Thursday, July 31, 2025

22 अप्रैल की महत्त्वपूर्ण घटनाएः

1500 – पुर्तगाली नाविक पेड्रो अलवेयर कैब्राल ने ब्राजील की खोज की।
1517 – तुर्की ने काहिरा पर कब्जा किया।
1521 – फ्रांसीसी सम्राट फ्रेंकाइस प्रथम ने स्पेन पर आक्रमण की घोषणा की।
1673 – न्यूयॉर्क एवं बोस्टन के बीच डाक सेवा की शुरुआत हुई।
1728 – पेरियर डी मैरविक्स ”पेरिस में ले ट्रायमफे डे प्लूटस का उद्घाटन हुआ।
1760 – वांदीवाश के युद्ध में अंग्रेजों ने फ्रांसिसियों को हराया।
1769 – मैडम डु बैरी किंग लुई XV की “आधिकारिक” मालकिन बनी।
1792 – अमेरिकी राष्ट्रपति जॉर्ज वॉशिंगटन ने यूरोप के युद्ध में अमेरिकी तटस्थता की घोषणा की।
1793 – जॉर्ज वॉशिंगटन ने तटस्थता घोषणा पर हस्ताक्षर किए।
1837 – दक्षिणी सीरिया में भूकंप से हजारों लोग मरे।
1895 – क्यूबा वासियों ने स्पेन के साम्राज्यवाद से छुटकारा पाने के लिए पुन: व्रिदोह किया।
1905 – रूस के सेंट पीट्सबर्ग में मजदूरों पर गोलियां चलाई गयी जिसमें 500 से ज्यादा लोग मरे।
1906 – यूनान के एथेंस में 10वें ओलंपिक खेलों की शुरूआत हुई।
1915 – प्रथम विश्व युद्ध के दौरान जर्मन सेना ने पहली बार जहरीली गैस का इस्तेमाल किया।
1921 – स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने देश सेवा के लिए भारतीय सिविल सेवा की नौकरी से इस्तीफा दिया।
1924 – रैमसे मैकडोनाल्ड ब्रिटेन में लेबर पार्टी के पहले प्रधानमंत्री बने।
1926 – पर्सिया, तुर्की और अफगानिस्तान के बीच सुरक्षा संधि पर हस्ताक्षर किए गए।
1931 – मिस्र और इराक ने शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए।
1944 – द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान मित्र राष्ट्रों ने न्यू गिनी में जापानी के खिलाफ एक बड़े हमले की शुरुआत की।

