेरिकी मीडिया ने परवेज मुशर्रफ़ के जनमत संग्रह को ‘शर्मनाक जनमत संग्रह’ बताया।
- 2003 – आस्ट्रेलिया के स्टीव वॉ टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बने।
- 2004 – वेस्टइंडीज ने छठे एक दिवसीय मैच में इंग्लैंड को चार विकेट से परास्त किया।
- 2006 – पाकिस्तान और ईरान ने 3 देशों की गैस पाइप लाइन परियोजना से भारत को अलग करने के उद्देश्य से द्विपक्षीय गैस पाइप लाइन करार पर दस्तखत किए।
- 2006 – शिक्षाविद कमलेश पटेल को ब्रिटेन के हाउस आफ़ लार्ड्स में ग़ैर दलीय पीयर नियुक्त किया गया।
- 2008 – टाटा स्टील लिमिटेड को ब्रिटेन में कोयला खनन करने का पहला लाइसेंस प्राप्त हुआ।
- 2008 – पाकिस्तानी जेल में सज़ा काट रहे भारतीय क़ैदी सरबजीत सिंह की फाँसी की सज़ा अनिश्चित समय तक टाली गई।
- 2008 – नेपाली प्रधानमंत्री गिरिजा प्रसाद कोइराला संविधान सभा के लिए चुने गये।
- 2008 – दक्षिणी चिली के लास लगासे क्षेत्र में हज़ारों साल से निष्क्रिय पड़ा एक ज्वालामुखी फटा।
- 2010 – जापान की निसान के साथ मिलकर बजाज रेनो नामक छोटी कार बनाने वाली कंपनियों बजाज ऑटो व फ्रांस की रेनॉल्ट ने उसकी कीमत टाटा की नैनो से भी कम लगभग 1.10 लाख रूपए रखने का निर्णय किया।
- 2013 – चीन में लगभग 16 करोड़ साल पुराना डायनासोर का जीवाश्म मिला।
- 2016- 63वें राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कालरों की घोषणा; मनोज कुमार, अमिताभ बच्चन और कंगना रानौत हुए सम्मानित।
- 2019 – प्रचंड चक्रवाती तूफान ‘फानी’ ने ओडिशा के तटीय इलाकों में जमकर तबाही मचाई. ओडिशा के पुरी और भुवनेश्वर समेत कई इलाकों में बिजली के खंभे और पेड़ उखड़ गए. कई इमारतें ढह गईं और 10 लोगों की जान चली गई।
- 2019 – हिमाचल प्रदेश में डायनासोर काल का जीवाश्म मिला।
- 2019 – राजकपूर का शोमैन स्टूडियो 71 साल बाद बिक गया।
- 2020 – उत्तर कश्मीर में हंदवाड़ा में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में एक कर्नल और एक मेजर समेत पांच सुरक्षाकर्मी शहीद हो गए।
- 2020 – असम सरकार ने कहा कि राज्य में अफ्रीकी स्वाइन फ्लू का पहला मामला पाया गया है और इससे 306 गांवों में 2,500 से अधिक सूअर मारे जा चुके ।
- 2021 – बिल गेट्स और मेलिंडा ने शादी के 27 साल बाद तलाक की घोषणा की।
- 2021 – कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य ने इबोला वायरस रोग के 12 वें प्रकोप की समाप्ति की घोषणा की।
- 2022 – प्रधानमंत्री नरेन्द्रा मोदी और डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडेरिक्सपन ने राजनयिक स्तचर की बातचीत की व हरित कार्यनीतिक भागीदारी की समीक्षा की (भारत और डेनमार्क के बीच इस तरह की पहली व्यडवस्थास)।
- 2022 – राजस्थान के जोधपुर में सांप्रदायिक तनाव के बाद इंटरनेट सेवाएं बंद की गई।
- 2023 – रूस के राष्ट्रपति भवन पर ड्रोन हमला हुआ।
- 2023 – मणिपुर के चुराचांदपुर में हिंसक प्रदर्शन के बाद कर्फ्यू लगा व मोबाइल सेवा और इंटरनेट 5 दिनों के लिए बंद किया।
