Vitamins in apples:
नई दिल्ली, एजेंसियां। सेब दुनिया के सबसे पौष्टिक फलों में से एक माना जाता है। “रोज एक सेब, डॉक्टर दूर”—यह कहावत सेब के गुणों पर पूरी तरह फिट बैठती है। इसमें मौजूद विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट शरीर को कई बीमारियों से बचाते हैं। जानिए सेब में कौन से विटामिन पाए जाते हैं और इसके नियमित सेवन से कौन-कौन सी स्वास्थ्य समस्याएँ दूर होती हैं।
सेब में पाए जाने वाले विटामिन और पोषक तत्व:
एमबीबीएस एमडी डॉक्टर संतोष सिंह के अनुसार, 100 ग्राम सेब में लगभग 60 कैलोरी और 14 ग्राम कार्बोहाइड्रेट पाए जाते हैं। इसके अलावा इसमें पोटेशियम, मैग्नीशियम, कैल्शियम, आयरन और जिंक जैसे मिनरल्स मौजूद होते हैं।
विटामिन की बात करें तो सेब में मुख्य रूप से पाए जाते हैं:
- विटामिन C (5 mg प्रति 100g)
- विटामिन E
- विटामिन A
- विटामिन K
ये सभी विटामिन शरीर की इम्यूनिटी, त्वचा, हड्डियों और सेल्स को स्वस्थ रखने में योगदान देते हैं।
सेब खाने से कौन-कौन सी बीमारियां दूर होती हैं :-
पेट से जुड़ी समस्या
सेब में मौजूद फाइबर और पेक्टिन पाचन को बेहतर बनाते हैं। ये आंतों की सफाई में मदद करते हैं और कब्ज की समस्या दूर करते हैं। साथ ही पेट में गुड बैक्टीरिया बढ़ाकर गैस, अपच और अन्य पेट संबंधी रोगों से बचाते हैं।
एनीमिया
सेब में मौजूद आयरन शरीर में हीमोग्लोबिन बढ़ाने में मदद करता है। रोजाना सेब के सेवन से एनीमिया के मरीजों को राहत मिल सकती है।
दिल की बीमारियां
सेब का पेक्टिन खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) को कम करने में सहायक है। इससे ब्लड सर्कुलेशन सुधरता है और हार्ट डिजीज का खतरा कम हो जाता है। यह दिल को स्वस्थ रखने वाला सुपरफूड माना जाता है।
- इम्यूनिटी मजबूत करता है
सर्दियों या मौसम बदलने पर सेब का सेवन इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है। विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट शरीर को संक्रमणों से लड़ने की क्षमता देते हैं।
- वजन नियंत्रण
सेब में मौजूद फाइबर पेट को लंबे समय तक भरा हुआ रखता है। इससे ज्यादा खाने की आदत कम होती है और वजन नियंत्रित करने में मदद मिलती है। यह लो-कैलोरी फल डाइटिंग के लिए बेहतरीन विकल्प है।
नोट: यह जानकारी सामान्य स्वास्थ्य जागरूकता के लिए है। किसी भी चिकित्सा सलाह के लिए डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें।








