AI इंजीनियर सुसाइड केस- बेंगलुरु में कैंडिल मार्च [AI Engineer Suicide Case- Candle March in Bengaluru]

1 Min Read

कर्नाटक पुलिस जौनपुर पहुंची

बेंगलुरु, एजेंसियां। AI इंजीनियर अतुल सुभाष की खुदकुशी के विरोध में बेंगलुरु के इंजीनियर्स ने प्रदर्शन किया। यहां के मराठहल्ली इलाके में कैंडिल मार्च निकाला।

इनका कहना था कि महिलाओं के उत्पीड़न को रोकने के लिए कानून हैं, जबकि पुरुषों के लिए ऐसा कानून नहीं है। उधर जांच के लिए बेंगलुरु पुलिस उत्तर प्रदेश के जौनपुर पहुंच गई है। जौनपुर में अतुल की पत्नी निकिता का घर है।

क्या है सुसाइड केस:

AI इंजीनियर अतुल सुभाष ने पत्नी और सास पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए 9 दिसंबर को सुसाइड किया था। बेंगलुरु में उसकी पत्नी और सास समेत 4 लोगों पर 11 दिसंबर को FIR हुई।

बेंगलुरु पुलिस शुक्रवार सुबह अतुल की ससुराल जाएगी। अतुल की सास और साला पहले ही घर छोड़कर भाग गए हैं।

इसे भी पढ़ें

AI इंजीनियर सुसाइड का मामला गरमाया, पत्नी समेत 4 पर FIR

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं