- 1492 – इटली के नाविक क्रिस्टोफर कोलंबस तीन जहाजों के साथ स्पेन से भारत की खोज पर रवाना हुआ।
- 1645 – अल्लेरशेइम के युद्ध में फ्रांस ने बावेरिया को हराया।
- 1678 – राबर्ट लासैले ने अमेरिका में पहले जहाज का निर्माण किया।
- 1704 – जिब्राल्टर ने कल्लेंबूरह के अंग्रेजी बेड़े पर कब्जा किया।
- 1803 – ब्रिटिश ग्वालियर के सिंधिया के खिलाफ दूसरे एंग्लो-मराठा युद्ध शुरू किया।
- 1811 – जुंगफ्रा की पहली चढ़ाई बर्नानी आल्प्स में तीसरा सबसे ऊंचा शिखर सम्मेलन था।
- 1860 – न्यूजीलैंड में दूसरा माओरी युद्ध शुरू हुआ।
- 1882 – अमेरिकी कांग्रेस ने 1882 के आव्रजन अधिनियम को आगे बढ़ाया।
- 1892 – बुल्गारिया में पहला इलेक्ट्रिक प्रकाश बल्ब प्लोवदिव मेले में प्रयोग किया गया।
- 1899 – जॉन मार्शल लॉ स्कूल शिकागो में स्थापित किया गया।
- 1900 – फर्स्ट वन टायर एंड रबर कंपनी की स्थापना हुई।
- 1914 – प्रथम विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी ने फ्रांस के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
- 1914 – पहला समुद्री जहाज पनामा नहर से गुजरा।
- 1923 – अमेरिकी राष्ट्रपति हार्डिंग के अचानक निधन के बाद कैल्विन कूलिज ने अमेरिका के 30वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली।
- 1933 – मिकी माउस वॉच पहली बार पेश की गई।
- 1934 – एडोल्फ हिटलर ने चांसलर और राष्ट्रपति के पद का विलय कर खुद को नेता घोषित किया।
- 1957 – अब्दुल रहमान को मलेशिया का नया नेता चुना गया था जिनके नेतृत्व में मलेशिया ने ब्रिटेन से स्वतंत्रता हासिल की।
- 1960 – पश्चिमी अफ्रीकी देश नाइजर ने फ्रांस से स्वतंत्रता हासिल की। आप पढ़ रहे हैं मुकेश शास्त्री हालुवास द्वारा संकलित पंचांग।
- 1968 – फ्रांस ने मुरुओरा द्वीप पर परमाणु परीक्षण किया।
- 1981 – फ्रांस ने प्रशांत महासागर में परमाणु परीक्षण किया।
- 1985 – बाबा आम्टे को जनसेवा के लिए रेमन मैगसेसे पुरस्कार प्रदान किया गया।
- 1998 – मुंबई के बांद्रा में इमारत ढहने से 35 व्यक्तियों की मौत हुई।
- 2000 – ब्रिटेन की ‘क्वीन मदर’ द्वारा अपनी 100वीं वर्षगांठ मनायी गई।
- 2003 – अमेरिका के एंग्लिन चर्च ने एक समलैंगिक को बिशप नियुक्त करने को मंजूदी दी।
- 2004 – अमेरिकी अंतरिक्ष यान मैसेंजर बुध ग्रह के लिए रवाना हुआ।
- 2004 – अमेरिका में 2001 में आतंकवादी हमले के बाद बंद किए गए स्टैच्यू आफ लिबर्टी को जनता के लिये दोबारा खोला गया।
- 2006 – संयुक्त राज्य अमेरिका ने कहा कि वह भारत को यूरेनियम संवर्धन में सहायता नहीं देगा।
- 2007 – इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन के लिए रवाना हुआ रूसी अंतरिक्ष यान प्रोग्रेस एम-61 सफलतापूर्वक अपनी कक्षा में पहुँचा।
- 2007 – लोकतांत्रिक गणराज्य कांगो में हुई एक ट्रेन दुर्घटना में 100 लोगों की मृत्यु।
- 2013 – इराक में एक विद्रोह में 80 लोग मारे गए।
- 2019 – भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को गिनी के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाज़ा गया।
- 2019 – भारत ने बीजिंग में आयोजित 8वीं आरसीईपी अंतः सत्रात्मक मंत्रालयी बैठक में भाग लिया।
- 2019 – भारत की ट्रांससेक्सुअल महिला नाज़ जोशी को मिस वर्ल्ड डायवर्सिटी 2019 का ताज पहनाया गया।
- 2020 – बिहार के स्वास्थ्य विभाग ने ‘संजीवन’ मोबाइल एप लॉन्च किया।
- 2021 – तालिबान हिंसा रोकने के लिए UNSC का आपात सत्र बुलाने व हस्तक्षेप की मांग की गई।
- 2021 – अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में रक्षा मंत्री के घर के बाहर आत्मघाती हमले हुए।
- 2022 – अमेरिकी संसद के उच्च सदन सीनेट ने स्वीडन और फिनलैंड को नाटो में शामिल करने को मंजूरी दे दी।
- 2022 – भारतीय नौसेना की महिला अधिकारियों के दल ने डोर्नियर 228 विमान पर सवार होकर उत्तरी अरब सागर में पहला स्वतंत्र समुद्री निगरानी मिशन पूरा कर इतिहास रचा।
- 2022 – बिहार के वैशाली में अनियन्त्रित हाईवा ने होटल में खाना खा रहे लोगों को रौंदा, 5 की मौत, 12 घायल हुए।
- 2022 – भारत ने चीन समेत कई देशों के 348 मोबाइल ऐप बैन किए।
- 2023 – राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने भोपाल में अंतर्राष्ट्रीय साहित्य महोत्सव – ‘उन्मेष’ और लोक व जनजातीय कला महोत्सव- ‘उत्कर्ष’ का उद्घाटन किया।
- 2023 – श्री धर्मेंद्र प्रधान और श्री एस. जयशंकर ने नई दिल्ली में संयुक्त रूप से स्टडी इन इंडिया (एसआईआई) पोर्टल का शुभारंभ किया।
- 2023 – दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी राज्यक्षेत्र शासन (संशोधन) विधेयक, 2023 लोक सभा ने पारित किया।
- 2023 – राज्यसभा ने अपतटीय क्षेत्र खनिज (विकास और विनियमन) संशोधन विधेयक, 2023 पारित किया।
3 अगस्त को जन्मे व्यक्ति
- 1886 – मैथिलीशरण गुप्त, खड़ी बोली के महत्त्वपूर्ण कवि ,लेखक व सामाजिक कार्यकर्ता का झांसी के पास चिरगांव गांव में जन्म हुआ।
- 1890 – श्रीप्रकाश – भारत के प्रसिद्ध क्रांतिकारी और पाकिस्तान में प्रथम उच्चायुक्त ।
- 1908 – रोहित मेहता – प्रसिद्ध साहित्यकार, विचारक, लेखक, दार्शनिक, भाष्यकार और स्वतंत्रता सेनानी थे।
- 1916 – शकील बदायूँनी, भारतीय गीतकार और शायर का जन्म उत्तर प्रदेश के बदायूं शहर में हुआ।
- 1919 – जयदेव – भारतीय संगीतकार तथा बाल अभिनेता।
- 1933 – शशिकला – भारतीय हिन्दी सिनेमा की प्रसिद्ध खलनायिकाओं में से एक थीं।
- 1934 – विश्व भूषण हरिचंदन एक भारतीय राजनेता है व आंध्र प्रदेश के २३वें राज्यपाल।
- 1936 – छन्नूलाल मिश्रा – भारतीय शास्त्रीय गायक।
- 1939 – लेफ्टिनेंट जनरल अपूर्व कुमार सेनगुप्ता एक भारतीय सेना अधिकारी और क्रिकेटर थे।
- 1941 – बाबा हरभजन सिंह – भारतीय सेना का एक सैनिक।
- 1956 – बलविंदर सिंह संधू एक पूर्व भारतीय टेस्ट क्रिकेटर।
- 1960 – गोपाल शर्मा एक पूर्व भारतीय क्रिकेटर।
- 1980 – लवली चौबे भारत की महिला लॉन बॉल टीम की खिलाड़ी।
- 1982 – शान्तनु ठाकुर लोकसभा के सदस्य बने।
- 1984 – सुनील छेत्री – प्रसिद्ध भारतीय फ़ुटबॉल खिलाड़ी ।
- 1984 – अमेरिकी तैराक और ओलंपिक विजेता रियान लोक्टे।
- 1994 – चेतना पांडे एक भारतीय बॉलीवुड फ़िल्म अभिनेत्री ।
3 अगस्त को हुए निधन
- 1670 – मुहता नैणसी महाराजा जसवन्त सिंह के राज्यकाल में मारवाड़ के दीवान थे (कन्फर्म नहीं)।
- 1957 – राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पुत्र और प्रसिद्ध पत्रकार देवदास गांधी निधन हुआ।
- 1982 – त्रिभुवन नारायण सिंह – भारतीय राजनेता और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री थे।
- 1985 – बाबू बनारसी दास भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के मुख्यमंत्री थे।
- 1990 – सी. एम. पुनाचा – स्वतंत्रता सेनानी, राजनीतिज्ञ तथा उड़ीसा और मध्य प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल।
- 1993 – स्वामी चिन्मयानंद – भारत के प्रसिद्ध आध्यात्मिक चिंतक तथा वेदान्त दर्शन के विश्व प्रसिद्ध विद्वान।
- 2008 – रूस के प्रसिद्ध इतिहासकार और लेखक एलेक्ज़ेन्डर सोलज़नीस्तीन (Alexander Solzhenitsyn) का निधन हुआ।
- 2020 – नोबेल शांति पुरस्कार विजेता और उत्तरी आयरलैंड के राजनीतिज्ञ जॉन ह्यूम (John Hume) का 83 वर्ष की आयु में निधन हुआ।
- 2020 – पुलित्जर पुरस्कार विजेता उपन्यासकार शर्ली ऐन ग्रौ का निधन।
- 2022 – बालीवुड के अभिनेता मिथिलेश चतुर्वेदी का मुंबई में हार्ट अटैक से निधन हुआ।
- 2023 – पद्म भूषण से सम्मानित व पूर्व आईएएस अधिकारी एन विट्टल (85) का चेन्नई में निधन हुआ।
- 2023 – पाकिस्तानी क्रिकेट खिलाड़ी मोहम्मद इजाज़ बट (85) का निधन हुआ।
- 2023 – अमेरिकी अभिनेता मार्क मार्गोलिस (83) का निधन हुआ।
3 अगस्त के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव
- संत श्री सावता माली पुण्य तिथि।
- मेला पं. जोगराज जंडियाला (पंजाब , 3 – 4 अगस्त)।
- श्री त्रिभुवन नारायण सिंह पुण्य दिवस।
- श्री बाबू बनारसी दास पुण्य दिवस।
- राष्ट्रकवि श्री मैथलीशरण गुप्त जयन्ती।
- राष्ट्रीय हृदय प्रत्यारोपण दिवस (कन्फर्म कर लें)।
- NATIONAL WATERMELON DAY (UN).
नोट: यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए IDTV की कोई जिम्मेदारी नहीं है।
इसे भी पढ़ें