- 1576 – महाराणा प्रताप और मुगल शासक अकबर के बीच हल्दीघाटी का युद्ध शुरू हुआ।
- 1802 – जीए लांग को वियतनाम में गुयेन वंश के पहले सम्राट के रूप में ताज पहनाया गया।
- 1812 – अमेरिका और ब्रिटेन के बीच युद्ध शुरू हुआ।
- 1815 – वाटरलू की जंग में नेपोलियन की सेना ने ब्रिटेन को हराया।
- 1817 – लंदन स्थित टेम्स नदी पर बना वाटरलू ब्रिज खोला गया।
- 1837 – स्पेन ने नया संविधान अपनाया।
- 1842 – एक प्राथमिक स्कूल प्रणाली स्वीडन में शुरू की गयी।
- 1858 – झांसी की रानी लक्ष्मीबाई अंग्रेज सेना के साथ लड़ाई में वीरगति को प्राप्त हुईं।
- 1887 – पुनर्बीमा संधि पर जर्मनी और रूस ने हस्ताक्षर किया।
- 1894 – सबसे पहले रोसेबेर्री युगांडा एक ब्रिटिश संरक्षण घोषित किया गया।
- 1897 – क्योटो विश्वविद्यालय ओफ्फिसिएल्लेमेंट जापान में स्थापित किया गया।
- 1913 – 1913 में अरब कांग्रेस खुली, जिसके दौरान अरब राष्ट्रवादियों ने ओटोमन साम्राज्य के तहत वांछित सुधारों पर चर्चा की।
- 1941 – तुर्की ने नाजी जर्मनी के साथ शांति समझौते पर हस्ताक्षर किया।
- 1946 – डॉ़ राममनोहर लोहिया की अगुवाई में गोवा में पुर्तगाल के शासन से आजादी के लिए पहला सत्याग्रह आंदाेलन शुरू हुआ।
- 1956 – हिंदू उत्तराधिकार अधिनियम पारित हुआ।
- 1972 – ब्रिटिश यूरोपीयन एयरवेज का जहाज खुले मैदान में गिरा।
- 1979 – अमेरिकी राष्ट्रपति जिम्मी कार्टर एवं सोवियत राष्ट्रपति ब्रेझनेव द्वारा ‘साल्ट-द्वितीय’ समझौते पर वियना में हस्ताक्षर।
- 1980 – शकुंतला देवी ने दो 13 डिजिट के नंबरों का गुणा किया और 28 सेकंड्स में सही उत्तर दे दिया।
- 1987 – एम. एस. स्वामीनाथन को पहला विश्व खाद्य पुरस्कार मिला।
- 1997 – कंबोडिया के खमेर रूज के नेता और 20 लाख से ज़्यादा लोगों का हत्यारा माओवादी पोलपोट का आत्मसमर्पण।
- 1999 – 35 यूरोपीय देशों के बीच लंदन में पेयजल समझौते पर हस्ताक्षर, लातविया में वाइके फ़्रेबरेमा को देश का नया राष्ट्रपति चुना गया।
- 1999 – लंदन में पेयजल समझौते पर हस्ताक्षर।
- 2001 – पाकिस्तान के रक्षा बजट में कटौती, तालिबान ने संयुक्त राष्ट्र अमेरिका के ख़िलाफ़ लादेन का फ़तवा रद्द किया।
- 2003 – गूगल ने इंटरनेट प्रोग्राम एडसेंस पेश किया।
- 2004 – चाड के सैनिकों ने 69 सूडानी मिलिशियाई को मार गिराया।
- 2004 – दक्षिण कोरिया ने अगस्त माह में ईराक में सेना भेजने का निर्णय लिया।
- 2008 – केन्द्र सरकार ने गुर्जरों को ओबीसी कोटे में 5% आरक्षण देने की घोषणा की।
- 2008 – भारत यात्रा पर आये सीरिया के राष्ट्रपति बशहर अल असद और प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के मध्य तीन समझोते पर हस्ताक्षर हुए।
- 2008 – फ़ार्मा कम्पनी रैनबैक्सी ने अमेरिका फ़ार्मा कम्पनी फ़ाइजर के साथ पेटेंट विवाद को एक समझौते के तहत समाप्त किया।
- 2008 – वियतनाम ने विश्व बाज़ार में आपूर्ति की स्थिति में सुधार के लिए चावल के निर्यात पर लगी पाबंदी हटाई।
- 2009 – नासा ने चांद पर पानी की खोज के लिए टोही यान भेजा।
- 2013 – इराक की राजधानी बगदाद में दो आत्मघाती हमलों में 31 लोग मारे गए और 60 घायल हुए।
- 2017- आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2017 में पाकिस्तान ने भारत को हरा कर ख़िताब जीता।
- 2019 – इंग्लैंड के कप्तान इयोन मॉर्गन ने एक पारी में 17 छक्के लगाकर रोहित, गेल और डिविलियर्स का रिकॉर्ड तोड़ा , चौके-छक्कों से 80% रन बनाए।
- 2019 – फेसबुक ने लिब्रा नामक एक डिजिटल मुद्रा की घोषणा की है जो दुनिया भर में अपने अरबों उपयोगकर्ताओं को वित्तीय लेनदेन करने की अनुमति देगा।
- 2020 – कर्नाटक सरकार द्वारा समूचे राज्य में Mask Day या मास्क दिवस मनाया गया।
- 2020 – 19 वां महान जून विद्रोह दिवस(Great June Uprising/Unity Day) मणिपुर के केकरूपत में मनाया गया।
18 जून को जन्मे व्यक्ति
- 1817 – जंगबहादुर – नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री।
- 1852 – सी. विजय राघवा चारियर – प्रसिद्ध राष्ट्रीय नेता थे।
- 1861 – बाबू देवकीनन्दन खत्री – हिंदी के प्रथम तिलिस्मी लेखक थे। उन्होने चंद्रकांता, चंद्रकांता संतति, काजर की कोठरी, नरेंद्र-मोहिनी, कुसुम कुमारी, वीरेंद्र वीर, गुप्त गोदना, कटोरा भर, भूतनाथ जैसी रचनाएं की।
- 1887 – अनुग्रह नारायण सिन्हा – भारत के स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षक, वकील, राजनीतिज्ञ तथा आधुनिक बिहार के निर्माता।
- 1899 – दादा धर्माधिकारी – प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी, लेखक और गाँधीवादी चिंतक।
- 1931 – फर्नांडो हेनरिक कार्डोसो – ब्राज़ील के पूर्व राष्ट्रपति।
- 1931 – के एस सुदर्शन – राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पाँचवें सरसंघचालक।
- 1958 – होमी डैडी मोतीवाला – नौकायन में भारत के श्रेष्ठ खिलाड़ी रहे हैं।
- 1987 – इंग्लैंड के ऑलराउंडर मोईन अली का बर्मिंघम में जन्म हुआ।
18 जून को हुए निधन
- 1858 – रानी लक्ष्मीबाई – मराठा शासित झाँसी राज्य की रानी और 1857 के प्रथम भारतीय स्वतन्त्रता संग्राम की वीरांगना थीं।
- 1974 – सेठ गोविन्द दास – सेनानी, सांसद तथा हिन्दी के साहित्यकार थे।
- 2002 – नसीम बानो – हिन्दी फ़िल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री।
- 2009 – अली अकबर ख़ाँ – प्रसिद्ध भारतीय संगीतकार, शास्त्रीय गायक और सरोद वादक।
- 2012 – अरुण प्रकाश – भारतीय साहित्यकार ।
- 2020 – मशहूर मलयालम निर्देशक के आर सचिदानंदन का निधन, दिल संबंधी बीमारी से जूझ रहे थे।
18 जून के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव
- मेला श्री क्षीरभवानी ( काश्मीर )।
- श्री धूमावती जयन्ती ( ज्येष्ठ शुक्ल अष्टमी )।
- झांसी की रानी लक्ष्मीबाई बलिदान दिवस ।
- 20 वां महान जून विद्रोह दिवस मणिपुर ( Great June Uprising/Unity Day MANIPUR )।
- गोआ क्रान्ति दिवस ।
- विश्व सतत पाक कला दिवस ( Sustainable Gastronomy Day )।
- अंतर्राष्ट्रीय पिकनिक दिवस (International Picnic Day)।
- Autistic Pride Day.
नोट: यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए IDTV की कोई जिम्मेदारी नहीं है ।
इसे भी पढ़ें