1948 – अवैध इस्राईल के गठन के दौरान ज़ायोनियों ने पश्चिमोत्तरी फ़िलिस्तीन के तटवर्ती नगर हैफ़ा पर आक्रमण किया जिसमें 500 फ़िलिस्तीनी शहीद और 200 घायल हो गये।
1954 – तत्कालीन सोवियत रूस यूनेस्को में शामिल हुआ।
1958 – एडमिरल आर डी कटारी भारतीय नौसेना में पहले प्रमुख बने।
1961 – अलजीरिया की राजधानी में फ़्रांस की विशेष सेना ने कम से कम 1200 लोगों की हत्या की।
1963 – देहरादून में दृष्टिहीनों के लिए राष्ट्रीय पुस्तकालय की स्थापना हुई।
1966 – तत्कालीन सोवियत रूस ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।
1970 – बोइंग 747 का न्यूयॉर्क एवं लंदन के बीच पहली व्यावसायिक उड़ान शुरु हुई।
1970 – पृथ्वी पर मौजूद पेड़-पौधों और जीव-जन्तुओं को बचाने और दुनियाभर में पर्यावरण के प्रति जागरुकता बढ़ाने के लक्ष्य के लिए अमेरिका के लाखों लोगों ने पहली बार ‘पृथ्वी दिवस’ यानि ‘अर्थ डे’ मनाया।
1977 – ऑप्टिकल फाइबर को पहली बार टेलीफोन ट्रैफिक में यूज किया गया।
1983 – अंतरिक्ष यान सोयूज टी-8 पृथ्वी पर लौटा।
1992 – मैक्सिको में सीवर गैस विस्फोट में करीब 200 लोगों की मौत हुई।
1993 – इंडियन एयरलांइस का विमान औरंगाबाद मे दुर्घटनाग्रस्त, 61 यात्रियों की मौत।
2002 – पाकिस्तान में पर्ल हत्याकांड की सुनवाई प्रारम्भ।
2004 – उत्तर कोरिया में ट्रेनों की भीषण टक्कर, लगभग 3000 हताहत।
2005 – बांडुंग (इंडोनेशिया) में 50 वर्षों के बाद दूसरा एशियाई-अफ़्रीकी सम्मेलन आरम्भ।
2006 – इवा मोराल्स ने बोलीविया के राष्ट्रपति पद की शपथ ली।
2008 – भाजपा के महासचिव गोपीनाथ मुण्डे ने अपना इस्तीफ़ा वापस लिया।
2008 – रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन को लुडविग नोबल पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
2010 – दिल्ली के ज़िला एवं सत्र न्यायालय के न्यायाधीश एसपी गर्ग ने वर्ष 1996 में लाजपत नगर बाज़ार में हुए विस्फ़ोट मामले में दोषी छह लोगों में से तीन मोहम्मद नौशाद, मोहम्मद अली बट्ट और मिर्जा निशार हुसैन को मौत की सज़ा सुनायी।
2010 – लंबे समय से इनकार करते आ रहे चीन ने ब्रह्मपुत्र नदी पर तिब्बत के पास सांग्पो में बांध बनाने की बात स्वीकार कर ली।
2012 – लंदन मैराथन के दौरान एक 30 वर्षीय महिला प्रतिभागी की अचानक गिरकर मौत हुई।
2015 – उक्रेन के दोनेत्स्क में हुए विस्फोट में 13 लोगों की माैत।
2019 -श्रीलंका- कोलंबो में एक चर्च के पास फिर धमाका, बस स्टेशन पर 87 डेटोनेटर भी मिले , आपातकाल की घोषणा।
2020 – विश्व प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक लॉन्च किया गया। भारत इस सूचकांक में 142वें स्थान पर रहा।
2020 – भारत ने नेपाल को कोरोना महामारी से लडने के लिए 23 टन दवाईयां सौंपी।
2020 – ईरान ने अपना पहला सैन्य3 उपग्रह सफलतापूर्वक प्रक्षेपित किया।
2021 – फ्रांस से चार और राफेल लड़ाकू विमान भारत पहुंचे।
2021 – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो बाइडन के निमंत्रण पर जलवायु परिवर्तन पर आयोजित शिखर सम्मेलन में भाग लिया।
2022 – भारत और ब्रिटेन के बीच कई समझौतों पर हस्ताक्षर हुए , रक्षा क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर सहमति बनी।
2022 – तीन दिवसीय ग्लोबल आयुष इन्वेस्टमेंट एंड इनोवेशन समिट का गांधीनगर में सफलतापूर्वक समापन हुआ।
2022 – रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में डेफकनेक्ट 2.0 के दौरान IDEX – PRIME व 6वां डिफेंस इंडिया स्टार्ट-अप चैलेंज लॉन्च किया।
2023 – पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में एक ट्रक झोपड़ियों से टकराने से कम से कम 7 लोगों की मौत हुई और 4 अन्य घायल हुए।
2023 – इसरो ने श्रीहरिकोटा सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से पीएसएलवी-सी55 रॉकेट से सिंगापुर के दो उपग्रह कक्षा में सफलता पूर्वक स्थापित किये।
2023 – जर्मन पत्रिका “डाई एकटुएल” के संपादक को एफआई रेसिंग ड्राइवर माइकल शूमाकर के साथ एआई द्वारा उत्पन्न एक तथाकथित साक्षात्कार चलाने के बाद बर्खास्त कर दिया गया।
2023 – मध्य माली शहर सेवरे में एक तिहरे आत्मघाती बम हमले में कम से कम 9 लोग मारे गए और 60 से अधिक घायल हुए।

22 अप्रैल को जन्मे व्यक्तिः

1760 – अकबर द्वितीय – मुग़ल वंश का 18वाँ बादशाह था।
1840 – जेम्स प्रिंसेप – ब्राह्मी लिपि भाषाविद् एवं अशोक के शिलालेख पढ़ने वाले प्रथम अंग्रेज़ व्यक्ति थे।
1851 – सर गंगा राम – प्रसिद्ध इंजीनियर, समाजसेवी और भारत में हरित क्रांति के नायक थे।
1870 – रूस के मार्क्सवादी विचारक व्लादिमीर लेनिन का जन्म हुआ। लेनिन ने रुसी कम्युनिस्ट पार्टी की स्थापना की और 1917 में हुई रुसी क्रांति का नेतृत्व किया।
1891 – भारत की प्रथम महिला सांसद: राधाबाई सुबारायन।
1894 – अम्मुकुट्टी स्वामीनाथन भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन की एक सेनानी व संविधान सभा के लिए चुनी जाने वाली महिला सदस्या।
1914 – बी. आर. चोपड़ा – हिन्दी फ़िल्म निर्माता-निर्देशक।
1916 – कानन देवी – भारत की प्रसिद्ध अभिनेत्री, गायिका और फ़िल्म निर्माता।
1929 – ऊषा किरण – हिन्दी फ़िल्मों की एक अभिनेत्री ।
1932 – स्वामी सच्चिदानंद – जानेमाने आध्यात्मिक संत, समाज सुधारक, दार्शनिक तथा लेखक।
1936 – पी. चंद्रशेखर राव, अंतरराष्ट्रीय न्यायालय में समुद्र के क़ानून के न्यायाधीश ।
1947 – वीरेंद्र भाटिया – समाजवादी पार्टी के एक राजनेता थे ।
1952 – कमला प्रसाद बिसेसर – भारतीय मूल की कैरेबियन द्वीप त्रिनिनाद एवं टोबैगो की महिला प्रधानमंत्री।
1960 – मनोज मुकुंद नरवणे – भारतीय थल सेना प्रमुख ।
1962 – गुरुप्रसाद मोहापात्रा – भारतीय आईएएस अधिकारी थे।
1974 – चेतन भगत- मशहूर उपन्यास लेखक।

22 अप्रैल को हुए निधनः

1969 – जोगेशचंद्र चटर्जी – ‘काकोरी कांड’ के प्रसिद्ध क्रांतिकारी थे।
1980 – मंगूराम – समाज सुधारक थे।
1996 – हितेश्वर साइकिया – दो कार्यकालों के लिए असम के मुख्यमंत्री रहे।
2001 – महमूद अली ख़ां – भारत के प्रसिद्ध राजनीतिज्ञों में से एक तथा मध्य प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल।
2013 – जे एस वर्मा भारत के सर्वोच्च न्यायालय के भूतपूर्व न्यायाधीश रहे।
2013 – लालगुड़ी जयरमण – भारत के प्रसिद्ध वायलिन वादक।
2020 – ओडिशा से राज्यसभा के पूर्व सदस्य बसंत दास का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया।
2021 – लोकप्रिय संगीतकार जोड़ी नदीम-श्रवण के श्रवण कुमार राठौड़ (66वर्ष) का निधन हुआ।
2022 – दक्षिण अफ़्रीकी रग्बी यूनियन खिलाड़ी पेड्री जोहान्स वानेनबर्ग (41) का निधन हुआ।
2023 – आयरिश गेलिक फुटबॉलर (मेयो) और कार्यकारी मिक लॉफ्टस (93) का निधन हुआ।
2023 – ऑस्ट्रेलियाई हास्य अभिनेता , लेखक और व्यंग्यकार व टोनी पुरस्कार विजेता बैरी हम्फ्रीज़ (89) का निधन हुआ।
2023 – एक अंग्रेजी पेशेवर बॉलरूम डांसर , नृत्य शिक्षक और नृत्य प्रतियोगिता निर्णायक लियोनार्ड गॉर्डन गुडमैन (78) का निधन हुआ।
2023 – इंग्लिश रग्बी यूनियन प्रोप और रग्बी लीग फ्रंट रोवर माइक कॉलमैन (78) का निधन हुआ।

22 अप्रैल के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सवः

शिव नृसिंह दमनकोत्सव / दोलोत्सव (महानिशीथकाल)।
श्री सत्यदेव महाराज जयंती – नवी भरवाड़ी (अमरावती)।
गुरु श्री तेगबहादुर गुरयायी ( प्राचीनपरम्परानुसार )।
गुरु श्री हरकिशन ज्योति – ज्योत ( प्राचीनपरम्परानुसार )।
श्री हाटकेश्वर जयन्ती (भगवान शिव , चैत्र शुक्ल चतुर्दशी , नागर समुदाय )।
श्री हितेश्वर साइकिया स्मृति दिवस।
श्री जोगेश चन्द्र चटर्जी स्मृति दिवस।
विश्व वसुन्धरा / पृथ्वी दिवस।

इसे भी पढ़ें

आज का राशिफल

WhatsApp Group Join Now

Hot this week

Bariatu Housing Colony: बरियातू हाउसिंग कॉलोनी में मनचलों और नशेड़ियों से सब परेशान, एक धराया [Everyone is troubled by hooligans and drunkards in Bariatu...

Bariatu Housing Colony: रांची। बरियातू हाउसिंग कॉलोनी एवं यूनिवर्सिटी कॉलोनी...

War 2: ‘वॉर 2’ के पहले गाने में ऋतिक-कियारा की हॉट केमिस्ट्री, रोम की गलियों में प्यार की बहार

War 2: मुंबई, एजेंसियां। कियारा आडवाणी के जन्मदिन के खास मौके पर यशराज फिल्म्स ने अपनी बहुप्रतीक्षित एक्शन-थ्रिलर 'वॉर 2' का पहला रोमांटिक ट्रैक 'आवन...

लंग कैंसर: जानिए कैसे बचें इस जानलेवा बीमारी से, समय पर जांच जरूरी

Lung cancer: नई दिल्ली, एजेंसियां। हर साल 1 अगस्त को विश्वभर में लंग कैंसर डे मनाया जाता है ताकि लोगों को इस जानलेवा बीमारी से...

Tej Pratap: तेज प्रताप की सपा में कदम, क्या बनने जा रहे हैं बिहार के नए खिलाड़ी?

Tej Pratap: पटना, एजेंसियां। बिहार में राजनीतिक सियासत गरमाई है क्योंकि राजद से निष्कासित तेज प्रताप यादव ने अचानक समाजवादी पार्टी (सपा) के बिहार कार्यालय...

Tamil Nadu elections: तमिलनाडु चुनाव से पहले बड़ा राजनीतिक उलटफेर: ओ पन्नीरसेल्वम ने NDA छोड़ा

Tamil Nadu elections: चेन्नई, एजेंसियां। तमिलनाडु की राजनीति में बड़े बदलाव के संकेत मिलने लगे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री ओ पन्नीरसेल्वम (ओपीएस) ने भाजपा नेतृत्व वाले...

Government job: जम्मू-कश्मीर में सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, हेल्थ सेक्टर में 621 पदों पर भर्तियां शुरू!

Government job: श्रीनगर, एजेंसियां। जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (JKSSB) ने स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग में 621 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर...

Police encounter with dacoit: मुजफ्फरनगर में 25 हजार के इनामी डकैत पर पुलिस का मुठभेड़, घायल आरोपी से बरामद...

Police encounter with dacoit: लखनऊ, एजेंसियां। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में बुधवार देर रात पुलिस और 25 हजार रुपए के इनामी डकैत...

PM Modi: PM मोदी से मिले MyHome Group के चेयरमैन, स्टैच्यू ऑफ इक्वैलिटी की वर्षगांठ समारोह में शामिल होने...

PM Modi: नई दिल्ली, एजेंसियां। MyHome Group के चेयरमैन डॉ. जुपल्ली रामेश्वर राव और एग्जिक्यूटिव वाइस चेयरमैन रामुराव ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...

Kolkata Police: कोलकाता पुलिस ने पकड़ी बांग्लादेशी मॉडल, फर्जी आधार और वोटर कार्ड के साथ किया गिरफ्तार

Kolkata Police: कोलकाता, एजेंसियां। कोलकाता पुलिस ने एक बांग्लादेशी मॉडल शांता पॉल को फर्जी भारतीय आधार कार्ड और वोटर पहचान पत्र के साथ गिरफ्तार किया...
spot_img

Related Articles

Popular Categories