1577 – चौथे सिख गुरु रामदास ने अमृतसर शहर की स्थापना की, शहर का नाम तालाब अमृत सरोवर के नाम पर रखा गया।
1579 – जेसुइट पादरी एस जे थामस भारत आने वाले पहले अंग्रेज थे,वह पुर्तग़ाली नौका से गोवा पहुंचे।
1605 – मुग़ल शासक जहाँगीर ने आगरा में गद्दी संभाली थी।
1648 – प्रॉस-ऑस्ट्रिया स्वीडन और फ़्रांस के मध्य वेस्टफ़ाली समझौते पर हस्ताक्षर हुए थे। जिससे प्रोटेस्टेंट और कैथोलिक ईसाइयों की रक्तरंजित लड़ाइयों पर विराम लग गया।
1795 – पोलैंड को ऑस्ट्रिया, प्रशिया और रूस के बीच विभाजित किया गया।
1851 – कलकत्ता और डायमंड हार्बर के बीच पहली टेलीग्राफ लाइन शुरु हुई।
1861 – कैलिफोर्निया के जस्टिस स्टीफन जे फील्ड ने अमेरिकी राष्ट्रपति लिंकन को पहला अंतरमहाद्वीपीय टेलीग्राफ संदेश भेजा।
1915 – अमेरिकी शहर न्यूयॉर्क में 25 हजार महिलाओं ने मतदान के अधिकार के लिए प्रदर्शन किया।
1945 – द्वितीय विश्व युद्ध की समाप्ति के एक महीने बाद ही विश्व में शांति कायम करने के लिए संयुक्त राष्ट्र संघ (यूएनओ) की स्थापना की गई।
1946 – रॉकेट द्वारा पहली बार धरती का अंतरिक्ष से चित्र लिया गया।
1948 – बर्नार्ड बारूक ने सीनेट युद्ध की जांच समिति के समक्ष एक भाषण में पहली बार ‘शीत युद्ध’ शब्द का इस्तेमाल किया।
1949 – न्यूयार्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय की आधारशिला रखी गई।
1962 – भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस (Indo-Tibetan Border Police) भारतीय अर्ध-सैनिक बल है , की स्थापना भारत – तिब्बत सीमा की चीन के तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र से रक्षा हेतु की गई।
1975 – बंधुआ मजदूर प्रथा को समाप्त करने के लिए एक अध्यादेश लाया गया और अगले दिन से यह प्रभाव में आ गया।
1982 – सुधा माधवन मैराथन में दौड़ने वाली पहली महिला एथलीट बनी।
1984 – काेलकाता में एस्प्लेनेड और भवानीपुर के बीच पहली मेट्रो ट्रेन (भूमिगत ट्रेन) शुरु।
2001 – नासा के 2001 मार्स ओडिसी अंतरिक्ष यान ने सफलतापूर्वक मंगल ग्रह के चारों ओर कक्षा में प्रवेश किया।
2003 – लंदन में आखिरी वाणिज्यिक सुपरसोनिक कॉनकॉर्ड विमान उतरा।
2004 – ब्राजील ने अंतरिक्ष में पहला सफल रॉकेट परीक्षण किया।
2005 – न्यूजीलैंड-भारत नया हवाई सेवा समझौता करने पर सहमत।
2019 – भारत और पाकिस्तान ने बहुप्रतीक्षित करतारपुर कॉरिडोर समझौते पर हस्ताक्षर कर दिए।
2020 – भारत सरकार ने सीमा पर निगरानी बढ़ाने के लिए भारत-तिब्बत-सीमा पुलिस की 47 अतिरिक्त चौकियों की स्थािपना को मंजूरी दी।
2021 – भारतीय नौसेना की पहली प्रशिक्षण स्क्वाड्रन (1टीएस) की श्रीलंका यात्रा(24 से 28 अक्टूबर 2021 तक)प्रारंभ हुई।
2021 – भारत और ब्रिटेन के सशस्त्रर बलों का कोंकण तट के पास अरब सागर में पहला संयुक्तर युद्धाभ्यायस (24 से 27 अक्टूबर) शुरू हुआ।
2021 – उत्तर प्रदेश राज्य के कानपुर से जीका वायरस का पहला मामला सामने आया।
2021 – आस्ट्रेलिया ने 2050 तक शून्य कार्बन उत्सर्जन के लक्ष्य को सैद्धांतिक मंजूरी दी।
2022 – चार साल में चौथी बार चुना गया कंज़र्वेटिव पार्टी का नेता , भारतीय मूल के ऋषि सुनक बने ब्रिटेन के पहले हिंदू पीएम।
2022 – प्रधानमंत्री मोदी ने कारगिल में सशस्त्र बलों के साथ दिवाली मनाई।
2023 – पाकिस्तान ने गौरी हथियार प्रणाली का सफलतापूर्वक प्रशिक्षण परीक्षण किया।
2023 – प्रधानमंत्री ने पीएम स्वनिधि के परिवर्तनकारी प्रभाव को स्वीकार किया।
2023 – केंद्रीय मंत्री श्री अमित शाह ने गुजरात के गांधीनगर जिले के कलोल में इफको के नैनो डीएपी (तरल) संयंत्र का लोकार्पण किया
24 अक्टूबर को जन्मे व्यक्तिः
1775 – बहादुर शाह जफर मुग़ल साम्राज्य के अंतिम बादशाह थे।
1883 – सर मिर्जा मुहम्मद इस्माइल अमीन-उल-मुल्क – राजनेता और पुलिस अधिकारी व मैसूर , जयपुर और हैदराबाद के दीवान रहे।
1884 – प्रेम नाथ डोगरा – जम्मू तथा कश्मीर के भारत में पूर्ण एकीकरण के कार्यकर्ता व भारतीय जनसंघ के अध्यक्ष भी रहे।
1911 – अशोक मेहता – राजनीतिज्ञों , सांसद ।
1914 – लक्ष्मी सहगल, स्वतंत्रता सेनानी और समाजसेविका।
1915 – जीवन – एक हिन्दी फिल्म अभिनेता कलाकार थे।
1921 – आर. के. लक्ष्मण, सुप्रसिद्ध कार्टूनिस्ट।
1936 – संजीव चट्टोपाध्याय एक भारतीय बंगाली उपन्यासकार और लघु कथाओं के लेखक।
1940 – कृष्णास्वामी कस्तूरीरंगन – भारत के प्रसिद्ध अंतरिक्ष वैज्ञानिक।
1967 – वेस्टइंडीज के पूर्व तेज गेंदबाज और मौजूदा कमेंटेटर इयान विशप का जन्म हुआ।
1976 – रीमा लांबा उर्फ़ मल्लिका सहरावत भारतीय सिनेमा की प्रसिद्ध अभिनेत्री।
1974 – अनुराग ठाकुर भाजपा से सम्बद्ध राजनीतिज्ञ (हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के बेटे)।
24 अक्टूबर को हुए निधनः
1954 – रफ़ी अहमद क़िदवई, स्वतंत्रता सेनानी और राजनीतिज्ञ ।
1991 – इस्मत चुग़ताई – उर्दू साहित्यकार ।
1996 – ग्लेडविन जेब संयुक्त राष्ट्र के पूर्व महासचिव।
2000 – सीताराम केसरी – भारतीय राजनीतिज्ञ।
2005 – त्रिवेणी साही मिश्रा असम के भूतपूर्व राज्यपाल।
2006 – धरमपाल – भारत के एक महान् गांधीवादी, इतिहासकार एवं दार्शनिक।
2013 – मन्ना डे – भारत सरकार ने इन्हें सन 2005 में कला के क्षेत्र में पद्म भूषण से सम्मानित।
2015 – शमशाद हुसैन एक भारतीय कलाकार।
2017 – गिरिजा देवी – प्रसिद्ध ठुमरी गायिका थीं।
2020 – गुजरात में अहमदाबाद में इस्कॉन मंदिर के अध्यक्ष जशोमति नंदन दास जी (72) का कोरोना से निधन हो गया।
2021 – परमाणु हथियारों के खिलाफ अभियान में सक्रिय जानेमाने जापानी नागरिक सुनाओ त्सुाबोई (96) का निधन हुआ।
2022 – अमेरिका के पूर्व रक्षा सचिव एश्टन कार्टर का 68 साल की उम्र में निधन।
2023 – बांग्लादेशी राजनेता इमाम उद्दीन अहमद चौधरी (96) का निधन हुआ।
2023 – तमिलनाडु के विधायक वेल्दुराई (73) का निधन हुआ।
2023 – फ्रांसीसी पत्रकार और लेखक क्रिस्टियन कोलांज (92) का निधन हुआ।
2023 – भारतीय राजनेता अजय कुमार जेना (80) का निधन हुआ।
24 अक्टूबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सवः
🔅 श्री संजीव चट्टोपाध्याय जन्मदिवस।
🔅 श्री कृष्णास्वामी कस्तूरीरंगन जन्मदिवस।
🔅 विश्व विकास सूचना दिवस।
🔅 विश्व पोलियो दिवस।
🔅 संयुक्त राष्ट्र संघ स्थापना दिवस।
🔅 भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस (Indo Tibetan Border Police) स्थापना दिवस (63वाँ)।
🔅 International Day of Climate Action .
🔅 International Gibbon Day .
🔅 अंतर्राष्ट्रीय राजनयिक दिवस (International Day of Diplomats)।
🔅 International Freshwater Dolphin Day .
🔅 निरस्त्रीकरण सप्ताह (प्रतिवर्ष 24 से 30 अक्टूबर तक)।
नोटः यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए IDTV की कोई जिम्मेदारी नहीं है।
इसे भी पढ़े