मोदी पहली बार नाइजीरिया पहुंचे, राष्ट्रपति टिनूबू ने एयरपोर्ट पर स्वागत किया [Modi reaches Nigeria for the first time, President Tinubu welcomes him at the airport]

1 Min Read

प्रधानमंत्री को राजधानी अबुजा की चाबी सौंपी गई, ये विश्वास का प्रतीक

अबुजा, एजेंसियां। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार रात पहली बार नाइजीरिया पहुंचे। यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री का 17 साल में पहला नाइजीरिया दौरा है।

मोदी का स्वागत करने के लिए एयरपोर्ट पर भारतीय लोगों का जमावड़ा लगा था। हाथ में तिरंगा लिए उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत किया।

राष्ट्रपति खुद पहुंचे स्वागत करनेः

नाइजीरिया के राष्ट्रपति बोला टिनूबू भी अबुजा एयरपोर्ट पर PM मोदी के स्वागत के लिए पहुंचे थे। मंत्री न्येसोम विके ने PM मोदी को अबुजा शहर की चाबी सौंपी। नाइजीरिया में इसे विश्वास और सम्मान का प्रतीक माना जाता है।

PM मोदी आज राष्ट्रपति टिनूबू से द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। उनके बीच भारत-नाइजीरिया के द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने पर चर्चा होगी। इसके बाद मोदी राजधानी अबुजा में भारतीय समुदाय के लोगों को भी संबोधित करेंगे।

इसे भी पढ़ें

यूक्रेन से लौटते वक्त 46 मिनट तक पाकिस्तान में रहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विमान

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं