Eating ghee on empty stomach
नई दिल्ली, एजेंसियां। बॉलीवुड सेलेब्रिटीज अपनी फिटनेस और हेल्दी लाइफस्टाइल को लेकर हमेशा चर्चा में रहते हैं। जान्हवी कपूर, शिल्पा शेट्टी, मलाइका अरोड़ा और कृति सेनन जैसी कई एक्ट्रेसेस अपनी सुबह की शुरुआत एक चम्मच घी से करती हैं। लेकिन यह सिर्फ ट्रेंड नहीं, बल्कि सेहत से जुड़ी एक पुरानी आयुर्वेदिक परंपरा भी है।
पाचन तंत्र के लिए वरदान
डॉ. शुभम वात्स्या के अनुसार, सुबह खाली पेट घी खाने से पाचन तंत्र मजबूत होता है। घी आंतों की अंदरूनी परत को चिकना करता है और ब्यूटिरिक एसिड के जरिए सूजन को कम करता है। जिन लोगों को कब्ज की शिकायत रहती है, उनके लिए यह प्राकृतिक लुब्रिकेंट की तरह काम करता है और मल त्याग को आसान बनाता है।
त्वचा और बालों में आती है प्राकृतिक चमक
घी शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकालने में मदद करता है। यह त्वचा को अंदर से मॉइस्चराइज करता है, जिससे ड्राईनेस कम होती है और नेचुरल ग्लो आता है। साथ ही घी बालों की जड़ों को पोषण देकर उन्हें मजबूत और चमकदार बनाता है।
वजन नियंत्रण और मेटाबॉलिज्म में मदद
अक्सर लोग फैट से डरते हैं, लेकिन सीमित मात्रा में घी वजन बढ़ाने के बजाय मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाता है। यह लंबे समय तक पेट भरा रहने का एहसास देता है, जिससे ओवरईटिंग से बचाव होता है और वजन कंट्रोल में रहता है।
जोड़ों के दर्द और सूजन में राहत
घी में मौजूद अच्छे फैटी एसिड जोड़ों के लिए नेचुरल लुब्रिकेंट का काम करते हैं। इससे हड्डियों के बीच घर्षण कम होता है और जोड़ों के दर्द व सूजन में राहत मिलती है।
मानसिक सतर्कता और ऊर्जा बढ़ाए
घी में मौजूद हेल्दी फैट्स दिमाग की कार्यक्षमता बढ़ाते हैं। इससे एकाग्रता बेहतर होती है और दिनभर ऊर्जा बनी रहती है।
कैसे करें सेवन
सुबह खाली पेट आधा से एक चम्मच घी लें, उसके बाद एक गिलास गुनगुना पानी पिएं और 30–45 मिनट तक कुछ न खाएं।













