- 3114 ईसा पूर्व – चर्चित माया कैलेंडर की शुरुआत हुई, 2012 में महाप्रलय के उल्लेख से इसकी चर्चा हुई।
- 1347 – अलाउद्दीन हसन गंगू ने राजसी सत्ता हासिल की और बहमनी वंश की स्थापना की।
- 1492 – रोर्डिगो डी बोरजा पोप बने नया नाम एलेक्सजेंडर षष्ठम् रखा।
- 1718 – केप पासर्स की लड़ाई: ब्रिटिश बेड़े ने स्पेनिश के सिसिली को नष्ट कर दिया।
- 1804 – फ्रांसिस द्वितीय ने ऑस्ट्रिया के पहले सम्राट का शीर्षक ग्रहण किया।
- 1828 – एक साल पहले रेड बार्न में मारिया मार्टन की हत्या के लिए विलियम सीडर को इंग्लैंड के बुरी सेंट एडमंड्स में लटका दिया गया।
- 1863 – कंबोडिया फ्रांस का संरक्षित क्षेत्र बना।
- 1908 – क्रांतिकारी खुदीराम बोस को सिर्फ साढ़े 18 साल की उम्र में फांसी दी गई।
- 1912 – मैक्सिको सिटी के पास एक ट्रेन पर जापटिस्ट विद्रोहियों के हमले में 35 सैनिक और 20 नागरिक मारे गए।
- 1914 – फ्रांस ने आस्ट्रिया और हंगरी के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
- 1914 – पोलैंड के मिस्तेचेनिक क्षेत्र से यहूदियों को बाहर निकाला गया।
- 1929 – पर्शिया और इराक के बीच मैत्री संधि पर हस्ताक्षर किए गए।
- 1929 – रूस और चीन के बीच सीमा विवाद को लेकर लड़ाई शुरू हुई।
- 1940 – ब्रिटेन के पोर्टलैंड बंदरगाह पर जर्मनी ने हवाई हमला किया।
- 1944 – अमेरिका ने सुमात्रा द्वीप समूह के पालेमबेंग क्षेत्र पर हवाई हमला किया।
- 1948 – लंदन में समर ओलंपिक की शुरुआत हुई।
- 1951 – रेने प्लीवेन फ्रांस के प्रधानमंत्री बने।
- 1960 – अफ्रीकी देश चाड़ ने फ्रांस से स्वतंत्रता हासिल की।
- 1961 – दादर नगर हवेली का भारत में विलय हुआ और इसे केंद्रशासित प्रदेश बनाया गया। गोवा की तरह यह इलाका भी कई साल पुर्तगाली उपनिवेश में रहा था।
- 1975 – ब्रिटिश लेलैंड मोटर कॉर्पोरेशन ब्रिटिश सरकार के नियंत्रण में आयी।
- 1976 – दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन में दंगो में 17 लोग मारे गए।
- 1984 – तत्कालीन सोवियत रूस ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।
- 1985 – रोनाल्ड रीगन अमेरिका के 40वें राष्ट्रपति बने।
- 1999 – यूरोप और एशिया में सदी का अंतिम सूर्यग्रहण।
- 2000 – फिजी के विद्रोही नेता जार्ज स्पेट के ख़िलाफ़ देशद्रोह का मुकदमा चलाने का निर्णय।
- 2001 – उत्तरी आयरलैंड विधानसभा भंग, आयरिश विद्रोहियों को निशस्त्रीकरण के लिए दो सप्ताह का समय।
- 2003 – उत्तर अटलांटिक संधि संगठन नाटो ने अफगानिस्तान में शांति बल की कमान संभाली।
- 2004 – भारत और पाकिस्तान ने वांछित अपराधियों की सूचियों की अदला-बदली की। भारत और पाकिस्तान के मध्य आतंकवाद और मादक द्रव्यों की तस्करी सहित आठ मुद्दों पर इस्लामाबाद में वार्ता सम्पन्न।
- 2004 – संयुक्त राष्ट्र परमाणु ऊर्जा एजेंसी ने ईरान को पाकिस्तान द्वारा परमाणु मदद दिये जाने की पुष्टि की।
- 2006 – पाकिस्तान ने तीसरी अगोस्टा 90बी श्रेणी की पनडुब्बी का जलावतरण किया।
- 2007 – मोहम्मद हामिद अंसारी भारत के 13वें उपराष्ट्रपति बने।
- 2008 – एकीकृत इस्पात मैन्युफैक्चरर्स गोदावरी पावर एण्ड इस्पात ने छत्तीसगढ़ सरकार के साथ 1570 करोड़ रुपये के एक सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किये।
- 2008 – आर जे नायक पार्श्वनाथ रिटेल में स्वतन्त्र निदेशक नियुक्त हुए।
- 2012 – ईरान के तबरीज और अहार में भूकंप से 153 लोग मारे गए और करीब 1300 लोग घायल हुए।
- 2012 – बंगलादेश में एक मस्जिद में बिजली गिरने से 13 लोगों की मौत हुई और 15 अन्य झुलस गए।
- 2013 – पाकिस्तान के काबुल में बाढ़ से 22 लोग मरे।
- 2019 – समझौता एक्सप्रेस से यात्रा रद करने के पाकिस्तान के फैसले के बाद भारत ने भी इस आशय की औपचारिक घोषणा कर दी।
- 2019 – कोहली वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारत के दूसरे बल्लेबाज बने।
- 2020 – रूस, कोविड-19 की वैक्सीन जारी करने वाला पहला देश बना, राष्ट्रपति पुतिन की बेटी को भी वैक्सीन दी गई।
- 2020 – रिलायंस को फॉर्च्यून की 2020 की वैश्विक कंपनियों की सूची में 96वां स्थान मिला , फॉर्च्यून की शीर्ष 100 की सूची में शामिल होने वाली रिलायंस इकलौती भारतीय कंपनी बनी।
- 2021 – हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में भूस्खलन में 10 लोगों की मौत और 14 लोग बचाए गए।
- 2021 – 127वां संविधान संशोधन ओबीसी आरक्षण बिल लोकसभा के बाद राज्यसभा से भी पास हुआ।
- 2022 – श्री जगदीप धनखड़ ने भारत के 14वें उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति के रूप में शपथ ली।
- 2022 – यूपी के बांदा जिले में यमुना नदी में नाव पलटने से 20 लोग डूबे 3 की मौत की पुष्टि हुई।
- 2022 – चौथी भारत – बांग्लादेश वार्षिक रक्षा वार्ता नई दिल्ली में आयोजित की गई।
- 2022 – यूक्रेन के जापोरिषजिया परमाणु संयंत्र के संकट को दूर करने के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की आपात बैठक हुई।
11 अगस्त को जन्मे व्यक्ति
- 1778 – दुनिया में जिमनास्टिक्स की नींव रखने वाले जर्मन शिक्षक फ्रेडरिक लुडविग का जन्म हुआ।
- 1892 – पश्चिम भारतीय क्रिकेटर आर्ची विलेस का जन्म हुआ।
- 1924 – लालमणि मिश्र – भारतीय संगीत जगत के ऐसे मनीषी थे, जो अपनी कला और विद्वता के लिए जाने जाते थे।
- 1937 – निर्देशक जॉन अब्राहम – लघु कथा लेखक, मलयाली भारतीय फ़िल्म निर्माता-निर्देशक और पटकथा लेखक थे।
- 1949 – डी. सुब्बाराव – भारतीय रिज़र्व बैंक के बाइसवें गवर्नर।
- 1954 – यशपाल शर्मा एक भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी (1983 में विश्वकप विजेता टीम के सदस्य थे)।
- 1954 – मोदीरेड्डी वेंकट ‘बॉबजी’ नरसिम्हा राव, एमबीई, एक भारतीय पूर्व क्रिकेटर।
- 1961- सुनील सेट्टी भारतीय अभिनेता।
- 1974 – अंजू जैन एक भारतीय महिला क्रिकेट की पूर्व खिलाड़ी।
- 1985 – जैकलीन फर्नांडीस श्रीलंकाई मूल की, भारतीय अभिनेत्री।
11 अगस्त को हुए निधन
- 1908 – खुदीराम बोस, भारतीय स्वतंत्रता सेनानी।
- 1967 – नंददुलारे वाजपेयी – हिन्दी के प्रसिद्ध पत्रकार, समीक्षक, साहित्यकार, आलोचक तथा सम्पादक थे।
- 2000 – पी. जयराज, अभिनेता।
- 2004 – चीनी कम्प्यूटर उद्योग के पितामह चेन चुनशियान का 70 वर्ष की उम्र में निधन।
- 2007 – ब्रिटेन की महान् संगीतज्ञ एन्थनी विल्सन का निधन।
- 2015 – भालचंद्र पेंढारकर एक मराठी मंच अभिनेता, गायक और नाटक निर्माता थे।
- 2016 – हनीफ मोहम्मद एक पाकिस्तानी क्रिकेटर थे।
- 2018 – वी.एस. नायपॉल या विद्याधर सूरजप्रसाद नायपॉल आधुनिक युग के प्रसिद्ध अंग्रेजी साहित्यकार थे।
- 2020 – मध्य प्रदेश में उर्दू के जाने-माने शायर और गीतकार राहत इंदौरी का दिल का दौरा पड़ने से 70 साल की उम्र में निधन हुआ।
- 2020 – गायिका और गिटारिस्ट ट्रिनी लोपेज़ का 83 साल की उम्र में अमेरिका में निधन हुआ।
- 2020 – जाने-माने खेल पत्रकार जीके मेनन का निधन।
- 2022 – राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता कन्नड़ गायक शिवमोग्गा सुब्बन्ना (83) का हार्ट अटैक से निधन हुआ।
- 2022 – अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक आत्मघाती हमले में तालिबानी नेता शेख रहीमुल्ला हक्कानी की मौत हुई।
11 अगस्त के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव
- महान संगीतज्ञ श्री लालमणि मिश्र जयन्ती।
- जाने माने क्रिकेटर यशपाल शर्मा जयन्ती।
- उर्दू के प्रसिद्ध शायर व गीतकार राहत इंदौरी स्मृति दिवस।
- महान स्वतन्त्रता सेनानी श्री खुदीराम बोस शहीदी दिवस।
नोट : यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए IDTV की कोई जिम्मेदारी नहीं है।
इसे भी पढ़ें