- 1698 – ब्रिटेन के थॉमस सेवरी ने पहले व्यवसायिक स्टीम इंजन का पेटेंट हासिल किया।
- 1751 – स्वीडन के रसायनशास्त्री और खदान विशेषज्ञ फ्रेडरिक क्रोन्स्टलर निकेल नामक धातु का पता लगाने में सफल हुए।
- 1760 – मराठा सेना ने दिल्ली पर कब्जा किया।
- 1776 – संयुक्त राज्य अमेरिका ने अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की।
- 1778 – पर्शिया ने अर्जेटिना के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
- 1789 – ईस्ट इंडिया कंपनी ने पेशवा और निजाम के साथ टीपू सुल्तान के खिलाफ संधि की।
- 1819 – अमेरिका ने पहला बचत बैंक ‘बैंक ऑफ सेविंग इन न्यूयॉर्क’ शुरू हुआ।
- 1827 – न्यूयॉर्क से दास प्रथा को समाप्त किया गया।
- 1828 – लॉर्ड विलियम बेंटिंक कलकत्ता (अब कोलकाता) नए गवर्नर-जनरल के रूप में अपना प्रशासन शुरू करने के लिए यूनाइटेड किंगडम के राजा जॉर्ज IV के स्थान पर भारत आए।
- 1865 – मशहूर अंग्रेजी उपन्यास एलिस इन वंडरलैंड का प्रकाशन हुआ।
- 1881 – सिलिगुड़ी और दार्जिलिंग के बीच टाॅय ट्रेन की शुरुआत हुई।
- 1884 – स्टॉक एक्सचेंज दाउ जोंस ने अपना पहला स्टॉक इंडेक्स प्रकाशित किया।
- 1886 – कनाडा की पहली अंतरमहाद्वीपीय ट्रेन ब्रिटिश कोलंबिया के पोर्ट मूडी पहुँची।
- 1886 – फ्रांस ने अमेरिका को स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी का तोहफा दिया।
- 1914 – बर्दुन का युद्ध समाप्त हुआ।
- 1934 – लियो जिलार्ड ने परमाणु बम के चेन रिएक्शन का पेटेंट कराया।
- 1946 – द्वीप समूह फिलीपीन को अमरिका से स्वतंत्रता मिली।
- 1947 – ब्रिटिश पार्लियामेंट के सामने भारतीय स्वतंत्रता बिल का प्रस्ताव रखा गया था। जिसके तहत देश का भारत और पाकिस्तान में बंटवारा हुआ।
- 1962 – फ्रांस के राष्ट्रपति ने अलजीरिया की आजादी की घोषणा की।
- 1970 – 105 यात्रियों वाला हवाई जहाज स्पेन में लापता हो गया।
- 1986 – प्रसिद्ध क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने 115 टेस्ट मैच खेलने का रिकॉर्ड बनाया।
- 1996 – रूस के राष्ट्रपति बोरिस येल्तसिन पुन: चार वर्ष हेतु राष्ट्रपति निर्वाचित।
- 1997 – अमेरिकी यान ‘सोजर्नर’ मंगल ग्रह पर पहुँचा।
- 1998 – चेक गणराज्य की याना नावोत्ना ने विम्बलडन टेनिस का एकल ख़िताब जीता।
- 1998 – जापान ने मंगल ग्रह के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए ‘प्लेनेट-बी’ नामक अपना प्रथम अंतराग्रहिक मिशन भेजा।
- 1998 – ब्रिटेन के एक पावरबोट ‘द केवल एंड वायरलेस एडवेंचर’ ने 74 दिन 20 घंटे व 38 मिनट में यात्रा पूरी करके सबसे शीघ्र विश्व भ्रमण का रिकार्ड तोड़ा।
- 1999 – लिएंडर पेस और महेश भूपति ने विम्बल्डन में पुरुष युगल का खिताब जीता।
- 2001 – भारत द्वारा पाकिस्तान के नागरिकों (बंदियों) की रिहाई के निर्देश।
- 2003 – पाकिस्तान में शिया मस्जिद पर हुए हमले में 44 मारे गये।
- 2005 – आस्ट्रेलिया में डाल्फ़िन की एक नई प्रजाति स्नबफ़िन खोजी गई।
- 2007 – वेबसाइट सेंटिडो कॉमन के मुताबिक मैक्सिको के कॉर्लोस स्लिम दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बने।
- 2008 – लगभग आठ साल बाद चीन की मुख्य भूमि और ताईवान के बीच नियमित सीधी विमान सेवा का पहला विमान ताइवान के तायोयुआन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरा।
- 2010 – एक परीक्षा पत्र में कथित तौर पर पैगंबर मोहम्मद का अपमान करने के आरोप की वजह से आठ हमलावरों ने केरल के प्रोफ़ेसर जोसेफ़ पर हमला कर उनके हाथ काट दिए।
- 2012 – यूरोपीय परमाणु अनुसंधान संगठन ‘सर्न’ ने हिग्स बोसॉन कणों के खोज की घोषणा की।
- 2013 – मिस्र की सेना ने राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी का तख्तापलट किया।
- 2013 – अमेरिका के शिकागो शहर में गोलीबारी की घटना में 12 की मौत हुई और 60 घायल हुए।
