Thursday, July 31, 2025

6 अप्रैल की महत्त्वपूर्ण घटनाएं:

  • 1580 – 15वीं शताब्दी का शक्तिशाली यूरोपीय देश पुर्तग़ाल स्पेन का भाग बन गया।
  • 1672 – फ्रांस ने नीदरलैंड के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
  • 1606 – राजकुमार खुसरो ने अपने पिता मुग़ल शासक जहाँगीर के ख़िलाफ़ बग़ावत की।
  • 1789 – अमेरिकी संसद का नियमित सत्र फेडरल हॉल न्यूयॉर्क में शुरू हुआ।
  • 1869 – पहले प्लास्टिक सेल्युलॉयड का पेटेंट किया गया।
  • 1896 – पहले आधुनिक ओलंपिक खेलों की यूनान के एथेंस में शुरूआत हुई।
  • 1906 – पहला एनिमेटेड कार्टून कॉपीराइट किया गया।
  • 1909 – अमेरिकी नागरिक राबर्ट पिएरी और मैथ्यू हैंसन ने पहली बार उत्तरी ध्रुव पर पहुंचने का दावा किया।
  • 1912 – कंपनी कैडिलेक ने कार में पहली बार इलेक्ट्रिक स्टार्टर शुरु किया।
  • 1917 – प्रथम विश्व युद्ध के दौरान अमेरिका ने जर्मनी के खिलाफ़ युद्ध की घोषणा की।
  • 1919 – रोलेट एक्ट के खिलाफ शुरू किए गए सविनय अवज्ञा आंदोलन के तहत गांधीजी ने पहली अखिल भारतीय हड़ताल का आह्वान किया।
  • 1930 – महात्मा गांधी ने अपनी स्वतंत्र भारत की माँग पर ज़ोर देने के लिए सविनय अवज्ञा आन्दोलन आन्दोलन छेड़ा।
  • 1942 – जापानी लड़ाकू विमानों ने पहली बार भारतीय क्षेत्रों पर बमबारी की।
  • 1955 – अमेरिका ने परमाणु परीक्षण किया।
  • 1966 – भारतीय तैराक मिहिर सेन ने पाक जलडमरूमध्य तैर कर पार किया।
  • 1980 – भारतीय जनता पार्टी की स्थापना हुई।
  • 1982 – दक्षिण अटलांटिक महासागर में स्थित उपनिवेश फ़ाकलैंड पर अर्जेन्टीना ने अधिकार किया।
  • 1994 – रोवांडा में दो बड़े क़बीलों होटो और टोटसी के मध्य रक्तरंजित युद्ध आरंभ हुआ।
  • 1998 – गोरी प्रक्षेपास्त्र का पाकिस्तान द्वारा सफल प्रक्षेपण।
  • 1999 – नेपाल में पुन: पांच सौ रुपये के भारतीय नोट चलाने की घोषणा।
  • 2000 – कराची की एक अदालत ने आतंकवाद व विमान अपहरण के मामले में अपदस्थ प्रधानमंत्री नवाज शरीफ़ को उम्र क़ैद की सज़ा सुनायी।
  • 2003 – उत्तरी होंडुरास की जेल में हुए दंगे के कारण 86 क़ैदी मारे गये।
  • 2005 – कुर्द नेता जलाल तालाबानी को ईराक का नया राष्ट्रपति चुना गया।
  • 2008 – केन्द्र की संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार के मंत्रिमण्डल में सात नए चेहरों को शामिल किया गया।
  • 2008 – लिट्टे के फिदायीन हमले में राजमार्ग मंत्री जयराज फर्नाडोपुल्ले समेत 12 लोग मारे गये।
  • 2008 – इथोपिया की एक अदालत ने पांच शीर्ष अधिकारियों को एक हवाई हमले में दोषी पाते हुए पांच वर्ष की सज़ा सुनाई।
  • 2009 – इटली में 6.3 तीव्रता वाले भूकंप के कारण 253 लोगों की मौत हुई।
  • 2010 – भारत के वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी और भारत दौरे पर आए अमेरिकी वित्त मंत्री टिमोथी गेथनर ने आर्थिक साझेदारी के समझौते पर हस्ताक्षर किए।
  • 2013- राही सरनोबत ने 5 अप्रैल 2013 को दक्षिण कोरिया के चांगवान में आयोजित अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज़ी खेल परिसंघ विश्व कप प्रतियोगिता की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता।
  • 2014 – श्रीलंकाई टीम भारत को टी-20 विश्व कप के फाइनल में 6 विकेट से हराकर पहली बार चैंपियन बनी।
  • 2019 – मालदीव में संसद के लिए मतदान हुआ।
  • 2019 – ब्रेग्जिट को लेकर आम सहमति न होने के बावजूद, ब्रिटेन ने अपने पासपोर्ट से ईयू / यूरोपीय यूनियन का नाम हटाया।
  • 2020 – भारत – केंद्र ने कोविड-19 महामारी के प्रबंधन के लिए राज्यों को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन निधि के तहत अतिरिक्त तीन हज़ार करोड़ रुपये जारी किये।
  • 2020 – केंद्रीय मंत्रिमंडल ने संसद सदस्ये वेतन, भत्तेे और पेंशन अधिनियम 1954 में संशोधन के लिए अध्या्देश को मंजूरी दी। इसके तहत सांसदों का वेतन एक वर्ष के लिए 30 प्रतिशत कम हो जाएगा (01 अप्रैल से प्रभावी)।
  • 2021 – अंतरराष्ट्री य मुद्राकोष ने भारत की विकास दर का अनुमान बढा कर साढे 12 प्रतिशत किया।
  • 2021 – 25-दिन तक चलने वाला-दांडी मार्च कार्यक्रम ’आज़ादी का अमृत महोत्सव’ के एक भाग के रूप में रंगारंग कार्यक्रम के साथ संपन्न हुआ।
  • 2021 – न्यायमूर्ति श्री नथालपति वेंकट रमण को भारत के मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया।
  • 2021 – भारत ने ब्रिक्स के वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंकों के गवर्नर की पहली बैठक की मेजबानी की।
  • 2022 – राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने नीदरलैंड्स की संसद का दौरा किया और प्रधानमंत्री मार्क रट के साथ बैठक भी की।
  • 2022 – क्वांटम टेक्नोलॉजीज पर भारत – इज़राइल द्विपक्षीय कार्यशाला संपन्न हुई।
  • 2022 – भारत-किर्गिस्तान संयुक्त विशेष बल अभ्यास बकलोह में संपन्न हुआ।
  • 2023 – भारत-श्रीलंका वार्षिक द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास (स्लाइनेक्स-23) के तहत समुद्री चरण कोलंबो में शुरू किया गया।
  • 2023 – भारत की G20 की अध्य क्षता के अंतर्गत विकास कार्य समूह (DWG) की दूसरी बैठक केरल के कोट्टायम जिले में कुमारकोम में शुरू हुई।
  • 2023 – पटना में एक के बाद एक 12 सिलेंडर ब्लास्ट हुए , भीषण आग से 100 से ज्यादा झोंपड़ियां जलकर खाक हुई।

