1801 – भारत में पहले आयुध निर्माण कारखाने की स्थापना हुई।
1910 – गोपाल कृष्ण गोखले ने मुफ्त और अनिवार्य प्राथमिक शिक्षा प्रावधान के लिए ब्रिटिश विधान परिषद के समक्ष प्रस्ताव रखा था।
1922 – ब्रितानी अदालत ने सविनय अवज्ञा आंदोलन के बाद राजद्रोह के मामले में महात्मा गांधी को 6 साल की जेल की सजा सुनाई थी।
1940 – इटली के तानाशाह बेनिटो मुसोलिनी ने इंग्लैंड और फ्रांस के खिलाफ जर्मनी का साथ दिया।
1944 – नेताजी सुभाषचंद्र बोस की आजाद हिंद फौज ने बर्मा के रास्ते भारत में प्रवेश किया।
1953 – पश्चिमी तुर्की में आए भूकंप के कारण 250 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई।
1965 – सोवियत संघ के वायुसेना पायलट एलेक्सी लियोनोव ने पहली बार स्पेसवॉक किया था। तब से अब तक करीब 200 से ज्यादा यात्री स्पेसवॉक कर चुके हैं।
1966 – इंडोनेशिया में जनरल सुहार्तो ने सरकार बनाई।
1971 – पेरू में भूस्खलन से 200 लोग मरे।
1974 – अरब के अधिकांश तेल उत्पादक देशों ने अमेरिका के खिलाफ व्यापार रोक को हटा लिया।
1978 – पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री जुल्फिकार अली भुट्टो को फांसी देने का फैसला हुआ।
1990 – अमरीकी संग्रहालय से 500 मिलियन डॉलर की कलाकृतियों की चोरी हो गई। संग्रहालय ने इन चोरों पर 50 लाख डॉलर का ईनाम घोषित किया। इसके बावजूद भी इन कलाकृतियों का कुछ भी पता नहीं चला ।
1997 – तुर्की में रूस का विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से 50 लोग मरे।
2000- उगांडा में प्रलय दिवस सम्प्रदाय के 230 सदस्यों ने आत्मदाह किया।
2003 – ब्रिटेन की संसद ने ब्रिटेन के इराक पर हमले को अमेरिका के साथ मिलकर चलाने को सही ठहराया था।
2006- संयुक्त राष्ट्र ने ‘मानवाधिकार परिषद’ के गठन का प्रस्ताव मंजूर किया।
2007- उत्तर कोरिया ने परमाणु कार्यक्रम बन्द करने का कार्य प्रारम्भ किया।
2008 – टाटा समूह के अध्यक्ष रतन टाटा को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, खड़गपुर में ‘डॉक्टर ऑफ़ सांइस’ की मानद उपाधि से सम्मानित किया।
2008 – भारती इंटरप्राइजेज के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुनील भारती मित्तल अमेरिका के विशिष्ट उद्यमी अकादमी में शामिल होने वाले प्रथम भारतीय बने।
2008 – पाकिस्तान की सरकार ने विवादित इर्ब इंटेलिजेंस ब्यूरो के प्रमुख एजान शाह को बर्ख़ास्त किया।
2009- केन्द्रीय मंत्री मण्डल ने मेघालय में राष्ट्रपति शासन लगाने की सिफ़ारिश की।
2013- 60वें राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्काीरों की घोषणा। ‘पान सिंह तोमर’ को 60वें राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार समारोह में वर्ष 2012 का सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म चुना गया।
2017- योगी आदित्यनाथ, उत्तर प्रदेश के 21वें मुख्यमन्त्री बने।
2019 – श्री मनोहर पर्रिकर का मीरामार बीचपर अंतिम संस्कारर , प्रमोद सावंत को गोवा के सीएम, सुदिन धवलीकर और विजय सरदेसाई को डिप्टी सीएम बनाने की घोषणा की।
2019 – छत्तीएसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में माओवादियों के हमले में CRPF का एक जवान शहीद व पांच घायल हुए।
2019 – लंदन: दुनिया का सबसे पुराना समुद्री दिशा सूचक यंत्र मिला, वास्को डी गामा ने इसकी मदद से की थी भारत की खोज।
2020 – कोरोना सुरक्षा के मद्देनजर केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 19 से 31 मार्च के बीच होने वाली सभी परीक्षाओं को स्थगित किया।
2020 – डीएसी ने भारतीय वायुसेना के लिए 83 स्व देशी तेजस लड़ाकू विमान की खरीद को मंजूरी दी।
2020 – उत्तराखंड सरकार ने प्रदेश की सरकारी नौकरियों में पदोन्नति में आरक्षण को खत्म कर दिया।
2021 – भारत और कुवैत ने द्विपक्षीय संबंध मजबूत करने के लिए संयुक्त आयोग की स्थापना का फैसला किया।
2021 – काबुल में सरकारी कर्मचारियों को ले जा रही बस पर बम फेंका गया जिसमें तीन लोग मारे गए और 11 घायल हुए।
2021 – संसदीय चुनाव में नीदरलैंड्स के प्रधानमंत्री मार्क रुटे की पार्टी की जीत हुई।
2022 – संयुक्त राष्ट्र की एनुअल हैप्पीनेस इंडेक्स में फिनलैंड लगातार पांचवें साल दुनिया का सबसे खुशहाल देश चुना गया। भारत 139 वे स्थान पर रहा।
2022 – प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने मातृभूमि के शताब्दी वर्ष समारोह का उद्घाटन किया।
18 मार्च को जन्मे व्यक्तिः
1914 – गुरबख्श सिंह ढिल्लों – आज़ाद हिन्द फ़ौज के अधिकारी थे।
1914 – नागेन्द्र सिंह, अन्तरराष्ट्रीय न्यायालय के पूर्व अध्यक्ष एवं भारत के पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त रहे।
1926 – अक्किथम अछूथन नंबूथिरी – मलयालम भाषा के कवि थे।
1938 – भारत के मशहूर अभिनेता शशिकपूर का जन्म हुआ था। उनका असली नाम बलबीर राजकपूर था।
1953 – देवरागुंडा वेंकप्पा सदानंद गौड़ा – पूर्व मुख्यमंत्री कर्नाटक ; रसायन व उर्वरक मंत्री।
1955 – रावसाहेब दादाराव दानवे – भारतीय राजनीतिज्ञ (भाजपा)।
1965 – अजेय, हिन्दी लेखक (कर्म भूमि – हिमाचल प्रदेश)।
2000 – माना पटेल, टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वॉलिफ़ाई करने वाली पहली महिला तैराक।
18 मार्च को हुए निधनः
1956 – नारायण शास्त्री मराठे – प्रसिद्ध मराठी विद्वान।
2000 – राजकुमारी दुबे – हिन्दी सिनेमा की जानीमानी गायिका थीं।
2007 – पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कोच बॉब वूल्मर का निधन।
2022 – ‘तोरबाज’ फिल्म के डायरेक्टर गिरीश मलिक के पुत्र मनन की 5वें फ्लोर से गिरकर मौत हुई।
18 मार्च के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव
अभिनेता श्री शशि कपूर जयन्ती।
आयुध निर्माण दिवस – भारत ( Ordnance Factories’ Day – BHARAT )।
विश्वF मांस बहिष्काअर दिवस ( कन्फर्म नहीं )।
वैश्विक पुनर्चक्रण दिवस (Global Recycling Day )।
नोटः यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए IDTV की कोई जिम्मेदारी नहीं है।
इसे भी पढ़ें