Heavy Rain Alert:
नई दिल्ली, एजेंसियां। मौसम विभाग ने सोमवार को 31 राज्यों-केंद्र शासित प्रदेशों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। उत्तराखंड और झारखंड में रेड अलर्ट जारी किया है, यहां ज्यादा बारिश की चेतावनी है। मध्य प्रदेश-राजस्थान समेत 12 राज्यों में तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। 17 राज्यों में बारिश का यलो अलर्ट है।
Heavy Rain Alert: रविवार से ही हो रही बारिशः
राजस्थान के 27 जिलों में आज भी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। रविवार को भी राज्य के 24 जिलों में तेज बारिश हुई। राज्य में बिजली गिरने और डूबने से 5 लोगों की मौत हो गई। सिरोही के कालिंद्री थाना इलाके के नाले में कार बह गई। ग्रामीणों ने रस्सी के सहारे ड्राइवर को बाहर निकाला। इधर, मानसून रविवार को पूरे राजस्थान को कवर करते हुए पाकिस्तान तक पहुंच गया।
Heavy Rain Alert: हिमाचल में अब तक 20 लोगों की मौतः
तेज बारिश के अलर्ट के चलते सोमवार को हिमाचल प्रदेश के 4 जिलों में स्कूल बंद हैं। राज्य में बारिश से जुड़ी घटनाओं में अब तक 20 लोगों की मौत हो चुकी है। मंडी में जूनी- ब्यास नदी उफान पर हैं। उत्तराखंड के उत्तरकाशी में बादल फटने से 2 लोगों की मौत हुई। तीर्थयात्रियों की सुरक्षा के चलते चारधाम यात्रा एक दिन के लिए रोकी गई।
Heavy Rain Alert: चंडीगढ़ में 119.5mm बारिशः
इधर, चंडीगढ़ में पिछले 24 घंटे में 119.5mm बारिश हुई। जो देश में सबसे ज्यादा रही। ओडिशा में बुधबलंग, सुवर्णरेखा, जलाका और सोनो सहित कई नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। आज नदियों से लगे इलाकों में बाढ़ की स्थिति रहेगी।
इसे भी पढ़ें