Vitamin D Deficiency:
नई दिल्ली, एजेंसियां। भारत में करीब 70-90% लोग विटामिन डी की कमी से जूझ रहे हैं। विटामिन डी शरीर में हड्डियों, मांसपेशियों और दांतों को मजबूत रखने, कैल्शियम को अवशोषित करने और इम्यूनिटी बढ़ाने में अहम भूमिका निभाता है। इसकी कमी लंबे समय में थकान, हड्डियों और पीठ में दर्द, चोट ठीक होने में देर, मूड खराब या डिप्रेशन और बालों का झड़ना जैसी समस्याएं पैदा कर सकती है।
मुख्य लक्षण है :
Vitamin D Deficiency:
- दिनभर थकान और कमजोरी महसूस होना
- हड्डियों और पीठ में दर्द
- चोट या घाव का धीरे ठीक होना
- मूड खराब, डिप्रेशन या ऐंग्जायटी
- बालों का अधिक झड़ना
विटामिन डी बढ़ाने वाले आहार:
Vitamin D Deficiency:
- अंडा (एग योक) – 1 अंडे से लगभग 5% विटामिन डी की आवश्यकता पूरी होती है।
- साल्मन फिश – 100 ग्राम में 66% विटामिन डी पाया जाता है।
- संतरे का जूस – फ्रेश ऑरेंज जूस विटामिन डी का अच्छा स्रोत है।
- गाय का दूध – फुल क्रीम दूध से विटामिन डी और कैल्शियम दोनों मिलते हैं।
- दही और लस्सी – दूध नहीं पीने वालों के लिए दही या लस्सी विटामिन डी का विकल्प हैं।
विटामिन डी को सनशाइन विटामिन भी कहा जाता है क्योंकि इसे धूप से भी प्राप्त किया जा सकता है। रोजाना थोड़ी देर धूप में रहना और संतुलित आहार लेने से इसकी कमी को पूरा किया जा सकता है।
यदि उपरोक्त लक्षण लंबे समय तक दिखाई दें, तो ब्लड टेस्ट करवाकर शरीर में विटामिन डी की स्थिति जानना जरूरी है। सही मात्रा में विटामिन डी लेने से हड्डियां मजबूत, मांसपेशियां स्वस्थ और इम्यूनिटी मजबूत रहती है।
इसे भी पढ़ें
Vitamin B12 Deficiency: जानिए, ज्यादा चाय पीने से कैसे घटता है शरीर का जरूरी विटामिन?

