- 1658 – मुगल शासक औरंगजेब ने अपने बड़े भाई मुराद बख्श को बंदी बनाया।
- 1811 – वेनेज़ोएला देश को स्वतंत्रता मिली । 16वीं शताब्दी ईसवी के आरंभ से लेकर तीन शताब्दियों तक यह देश स्पेन के अधिकार में रहा।
- 1841 – थॉमस कुक ने इंग्लैंड में अपना पहला रेलवे भ्रमण की व्यवस्था किया।
- 1848 – हंगरी के राष्ट्रीय क्रांतिकारी संसद ने काम करना शुरू किया।
- 1922 – नीदरलैंड में पहला आम चुनाव हुआ।
- 1924 – ब्राजील के साउ पाउलो में सैन्य विद्रोह हुआ।
- 1945 – लेबर पार्टी ने ब्रिटेन के संसदीय चुनावों में विजय हासिल की।
- 1947 – भारतीय स्वतंत्रता अधिनियम 1947 को ब्रिटिश संसद में प्रस्तुत किया गया जिसे बाद में शाही स्वीकृति मिल गई।
- 1954 – आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट की स्थापना हुई।
- 1954 – बीबीसी ने पहला टेलीविज़न प्रसारण किया। इसकी अवधि 20 मिनट थी और इसे पहले से बनाकर तैयार किया गया था।
- 1962 – अल्जीरिया के ओरान में हुए नरसंहार में 96 लाेगों की मौत हुई।
- 1968 – भारत की पहली पनडुब्बी सोवियत रूस से पहुंची।
- 1969 – टॉम बोया में केन्याई के विकास मंत्री, की हत्या कर दी गयी।
- 1975 – 31 साल के अमरीकी टेनिस खिलाड़ी आर्थर ऐश विंबलडन की एकल प्रतियोगिता जीतने वाले पहले काले आदमी थे।
- 1977 – पाकिस्तान की सैनिक क्रान्ति में प्रधानमंत्री भुट्टो सत्ताच्युत एवं गिरफ्तार, वहाँ जनरल जिया उल हक ने सत्ता संभाली।
- 1981 – राजन महादेवन ने गणित के ‘पाई’ के 31 हजार 811 अंकाें की गणनाकर विश्व रिकार्ड बनाया।
- 1986 – गुडविल गेम्स मास्को में आयोजित किए गए।
- 1994 – इस्रायल अधिकृत जेरिको में फ़िलिस्तीनी स्वशासन की औपचारिक शुरुआत।
- 1996 – स्कॉटलैंड के रोसलिन संस्थान में शोधकर्ताओं की एक टीम ने पहली बार किसी स्तनधारी जीव से निकाली गई कोशिका का क्लोन बनाया।
- 1998 – तमिलनाडु में डॉल्फिन सिटी का उद्घाटन हुआ।
- 1998 – भारत के टैंक विरोधी मिसाइल नाग का परीक्षण हुआ।
- 1998 – पीट सम्प्रास ने पांचवीं बार विम्बलडन का एकल ख़िताब जीता।
- 1999 – संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा तालिबान पर प्रतिबंध की घोषणा।
- 2000 – दुशानबे (कज़ाकिस्तान) में शंघाई -5 देशों का सम्मेलन प्रारम्भ।
- 2001 – चुनाव में पराजय के बाद बुल्गारिया के प्रधानमंत्री श्वान कोस्तोव ने अपने पद से इस्तीफ़ा दिया।
- 2002 – काठमांडु में नेपाली कांग्रेस पार्टी के मुख्यालय में बम विस्फोट में 10 व्यक्ति घायल।
- 2003 – सीवियर एक्यूट रेस्पिरेटरी सिंड्रोम विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा निहित होने की घोषणा की।
- 2004 – इंडोनेशिया में पहला राष्ट्रपति चुनाव आयोजित हुआ।
- 2004 – ग्रीस ने यूरो कप 2004 फ़ुटबाल प्रतियोगिता जीतकर इतिहास बनाया।
- 2007 – मैक्सिको के दक्षिणी प्रान्त ट्यूबला में हुए भू-स्खलन से 60 लोगों की मृत्यु।
- 2007 – ईरान ने अपने विवादास्पद परमाणु मुद्दे को सुलझाने की दिशा में महत्त्वपूर्ण क़दम बढ़ाते हुए अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी के अधिकारियों को वार्ता के लिए आमंत्रित किया।
- 2008 – नेपाल की अंतरिम कैबिनेट ने संविधान संशोधन के लिए विधेयक लाने का प्रस्ताव पारित किया।
- 2009 – स्विटजरलैंड के रोजर फेडरर ने एंडी रोडिक को हराकर विंबलडन खिताब अपने नाम किया।
- 2013 – इराक की राजधानी बगदाद के एक मस्जिद पर हुये बम हमले में 15 लोगों की मौत हुई।
- 2015 – 7 वीं महिला “फुटबॉल विश्व कप: वैंकूवर में संयुक्त राज्य अमेरिका ने जापान को 5-2 से हराया।
- 2019 – अफ्रीका के मुस्लिम देश ट्यूनीसिया ने महिलाओं के चेहरे को ढंकने वाले नकाब के पहनने पर रोक लगा दी। ट्यूनीसिया ने यह कदम आतंकी हमलों से सुरक्षा के मद्देनजर उठाया।
- 2019 – टाटा स्टील कलिंगानगर (टीएसके) पहला और एकमात्र भारतीय विनिर्माण संयंत्र बना , जिसे वर्ल्ड इकोनॉमिक फ़ोरम के प्रतिष्ठित लाइटहाउस नेटवर्क में शामिल किया गया।
- 2020 – उ. प्र. के गाजियाबाद जिले में मोमबत्ती कारखाने में विस्फोट से 7 लोगों की जान गई व कई अन्य घायल हुए।
- 2020 – उ.प्र. के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के कुकरैल वन में ‘मिशन वृक्षारोपण-2020’ का शुभारम्भ किया जिसके तहत पूरे प्रदेश में एक दिन में रिकार्ड 25 करोड़ पौधे लगाए गए।
- 2020 – शैक्षिक अवसंरचना के विकास के लिए भारत और अफगानिस्तान के बीच 5 समझौतों पर हस्ताक्षर किये गये।
- 2021 – केन्द्रीय शिक्षामंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने पठन-पाठन में दक्षता और संख्यात्मक कौशल की समझ के लिए – निपुण भारत का उद्घाटन किया।
- 2022 – दुनिया के सबसे शक्तिशाली पार्टिकल कोलाइडर, लार्ज हैड्रॉन कोलाइडर (LHC) ने ऊर्जा के स्तर पर प्रोटॉनों को एक दूसरे में तोड़ना शुरू कर दिया।
- 2022 – अमेरिका के इंडियाना में पार्टी के दौरान फायरिंग में 3 लोगों की मौत व पेंसिल्वेनिया के फिलाडेल्फिया सिटी में फायरिंग में दो पुलिसवालों को गोली लगी।
- 2022 – डॉ. जितेंद्र सिंह ने अकादमिक उत्कृष्टता के क्षेत्र में लोक प्रशासन में डॉ. राजेंद्र प्रसाद स्मृति पुरस्कार की स्थापना की घोषणा की।
- 2023 – हरित हाइड्रोजन पर तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन नई दिल्ली में शुरू हुआ।
- 2023 – मेटा ने इंस्टाग्राम का नया सार्वजनिक वार्तालाप ऐप थ्रेड्स लॉन्च किया।
- 2023 – अब तक का सबसे गर्म वैश्विक तापमान दर्ज किया गया – लगातार तीसरे दिन औसत वैश्विक तापमान 17.18 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा।
5 जुलाई को जन्मे व्यक्ति
- 1901 – बी. एन. सरकार – प्रसिद्ध भारतीय फ़िल्म निर्माता और न्यू थियेटर्स, कलकत्ता के संस्थापक थे।
- 1918 – के० करुणाकरण – केरल के पूर्व मुख्यमंत्री।
- 1920 – सचिन नाग – प्रसिद्ध भारतीय तैराक थे।
- 1931 – शरद पगारे – हिंदी साहित्य के जाने-माने लेखकों में से एक ।
- 1946- असग़र वजाहत, प्राध्यापक और रचनाकार।
- 1946 – रामविलास पासवान – लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष थे।
- 1947 – डॉ लालजी सिंह हैदराबाद स्थित ‘कोशिकीय एवं आणविक जीवविज्ञान केन्द्र’ के भूतपूर्व निदेशक थे।
- 1949 – अभय आष्टेकर – भारतीय वैज्ञानिक (कन्फर्म नहीं)।
- 1956- ज्योति खरे, समकालीन कवि एवं लेखक।
- 1960 – राकेश झुनझुनवाला भारत के निवेशक एवं शेयर व्यापारी थे।
- 1995 – पी. वी. सिंधु – भारत की प्रसिद्ध बैडमिंटन खिलाड़ी ।
5 जुलाई को हुए निधन
- 1877 – तोरु दत्त – अंग्रेज़ी भाषा की सर्वश्रेष्ठ प्रतिभासम्पन्न कवयित्री।
- 1920 – मैक्स क्लिंजर चित्रकला, शिल्पकला और एचिंग कला में निष्णात् जर्मन कलाकार।
- 1957 – अनुग्रह नारायण सिन्हा – भारत के स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षक, वकील, राजनीतिज्ञ तथा आधुनिक बिहार के निर्माता।
- 2021 – रिचर्ड डोनर एक अमेरिकी फिल्म निर्माता थे।
- 2021 – मानवाधिकार कार्यकर्ता स्टेन स्वामी की 84 वर्ष की उम्र में निधन हुआ।
- 2022 – स्वतंत्रता सेनानी पी गोपीनाथन नायर का 100 साल की उम्र में निधन हुआ।
- 2023 – स्पेनिश साइकिल सवार आन्द्रेस ओलिवा (74) का निधन हुआ।
- 2023 – चीनी-अमेरिकी गायिका, गीतकार और अभिनेत्री फ़ेरेन “कोको” ली (48) का निधन हुआ।
- 2023 – अमेरिकी रॉक संगीतकार जॉर्ज टाइन्डल टिकनर (76) का निधन हुआ।
5 जुलाई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव
- श्री के० करुणाकरण जयन्ती।
- पुसरला वेंकट सिंधु जन्म दिवस ( पद्मश्री’,’अर्जुन पुरस्कार’ सम्मानित )।
- श्री अनुग्रह नारायण सिंह (सिन्हा) पुण्य तिथि।
- हरियाली दिवस (उत्तराखंड , कामरेड कमला राम नौटियाल के जन्मदिन पर)।
नोट: यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए IDTV की कोई जिम्मेदारी नहीं है।
इसे भी पढ़ें