- 1415 – इंग्लैंड ने उत्तरी फ्रांस में एजिनकोर्ट की लड़ाई जीती।
- 1711 – इटली के दो प्राचीन ऐतिहासिक नगरों पॉम्पी तथा हरकुलेनम के अवशेषों का एक ग्रामवासी ने पता लगाया।
- 1747 – एडमिरल सर एडवर्ड हॉक के तहत ब्रिटिश बेड़े ने केप फिनिस्टरर की दूसरी लड़ाई में फ्रेंच को हराया।
- 1812 – युद्ध के दौरान अमेरिका फ्रिगेट यूनाइटेड स्टेट्स ने ब्रिटिश पोत मैसिडोनिया पर कब्जा कर लिया।
- 1870 – पहली बार अमेरिका में पोस्टकार्ड का प्रयोग किया गया।
- 1917 – बोल्शेविक (कम्युनिस्टों) व्लादिमीर इलिच लेनिन ने रूस में सत्ता हथिया ली।
- 1924 – भारत में ब्रिटिश अधिकारियों ने सुभाषचंद्र बोस को गिरफ्तार कर दो साल के लिए जेल भेज दिया।
- 1940 – बेंजामिन ओ डेविस, सीनियर अमेरिकी सेना के पहले अफ्रीकी-अमेरिकी जनरल बने।
- 1945 – जापान के गठबंधन सेनाओं के समक्ष आत्मसमर्पण के बाद च्यांग काई-शेक ने ताईवान को अपने नियंत्रण में लिया।
- 1951 – भारत में पहले आम चुनाव की शुरूआत हुई।
- 1955 – पहली बार घरेलू इस्तेमाल के लिए माइक्रोवेव ओवन की ब्रिकी टप्पन नामक कंपनी ने शुरू की।
- 1960 – न्यूयॉर्क में पहली इलेक्ट्रॉनिक कलाई घड़ी बाजार में आई।
- 1962 – अमेरिकी लेखक जॉन स्टीनबेक को साहित्य का नोबेल पुरस्कार दिया गया।
- 1964 – अवादी कारखाने में पहले स्वदेशी टैंक ‘विजयंत’ का निर्माण किया गया।
- 1971 – संयुक्त राष्ट्र महासभा में ताइवान को चीन में शामिल करने के लिए मतदान हुआ।
- 1995 – तत्कालीन प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव ने संयुक्त राष्ट्र के 50वें वर्षगांठ सत्र को संबोधित किया।
- 2000 – अंतरिक्ष यान डिस्कवरी (यू.एस.ए.) 13 दिन के अभियान के बाद सकुशल वापस।
- 2001 – माइक्रोसॉफ्ट ने नए ऑपरेटिंग सिस्टम विंडोज एक्सपी को रिलीज किया।
- 2005 – ईराक में नये संविधान को जनमत संग्रह में बहुमत के साथ मंजूरी मिली।
- 2007 – तुर्की के युद्ध विमानों ने उत्तरी इराक के पहाड़ी कुर्दिस्तान क्षेत्र में भारी बमबारी की।
- 2007 – मध्य इण्डोनेशिया के सुलावेसी द्वीप में माउंट सोपुटान ज्वालामुखी फटा।
- 2008 – सिक्किम के पूर्व मुख्यमंत्री नर बहादुर भंडारी को छह माह की सज़ा सुनाई गई।
- 2009 – बगदाद में दो बम धमाकों से 155 लोगों की मौत तथा लगभग 721 घायल हुए।
- 2012 – क्यूबा और हैती में ‘सैंडी’ तूफान से 65 लोगों की मौत तथा आठ करोड़ डाॅलर का नुकसान हुआ।
- 2013 – नाइजीरिया में सेना ने आतंकवादी संगठन बोको हराम के 74 आतंकवादियों को मार गिराया।
- 2019 – गिरीश चन्द्र मुर्मू, जम्मू् कश्मीार के उपराज्यचपाल नियुक्तम किए गए, आर.के.माथुर लद्दाख के उपराज्य पाल बनाए गए, सत्यपपाल मलिक को गोवा के राज्यरपाल का कार्यभार सौंपा गया।
- 2020 – पाकिस्तान के क्वेटा में बम धमाके से चार सुरक्षाकर्मियों की मौत व लगभग 20 लोग घायल हो गए।
- 2021 – महान अभिनेता रजनीकांत को प्रतिष्ठित दादा साहब फाल्के पुरस्कार से नवाजा गया।
- 2021 – सऊदी अरब ने अगले दशक में परियोजनाओं में 200 अरब रियाल निवेश करने के लिए “नेशनल इंफ्रास्ट्रक्चर फंड” लॉन्च किया।
- 2021 – उज्बेकिस्तान के मौजूदा राष्ट्रपति शौकत मिर्जियोयेव को दोबारा दूसरे कार्यकाल के लिए निर्वाचित किया गया।
- 2022 – अरूणाचल प्रदेश में ईटानगर के बाजार में लगी भीषण आग से 700 से ज्यादा दुकानें जलकर खाक व करोड़ों का नुकसान हुआ।
- 2023 – भारतीय सेना की पहली ऊर्ध्वाधर पवन सुरंग हिमाचल प्रदेश के विशेष बल प्रशिक्षण स्कूल में स्थापित की गई। सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने उद्घाटन किया।
- 2023 – श्री धर्मेंद्र प्रधान ने श्री मनोहर लाल खट्टर के साथ हरियाणा को 124 पीएम-श्री स्कूल समर्पित किए।
25 अक्टूबर को जन्मे व्यक्तिः
- 1800 – लॉर्ड मैकाले – प्रसिद्ध अंग्रेज़ी कवि, निबन्धकार, इतिहासकार तथा राजनीतिज्ञ थे।
- 1881 – स्पेन के पैब्लो पीकासो नामक चित्रकार का जन्म हुआ।
- 1890 – कोतारो तनाका – जापानी न्यायविद, क़ानून और राजनीति के प्रोफेसर थे।
- 1896 – मुकुंदी लाल श्रीवास्तव – भारत के प्रसिद्ध साहित्यकार तथा लेखक।
- 1911 – घनश्यामभाई ओझा- गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री।
- 1912 – मदुराई मणि अय्यर – कर्नाटक संगीत के गायक थे।
- 1920 – रिशांग कीशिंग – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के एक वरिष्ठ राजनेता थे।
- 1920 – बरकतुल्लाह ख़ान राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री रहे।
- 1929 – एम एन वेंकटचेलैय्या भारत के सर्वोच्च न्यायालय के भूतपूर्व न्यायाधीश रहे।
- 1931 – क्लाउस फर्डिनेंड हैसलमैन एक जर्मन समुद्र विज्ञानी और जलवायु मॉडलर।
- 1937 – शारदा राजन आयंगर जिन्हें केवल शारदा नाम से श्रेय दिया गया, हिन्दी फिल्मों की पार्श्वगायिका रही।
- 1938 – मृदुला गर्ग- प्रसिद्ध लेखिका।
- 1965 – नवनीत निशान हिन्दी फ़िल्मों की एक अभिनेत्री।
- 1995 – गुरजीत कौर – भारत की हॉकी खिलाड़ी।
25 अक्टूबर को हुए निधनः
- 1296 – संत ज्ञानेश्वर का निधन हुआ (कन्फर्म नहीं)।
- 1980 – प्रसिद्ध उर्दू लेखक और शायर साहिर लुधियानवी का निधन हो गया।
- 1990 – कैप्टन संगमा मेघालय के पहले मुख्यमंत्री।
- 2003 – पाण्डुरंग शास्त्री अठावले – प्रसिद्ध भारतीय दार्शनिक तथा समाज सुधारक।
- 2005 – हिंदी लेखक निर्मल वर्मा का निधन हुआ।
- 2012 -जसपाल भट्टी, प्रसिद्ध हास्य अभिनेता।
- 2018 – शिवेन्दर सिंह सिद्धू अन्तर्राष्ट्रीय नागर विमानन संगठन के महासचिव रहे व मणिपुर, गोवा और मेघालय के पूर्व राज्यपाल रहे।
- 2019 – गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री दिलीप पारिख का निधन।
- 2020 – पूर्व लोकसभा सांसद और संगीतकार महेश कनोडिया का निधन हुआ।
- 2020 – दक्षिण कोरिया के सबसे बड़े समूह, सैमसंग समूह के अध्यक्ष ली कुन-ही (Lee Kun hee) का निधन।
- 2021 – फुटबॉल खिलाड़ी एलेक्ज़ैंडर शालामानोव (80) का निधन हुआ।
- 2022 – अमेरिकी निर्देशक, निर्माता, गीतकार, संगीतकार और लेखक जूल्स बास (87) का निधन हुआ।
- 2023 – चेक संवाहक ज़्देनेक माकल (87) का निधन हुआ।
25 अक्टूबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सवः
- गुरु श्री हरकिशन जी गुरयाई दिवस (प्राचीनपरम्परा अनुसार )।
- गुरु श्री हरिराय जी ज्योति ज्योत (प्राचीनपरम्परा अनुसार )।
- श्री चक्रपाणी प्रभु जयंती महानुभवीय।
- श्री घनश्यामभाई ओझा जयन्ती।
- श्री बरकतुल्लाह ख़ान जयन्ती।
- कैप्टन विसलियमसन अम्पांग संगमा स्मृति दिवस।
- श्री दिलीप रमणभाई पारिख स्मृति दिवस।
- विश्व बौनापन जागरूकता दिवस।
नोटः यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए IDTV की कोई जिम्मेदारी नहीं है।
इसे भी पढ़ें
24 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ [Important events of 24 October 2024]