- 2015 – चिली ने पहली बार कोपा अमेरिका फुटबाल खिताब जीता।
- 2019 – भारत की स्प्रिंटर हिमा दास ने पोलैंड में पोजनान एथलेटिक्स ग्रां प्री में महिलाओं की 200 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
- 2019 – नासा ने ओरियन कैप्सूल के लिए एक लॉन्च-एबॉर्ट सिस्टम का परीक्षण एसेंट एबॉर्ट -2 का सफल परीक्षण किया।
- 2020 – जर्मन फुटबॉल कप : बायर्न म्यूनिख ने बायर लीवरकुसेन को 4-2 से हराकर सबसे ज्यादा 20वीं बार खिताब जीता।
- 2021 – पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।
- 2021 – दक्षिणी फिलीपींस में सैन्य विमान C-130 क्रेश हुआ , 92 लोग सवार थे, लगभग 17 की मौत व 40 घायल हुए।
- 2022 – दिल्ली विधानसभा ने वेतन, भत्ता और पेंशन संशोधन विधेयक 2022 पारित किया , राष्ट्रपति के पास स्वीकृति के लिए भेजा जाना शेष।
- 2022 – हिमाचल के कुल्लू में बस खाई में गिरी, स्कूली बच्चों समेत 12 लोगों की मौत, कई जख्मी हुए।
- 2022 – अमेरिका के स्वतंत्रता दिवस पर शिकागो में फ्रीडम डे परेड के दौरान हुई फायरिंग 222 में 9 लोगों की मौत हुई व 57 लोग घायल हुए।
- 2023 – महाराष्ट्र में मुंबई-आगरा हाईवे पर होटल में कंटेनर घुसा व 38 को कुचला ,10 की मौत हुई।
- 2023 – अजीत अगरकर भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चनयकर्ता बने।
- 2023 – पंचायती राज मंत्रालय की हिंदी सलाहकार समिति की बैठक संपन्न हुई।
4 जुलाई को जन्मे व्यक्ति
- 1897 – अल्लूरी सीताराम राजू – प्रसिद्ध दक्षिण भारतीय स्वतंत्रता सेनानी।
- 1898 – गुलज़ारीलाल नन्दा – भारत के भूतपूर्व कार्यवाहक प्रधानमंत्री।
- 1912 – दक्षिणायनी वेलायुधन एक भारतीय सांसद और उत्पीड़ित वर्गों के नेता थे ।
- 1916 – नसीम बानो, हिन्दी फ़िल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री।
- 1933 – आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और तमिलनाडु के पूर्व राज्यपाल – के. रोसैया।
- 1943 – विमलेश कांति वर्मा – भाषाविज्ञान, कोश निर्माण, पाठालोचन, अनुवाद और सांस्कृतिक अध्ययन के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान करने वाले भारतीय।
- 1945 – सुशील कुमार – हिन्दी फ़िल्मों के अभिनेता।
- 1954 – एडमिरल देवेन्द्र कुमार जोशी भारत के २१वें नौसेनाध्यक्ष थे।
- 1956 – लक्ष्मीकांत यशवंत पारसेकर गोवा के एक राजनेता।
- 1997 – चिराग शेट्टी एक भारतीय पेशेवर बैडमिंटन खिलाड़ी।
4 जुलाई को हुए निधन
- 1760 : मीर जाफर के बेटे मिरान की गंडक नदी के किनारे बिजली गिरने से मौत हुई।
- 1857 – धन सिंह गुर्जर भारतीय स्वतन्त्रता सेनानी थे।
- 1902 – स्वामी विवेकानन्द – साहित्य, दर्शन और इतिहास के प्रकाण्ड विद्वान।
- 1904 – अंतर्राष्ट्रीय ज़ायोनिज़्म के संस्थापक थ्योडोर हर्टज़ल का निधन हुआ।
- 1963 – पिंगलि वेंकय्या- भारत के राष्ट्रीय ध्वज ‘तिरंगा’ के अभिकल्पक।
- 1978 – अम्मु स्वामीनाथन – भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन की एक सेनानी और भारत की संविधान सभा के लिए चुनी जाने वाली महिला सदस्य थीं (कन्फर्म नहीं)।
- 1982- भरत व्यास, बॉलीवुड के प्रसिद्ध गीतकार।
- 2022 – वयोवृद्ध बंगाली फिल्म निर्देशक, तरुण मजूमदार (92) का निधन हुआ।
- 2023 – फ्रांसीसी फुटबॉल खिलाड़ी जॉर्जिस बेरेटा (77) का निधन हुआ।
4 जुलाई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव
- श्री के. रोसैया जयन्ती।
- स्वामी विवेकानंद पुण्य तिथि।
- श्री अल्लूरी सीताराम राजू जयन्ती।
- श्री गुलज़ारीलाल नन्दा जयन्ती।
- श्री पिंगलि वेंकय्या समृति दिवस।
- अमेरिका स्वतंत्रता दिवस।
नोट : यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए IDTV की कोई जिम्मेदारी नहीं है।
इसे भी पढ़ें