जमशेदपुर। असम के मुख्यमंत्री और झारखंड भाजपा झारखंड के विधानसभा चुनाव के सह प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि झारखंड में बांग्लादेशी घुसपैठियों की संख्या बढ़ती जा रही है।
डेमोग्राफी का सवाल इसलिए उठ रहा है, क्योंकि संथाल परगना में आदिवासियों की जमीन पर कब्जा हो रहा है। वहां बांग्लादेशी घुसपैठियों का साम्राज्य स्थापित हो रहा है।
अगर हालात नहीं सुधारे गये तो आने वाले 20 साल में झारखंड का मुख्यमंत्री भी कोई घुसपैठिया ही बन जायेगा। हिमंता जमशेदपुर में पत्रकारों से बात कर रहे थे।
संथाल में आदिवासियों के साथ अत्याचार हो रहा
उन्होंने कहा कि संथाल परगना के गांव में जहां आदिवासियों के साथ अत्याचार हो रहा, उनकी जमीन छीनी जा रही वहां पड़ोसी राज्य के मुख्यमंत्री को जाने से रोका जाना यह बताता है कि स्थिति कितनी भयावह है।
ऐसा लगता है कि हेमंत सरकार यह मान चुकी है कि पाकुड़ का गोपीनाथपुर झारखंड में नहीं बल्कि बांग्लादेश में है।
कई वोटर लिस्ट में 120 प्रतिशत की वृद्धि
उन्होंने कहा कि झारखंड राज्य के संथाल परगना के कई विधानसभा क्षेत्र में घुसपैठियों की समस्या बनी हुई है।
कई विधानसभा क्षेत्र में वोटर लिस्ट में 120% से भी ज़्यादा की बढ़ोतरी हुई हैं। झारखंड में अगर घुसपैठ नही रुकी तो झारखंड की भी हालत असम जितनी गंभीर हो जाएगी।
इसे भी पढ़ें
झारखंड में हिमंता विस्वा सरमा को पाकुड़ जाने से रोका गया, राजनीति गरमाई