Sign of cancer: मुंह में दिख रहे हैं ये निशान, कैंसर का हो सकता है संकेत

2 Min Read
The woman show the picture of tongue problems, Illustration benign migratory glossitis on a brown paper, Behcet's Disease

Sign of cancer:

नई दिल्ली, एजेंसियां। मुंह का कैंसर (Oral Cancer) दुनियाभर में तेजी से फैलने वाली खतरनाक बीमारियों में से एक है। यह बीमारी खासतौर पर उन लोगों को ज्यादा प्रभावित करती है, जो तंबाकू, गुटखा या शराब का सेवन करते हैं। अक्सर लोग मुंह में दिखने वाले शुरुआती लक्षणों को मामूली समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन यही आगे चलकर घातक साबित हो सकता है।

Sign of cancer: ओरल कैंसर के प्रमुख लक्षण:

लाल या सफेद धब्बे: अगर मुंह में लंबे समय तक ठीक न होने वाले लाल या सफेद धब्बे नजर आएं, तो तुरंत डॉक्टर से चेकअप कराएं।
सूजन या गांठ: मुंह के किसी भी हिस्से में गांठ या सूजन का होना कैंसर का संकेत हो सकता है।
बोलने में परेशानी: जीभ और जबड़े की मांसपेशियों पर असर पड़ने से आवाज में बदलाव या बोलने में दिक्कत होने लगती है।
खाना चबाने में दिक्कत: यह सामान्य समस्या नहीं है, बल्कि कैंसर का लक्षण हो सकता है।

Sign of cancer: क्यों है खतरा?

समय रहते लक्षण पहचानकर इलाज शुरू करने से मरीज की जान बचाई जा सकती है। विशेषज्ञों का मानना है कि नियमित डेंटल चेकअप और जीवनशैली में बदलाव से इस बीमारी से काफी हद तक बचाव संभव है।

इसे भी पढ़ें

Mental health helpline: FAIMA ने शुरू की डॉक्टरों के लिए मेंटल हेल्थ हेल्पलाइन, 50 साइकैटरिस्ट देंगे मुफ्त मदद


Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं