Heavy Rain Alert:
रांची। झारखंड में मानसून सक्रिय है और मौसम विभाग ने राज्य के विभिन्न हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक अच्छी बारिश की संभावना जताई है। जारी मौसम बुलेटिन के अनुसार, 1 जुलाई से 6 जुलाई तक राज्य भर में बादल छाए रहने के साथ हल्की से मध्यम बारिश का दौर बना रहेगा।
Heavy Rain Alert: आज कई जिलों में भारी बारिशः
1 जुलाई यानी आज कई जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी जारी की गई है। खासकर पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, सिमडेगा, गुमला और रांची में अगले कुछ दिनों तक मूसलाधार बारिश की संभावना है। आकाशीय बिजली गिरने का भी अलर्ट है। मौसम विभाग ने किसानों और आम नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
Heavy Rain Alert: अगले दो दिन भारी बारिश की संभावनाः
बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के क्षेत्र के प्रभाव से झारखंड में अगले दो दिनों तक भारी बारिश की संभावना जताई गई है। भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र, रांची के अनुसार, यह सिस्टम अब गंगीय पश्चिम बंगाल और उससे सटे क्षेत्रों में सक्रिय है। इसके प्रभाव से राज्य के विभिन्न हिस्सों में मानसूनी गतिविधियां तेज हो गई हैं।
इसे भी पढ़ें