Dengue: डेंगू में प्लेटलेट्स बढ़ाने के लिए अपनाएं ये 6 सुपरफूड्स

2 Min Read

Dengue:

नई दिल्ली, एजेंसियां। डेंगू की खबर सुनते ही सबसे बड़ी चिंता होती है प्लेटलेट्स का तेजी से कम होना। लेकिन अगर बीमारी की शुरुआत में ही सही खानपान अपनाया जाए, तो शरीर की ताकत बढ़ाने और प्लेटलेट्स गिरने से रोकने में मदद मिल सकती है। डेंगू के दौरान कुछ खास खाद्य पदार्थों का सेवन करना बेहद फायदेमंद रहता है, जो न केवल प्लेटलेट्स बढ़ाते हैं बल्कि इम्यूनिटी को भी बूस्ट करते हैं।

पपीते के पत्तों का रस: डेंगू में पपीते के पत्तों का रस रामबाण की तरह काम करता है। यह प्लेटलेट्स की संख्या बढ़ाने और शरीर को ताकत देने में मदद करता है। रोजाना दो बार इसका सेवन लाभकारी होता है।

अनार: अनार में भरपूर आयरन होता है, जो डेंगू में होने वाली थकान को कम करता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स प्लेटलेट्स को गिरने से बचाते हैं और ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाते हैं।

नारियल पानी: यह शरीर को हाइड्रेटेड रखने का सबसे अच्छा उपाय है। इसके मिनरल्स और इलेक्ट्रोलाइट्स शरीर की कमजोरी दूर कर प्लेटलेट्स को स्थिर रखते हैं।

गिलोय का रस: गिलोय इम्यूनिटी बूस्टर है और डेंगू के बुखार को कम करने में मदद करता है। इसके रस से रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है और प्लेटलेट्स जल्दी रिकवर होते हैं।

कीवी: विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर कीवी रोजाना खाने से शरीर को ऊर्जा मिलती है और प्लेटलेट्स बढ़ाने में मदद मिलती है।

हल्की खिचड़ी या दलिया: डेंगू के दौरान पचने में हल्का और पौष्टिक खाना जरूरी है। खिचड़ी या दलिया शरीर को ऊर्जा देते हैं और डाइजेशन को आसान बनाते हैं, जिससे जल्दी रिकवरी होती है।

डेंगू के समय इन फूड्स को डाइट में शामिल कर आप अपनी रिकवरी को तेज़ कर सकते हैं और प्लेटलेट्स को स्थिर रख सकते हैं। साथ ही, डॉक्टर की सलाह अवश्य लें और पूरी देखभाल करें।

इसे भी पढ़ें

Health Department: पटना में डेंगू के मामले बढ़े, स्वास्थ्य विभाग ने सरकारी अस्पतालों को हाई अलर्ट पर किया तैनात


Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं