- 1708 – लंदन में सेंट पॉल कैथेड्रल के निर्माण का काम पूरा हुआ।
- 1774 – फिलाडेल्फिया में अमेरिका की पहली महाद्वीपीय कांग्रेस स्थगित हुई।
- 1858 – एच.ई. स्मिथ ने वॉशिंग मशीन का पेटेंट कराया।
- 1905 – नॉर्वे ने स्वीडन से स्वतंत्रता प्राप्त की।
- 1934 – महात्मा गांधी के संरक्षण में अखिल भारतीय ग्रामीण उद्योग संघ की स्थापना हुई।
- 1943 – कलकत्ता (तत्कालीन कोलकाता) में हैजे की महामारी से अक्टूबर के तीसरे सप्ताह में 2155 लोगों की मौत हुई।
- 1947 – भारत पाकिस्तान के बंटवारे के बाद पाकिस्तान की ओर से हमला होने पर राजा हरि सिंह जम्मू-कश्मीर को भारत में विलय करने पर सहमत हुए।
- 1947 – इराक में ब्रिटिश सेना का कब्जा हटा।
- 1950 – संत मदर टेरेसा ने कलकत्ता में चैरिटी मिशन की स्थापना की।
- 1951 – विंस्टन चर्चिल ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बने।
- 1955 – पश्चिमी सरकारों के षड़यंत्रों के परिणाम स्वरूप एक नए देश के रुप में दक्षिणी वियतनाम की स्थापना हुई।
- 1962 – भारत पर चीन के हमले के बाद तत्कालीन राष्ट्रपति ने पहली बार आपातकाल की घोषणा की।
- 1969 – चांद पर कदम रखने वाले पहले अंतरिक्ष यात्री नील आर्मस्ट्रांग और एडविन एल्ड्रिन मुंबई आये।
- 1975 – मिस्र के राष्ट्रपति अनवर सादात अमेरिका की आधिकारिक यात्रा करने वाले देश के पहले राष्ट्रपति बने।
- 1976 – त्रिनिदाद एंड टोबैगो गणराज्य को ब्रिटेन से आजादी मिली।
- 1980 – इजरायल के राष्ट्रपति यित्झाक नावोन मिस्र की यात्रा करने वाले पहले इजरायली राष्ट्रपति बने।
- 1994 – 46 साल से जारी युद्ध को समाप्त करते हुए इस्रायल और जार्डन के बीच अरावा क्रासिंग पर बहुप्रतीक्षित शांति संधि सम्पन्न हुई।
- 1999 – उच्चतम न्यायालय ने आजीवन कारावास की अवधि 14 वर्ष तय की।
- 2001 – जापान ने भारत और पाकिस्तान के ख़िलाफ़ लगे प्रतिबंधों को हटाने की घोषणा की।
- 2005 – वर्ष 2006 को भारत-चीन मैत्री वर्ष के रूप में मनाने का फैसला।
- 2006 – इस्रायल में एक मंत्री ने भारत से बराक सौदे पर जांच की मांग की।
- 2007 – अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा का महत्त्वपूर्ण यान डिस्कवरी अंतर्राष्ट्रीय स्पेश स्टेशन पर सफलतापूर्वक उतरा।
- 2007 – अमेरिका ने ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स तथा वहाँ के बैंकों पर प्रतिबन्ध लगाया।
- 2012 – बर्मा में हिंसक झड़पों में 64 लोगों की मौत।
- 2012 – अफ़ग़ानिस्तान में एक मस्जिद में आत्मघाती हमले में 41 की मौत, 50 घायल।
- 2015 – उत्तर पूर्वी अफ़ग़ानिस्तान के हिंदूकुश पर्वत श्रृंखला में 7.5 तीव्रता वाले भूकंप से 398 लोगों की मौत, 2536 घायल।
- 2019 – भारत, भूटान और नेपाल ने ट्रांस बॉर्डर कंज़र्वेशन पार्क की स्थापना के लिए MoU पर हस्ताक्षर किये।
- 2020 – संयुक्त राष्ट्र महासिचव एंटोनियो गुतरेस ने आर्मेनिया और अजरबेइजान के बीच आज से लागू होने वाले युद्ध विराम का स्वागत किया।
- 2020 – सुमन दुबे ने अपना पहला उपन्यास “The Fixer: Winning Has A Price. How Much Will You Pay?” जारी किया।
- 2020 – नासा ने चन्द्रमा के धूप वाले हिस्से में पानी की उपस्थिति की पुष्टि की।
- 2021 – केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शिलांग-डिब्रूगढ़ सेक्टर पर पहली सीधी उड़ान का उद्घाटन किया।
- 2021 – इंडोनेशिया के पूर्व राष्ट्रपति सुकर्णो की बेटी सुकमावती ने इस्लाम छोड़ हिंदू धर्म अपनाया।
- 2022 – कांग्रेस में खरगे राज शुरु , मल्लिकार्जुन खड़गे ने अध्यक्ष पद की नयी जिम्मेदारी संभाली।
- 2022 – ईरान में बंदूकधारियों ने शिया मुसलमानों के पवित्र स्थल पर की गोलीबारी, 15 लोगों की मौत व 10 घायल हुए।
- 2023 – प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने मडगांव, गोवा के पंडित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 37वें राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन किया।
- 2023 – अभिनेता राजकुमार राव भारतीय निर्वाचन आयोग के मतदाता जागरूकता अभियान के नए नेशनल आइकॉन बने।
- 2023 – जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में भारतीय सेना ने 5 आतंकी मार गिराए।
26 अक्टूबर को जन्मे व्यक्ति
- 1270 – भक्त नामदेव महाराज का जन्म महाराष्ट्र के सतारा जिले में नरसीबामणी नामक गाँव में एक शिंपी के परिवार में हुआ।
- 1775 – भारत में मुगलों के अंतिम सम्राट बहादुरशाह जफर का जन्म हुआ।
- 1886 – गोदावरीश मिश्र – उड़ीसा के प्रसिद्ध समाज सुधारक, साहित्यकार और सार्वजनिक कार्यकर्ता।
- 1890 – गणेशशंकर विद्यार्थी – पत्रकार , स्वाधीनता संग्राम में गणेशशंकर विद्यार्थी का महत्त्वपूर्ण योगदान रहा।
- 1920 – मधुकर दिघे – मेघालय के पूर्व राज्यपाल।
- 1923 – राम प्रकाश गुप्ता – ‘भारतीय जनता पार्टी’ के प्रसिद्ध नेता तथा उत्तर प्रदेश के भूतपूर्व मुख्यमन्त्री।
- 1924 – ठाकुर प्रसाद सिंह – भारत में नवगीत विधा के कवियों में में से एक थे।
- 1933 – सरेकोप्पा बंगरप्पा – कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री।
- 1934 – मेघालय के नौवें मुख्यमंत्री जे. डी. रमबई का जन्म हुआ।
- 1937 – हृदयनाथ मंगेशकर भारतीय संगीतकार व लता मंगेशकर, आशा भोंसले और उषा मंगेशकर के भाई।
- 1971 – प्रीति सिंह – भारतीय साहित्यकार, उपन्यासकार एवं सम्पादिका।
- 2002 – जेरेमी लालरिनुंगा – भारत के भारोत्तोलन के खिलाडी।
26 अक्टूबर को हुए निधन
- 1947 – लॉर्ड लिटन द्वितीय – बंगाल के ब्रिटिश गवर्नर । (1922-27 ई.) और मंचूरिया थे।
- 1955 – डी. वी. पलुस्कर, प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक ।
- 1956 – बलराज भल्ला – प्रसिद्ध क्रांतिकारी तथा महात्मा हंसराज के पुत्र।
- 1981 – दत्तात्रेय रामचन्द्र बेंद्रे – भारत के प्रसिद्ध कन्नड़ कवि और साहित्यकार ।
- 2000- मन्मथनाथ गुप्त- प्रमुख क्रान्तिकारी तथा लेखक ।
- 2020 – रॉबर्ट डैनियल मेनकर – एक अमेरिकी कथा लेखक और संपादक थे।
- 2021 – स्कॉटिश फुटबॉल मैनेजर वाल्टर स्मिथ का 73 वर्ष की आयु में निधन।
- 2021 – इतालवी फ़ुटबॉल मिडफ़ील्डर अम्बर्टो कोलंबो का 88 वर्ष की आयु में निधन।
- 2023 – कनाडाई हॉकी खिलाड़ी एड सैंडफ़ोर्ड (95) का निधन हुआ।
- 2023 – पूर्व सांसद प्रभातसिंह चौहान का 82 वर्ष की आयु में निधन।
- 2023 – प्रख्यात कीर्तनकार बाबा महाराज सातारकर (89) का लंबी बीमारी के बाद निधन हुआ।
26 अक्टूबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव
- श्री उदासी महाराज पुण्यतिथि – सिनगांव जहागीर (बुलढाणा)।
- श्री बापूराव महाराज खातखेडकर पुण्यतिथि -नागपूर।
- श्री झोलेबाबा पुण्यतिथि – चिखली (अकोला)।
- भक्त नामदेव महाराज जयन्ती ( तारीखानुसार )।
- श्री राम प्रकाश गुप्ता जयन्ती।
- श्री जे. डी. रमबई जयन्ती।
- श्री सरेकोप्पा बंगरप्पा जयन्ती।
- श्री गणेश शंकर विद्यार्थी जयन्ती।
- जम्मू-कश्मीर विलय की 77वीं वर्षगांठ।
नोट; यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना, तिथि या अन्य त्रुटि के लिए IDTV की कोई जिम्मेदारी नहीं है।
इसे भी पढ़ें