- 2023 – सर्बिया की राजधानी बेलग्रेड में एक 14 वर्षीय छात्र ने स्कूल में गोलियां चलाई जिससे 8 छात्रों व गार्ड की मौत हुई।
- 2023 – छत्तीसगढ़ के बालोद सड़क हादसा में 10 लोगों की मौत व एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हुआ।
3 मई को जन्मे व्यक्ति
- 1701 – फ़्रांस के गणितज्ञ और विख्यात पर्यटक कोन्डामैन का पेरिस में जन्म हुआ।
- 1896 – वी. के. कृष्ण मेनन – भारतीय राष्ट्रवादी, राजनीतिज्ञ, कूटनीतिज्ञ और भारत के पूर्व रक्षा मंत्री।
- 1898 – इज़राइल की चौथी प्रधानमन्त्री गोल्डा मायर का जन्म हुआ।
- 1920 – अचला सचदेव -हिंदी चलचित्र की मशहूर अभिनेत्री।
- 1930 – सुमित्रा सिंह – राजस्थान की प्रसिद्ध महिला राजनीतिज्ञ।
- 1935 – सी. के. जैन – भूतपूर्व लोकसभा महासचिव।
- 1951 – अशोक गहलोत – प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ।
- 1955 – रघुवर दास – झारखण्ड के छठवें मुख्यमंत्री।
- 1958 – कमल रानी वरुण – लोकसभा की पूर्व सदस्या।
- 1959 – उमा भारती – प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ।
- 1968 – अर्जुन मुंडा – झारखंड प्रान्त के पूर्व मुख्यमंत्री।
- 1977 – मरियम मिर्ज़ाख़ानी – गणित की दुनिया का प्रतिष्ठित सम्मान ‘फील्ड्स मेडल’ पाने वाली पहली महिला गणितज्ञ थीं।
3 मई को हुए निधन
- 1969 – डाक्टर अकज़ाकिर हुसैन – भारत के तीसरे राष्ट्रपति (जन्म 1897)।
- 1981 – नर्गिस – भारतीय सिनेमा की प्रसिद्ध अभिनेत्री।
- 1988 – प्रेमन्द्र मित्र बंगाली भाषा के कवि और उपन्यासकार थे।
- 2005 – जगजीत सिंह अरोड़ा, भारतीय सेना के कमांडर।
- 2006 – प्रमोद महाजन – भारत के राजनीतिज्ञ (जन्म 1949)।
- 2020 – कन्नड़ कवि केएस निसार अहमद का 84 साल की उम्र में निधन।
- 2020 – हंदवाड़ा के 21 राष्ट्रीय रायफल में तैनात मेजर अनुज सूद हुए शहीद।
- 2021 – देश के पहले हल्के लड़ाकू विमान (एलसीए) ‘तेजस’ के विकास में अहम भूमिका निभाने वाले वैमानिकी वैज्ञानिक मानस बिहारी वर्मा (78) का निधन हुआ।
- 2021 – जगमोहन मल्होत्रा – भारतीय सिविल सेवा के भूतपूर्व नौकरशाह , दिल्ली तथा गोवा के उपराज्यपाल तथा जम्मू और कश्मीर के राज्यपाल रहे।
- 2023 – विश्व रग्बी के पूर्व अध्यक्ष और पेरिस 2024 के “संस्थापक” लैपसेट का 75 वर्ष की आयु में निधन हुआ।
- 2023 – अमेरिकी बास्केटबॉल खिलाड़ी लांस ब्लैंक्स (56) का निधन हुआ।
- 2023 – इंग्लिश गायक व गीतकार लिंडा लूइस (72) का निधन हुआ।
3 मई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव
- मुनि श्री सुव्रतनाथ जी जन्म – तप कल्याणक ( जैन , बैशाख कृष्ण दशमी )।
- मेला चकराता देहरादून (उत्तराखंड)।
- श्री नाना महाराज तराणेकर पुण्यतिथि (नागपुर और इंदौर)।
- श्री अर्जुन मुंडा जन्म दिवस।
- श्री रघुवर दास जन्म दिवस।
- राजनीतिज्ञा उमाभारती जन्म दिवस।
- श्री अशोक गहलोत जन्म दिवस (74वाँ)।
- डॉ. जाकिर हुसैन स्मृति दिवस।
- विश्व सौरऊर्जा / सूर्य दिवस (कन्फर्म नहीं)।
- वैश्विक पहुंच जागरूकता दिवस (कन्फर्म नहीं)।
- अन्तर्राष्ट्रीय प्रैस स्वतन्त्रता दिवस।
इसे भी पढ़ें