6 अप्रैल को जन्मे व्यक्तिः

  • 1593 – मुमताज़ महल – आसफ़ ख़ाँ की पुत्री, जिसका निकाह मुग़ल सम्राट ‘ख़ुर्रम’ (शाहजहाँ) से हुआ।
  • 1886 – उस्मान अली, हैदराबाद के अंतिम निज़ाम।
  • 1929 – प्यारेलाल खण्डेलवाल, राजनीतिज्ञ।
  • 1931 – सुचित्रा सेन, प्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेत्री।
  • 1956 – पूर्व क्रिकेटर दिलीप वेंगसरकर का महाराष्ट्र में जन्म हुआ।
  • 1971 – संजय सूरी – बालीवुड अभिनेता।
  • 1995 – प्रणति नायक – भारतीय जिमनास्टर।

6 अप्रैल को हुए निधनः

  • 1929 – महाशय राजपाल – प्रसिद्ध हिन्दी सेवी और प्रकाशक।
  • 1985 – पाब्लो पिकासो के समकालीन विश्वविख्यात कलाकार मार्क शागल का निधन हुआ।
  • 2001 – चौधरी देवी लाल – भारत के पूर्व उप प्रधानमंत्री एवं भारतीय राजनीति के पुरोधा, किसानों के मसीहा व महान् स्वतंत्रता सेनानी।
  • 2020 – जाने-माने मलयालम संगीतकार एम.के. अर्जुनन का निधन।
  • 2020 – न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर जॉक एडवर्ड्स का निधन।
  • 2020 – प्रसिद्ध कन्नड़ हास्य अभिनेता ‘बुलेट’ प्रकाश का निधन।
  • 2021 – पद्मश्री से सम्मानित महिला पत्रकार फातिमा जकारिया का निधन हुआ।
  • 2021 – कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री की दिग्गज अभिनेत्री प्रतिमा देवी (88) का निधन हुआ।
  • 2023 – झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो निधन हुआ।

6 अप्रैल के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सवः

  • श्री दत्तानंद महाराज पुण्यतिथि (महाराष्ट्र)।
  • श्री योगानंद सरस्वती महाराज की पुण्य तिथि – गुंज (परभणी)।
  • मेला केलादेवी प्रारम्भ ( करौली )।
  • बुढ़वा मंगल पर्व।
  • भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस (45वां)।
  • चौ. देवीलाल पुण्य दिवस।
  • विकास और शान्ति के लिए अन्तर्राष्ट्रीय खेल दिवस।
  • डांडी सत्याग्रह दिवस (1930)।

नोटः यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए IDTV की कोई जिम्मेदारी नहीं है।

इसे भी पढ़ें

आज का राशिफल 06 अप्रैल 2024 , शनिवार

WhatsApp Group Join Now

Hot this week

Bariatu Housing Colony: बरियातू हाउसिंग कॉलोनी में मनचलों और नशेड़ियों से सब परेशान, एक धराया [Everyone is troubled by hooligans and drunkards in Bariatu...

Bariatu Housing Colony: रांची। बरियातू हाउसिंग कॉलोनी एवं यूनिवर्सिटी कॉलोनी...

War 2: ‘वॉर 2’ के पहले गाने में ऋतिक-कियारा की हॉट केमिस्ट्री, रोम की गलियों में प्यार की बहार

War 2: मुंबई, एजेंसियां। कियारा आडवाणी के जन्मदिन के खास मौके पर यशराज फिल्म्स ने अपनी बहुप्रतीक्षित एक्शन-थ्रिलर 'वॉर 2' का पहला रोमांटिक ट्रैक 'आवन...

लंग कैंसर: जानिए कैसे बचें इस जानलेवा बीमारी से, समय पर जांच जरूरी

Lung cancer: नई दिल्ली, एजेंसियां। हर साल 1 अगस्त को विश्वभर में लंग कैंसर डे मनाया जाता है ताकि लोगों को इस जानलेवा बीमारी से...

Tej Pratap: तेज प्रताप की सपा में कदम, क्या बनने जा रहे हैं बिहार के नए खिलाड़ी?

Tej Pratap: पटना, एजेंसियां। बिहार में राजनीतिक सियासत गरमाई है क्योंकि राजद से निष्कासित तेज प्रताप यादव ने अचानक समाजवादी पार्टी (सपा) के बिहार कार्यालय...

Tamil Nadu elections: तमिलनाडु चुनाव से पहले बड़ा राजनीतिक उलटफेर: ओ पन्नीरसेल्वम ने NDA छोड़ा

Tamil Nadu elections: चेन्नई, एजेंसियां। तमिलनाडु की राजनीति में बड़े बदलाव के संकेत मिलने लगे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री ओ पन्नीरसेल्वम (ओपीएस) ने भाजपा नेतृत्व वाले...

Government job: जम्मू-कश्मीर में सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, हेल्थ सेक्टर में 621 पदों पर भर्तियां शुरू!

Government job: श्रीनगर, एजेंसियां। जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (JKSSB) ने स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग में 621 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर...

Police encounter with dacoit: मुजफ्फरनगर में 25 हजार के इनामी डकैत पर पुलिस का मुठभेड़, घायल आरोपी से बरामद...

Police encounter with dacoit: लखनऊ, एजेंसियां। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में बुधवार देर रात पुलिस और 25 हजार रुपए के इनामी डकैत...

PM Modi: PM मोदी से मिले MyHome Group के चेयरमैन, स्टैच्यू ऑफ इक्वैलिटी की वर्षगांठ समारोह में शामिल होने...

PM Modi: नई दिल्ली, एजेंसियां। MyHome Group के चेयरमैन डॉ. जुपल्ली रामेश्वर राव और एग्जिक्यूटिव वाइस चेयरमैन रामुराव ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...

Kolkata Police: कोलकाता पुलिस ने पकड़ी बांग्लादेशी मॉडल, फर्जी आधार और वोटर कार्ड के साथ किया गिरफ्तार

Kolkata Police: कोलकाता, एजेंसियां। कोलकाता पुलिस ने एक बांग्लादेशी मॉडल शांता पॉल को फर्जी भारतीय आधार कार्ड और वोटर पहचान पत्र के साथ गिरफ्तार किया...
spot_img

Related Articles

Popular Categories