Healthओवेरियन कैंसर: छोटी गलतियां बढ़ाती हैं जोखिम, जानें शुरुआती चेतावनी और बचाव

ओवेरियन कैंसर: छोटी गलतियां बढ़ाती हैं जोखिम, जानें शुरुआती चेतावनी और बचाव

महिलाओं में तेजी से बढ़ते ओवेरियन कैंसर को “साइलेंट किलर” कहा जाता है, क्योंकि इसके शुरुआती लक्षण बहुत सामान्य होते हैं और अक्सर पहचान में नहीं आते। दुनियाभर में यह तीसरा सबसे आम स्त्री रोग संबंधी कैंसर है। 2024 के आंकड़ों के अनुसार, 3.24 लाख नए मामले और 2 लाख से अधिक मौतें दर्ज की गईं, जो इसके खतरनाक और देर से पहचान में आने की समस्या को दर्शाती है।

क्यों देर से पकड़ में आता है ओवेरियन कैंसर?

ओवरी शरीर के भीतर गहराई में छिपी होती है, जिसके कारण छोटे ट्यूमर महसूस नहीं होते। शुरुआती स्टेज में इसके लक्षण—जैसे पेट फूलना, हल्का दर्द, जल्दी पेट भरना बहुत सामान्य लगते हैं और महिलाएं इन्हें गैस, तनाव या सामान्य पाचन समस्या समझकर नजरअंदाज़ कर देती हैं। Mayo Clinic के अनुसार 75% मामलों में कैंसर तीसरे या चौथे स्टेज में पकड़ा जाता है, जब यह ओवरी से बाहर फैल चुका होता है।

गलतियां जो बढ़ाती हैं खतरा

  • शुरुआती लक्षणों को इग्नोर करना
  • पेट दर्द या ब्लोटिंग को सामान्य मानना
  • नियमित जांच ना करवाना
  • फैमिली हिस्ट्री होने पर भी सतर्क ना रहना

Mayo Clinic की नई रिसर्च क्या कहती है?

नए अध्ययन में पाया गया कि कैंसर की शुरुआत अक्सर ओवरी में नहीं, बल्कि फेलोपियन ट्यूब की लाइनिंग से होती है। शोध में एक 22 वर्षीय युवती में ऐसे शुरुआती सेल बदलाव पाए गए जो कैंसर की शुरुआत का संकेत थे, जबकि स्कैन में केवल सिस्ट दिख रही थी। यह खोज शुरुआती पहचान की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

ओवेरियन कैंसर के शुरुआती चेतावनी संकेत क्या हैं?

  • पेट लगातार फूला हुआ महसूस होना
  • कम खाने के बाद भी पेट भारी लगना
  • निचले पेट या पेल्विक में हल्का दर्द
  • लोअर बैक में दर्द
  • कब्ज या दस्त
  • बार-बार पेशाब की इच्छा
  • अचानक थकान या वजन में बदलाव

अगर ये लक्षण 2–3 हफ्ते लगातार बने रहें, तो तुरंत डॉक्टर से जांच करवाना ज़रूरी है

नोट: यह स्वास्थ्य संबंधी सामान्य जानकारी है। किसी भी संदेह की स्थिति में विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लें

WhatsApp Group Join Now
Contact for Advertisement - IDTV Indradhanush

Hot this week

JSSC Result Update: इंटर प्रशिक्षित सहायक आचार्य भर्ती का संशोधित अतिरिक्त रिजल्ट जारी, 157 अभ्यर्थी सफल

JSSC Result Update: रांची। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने इंटर प्रशिक्षित सहायक आचार्य भर्ती परीक्षा का संशोधित अतिरिक्त परिणाम जारी कर दिया है। इस...

Weather Update: झारखंड में शीतलहर को लेकर 11 जिलों में येलो अलर्ट जारी

Weather Update: रांची। झारखंड में ठंड में लगातार बढ़ोतरी के बीच मौसम विभाग ने राज्य के 11 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।...

Tribe Commission: गुमला में अनुसूचित जनजाति आयोग का जनसंवाद कार्यक्रम, ग्रामीणों की समस्याओं पर अधिकारियों ने लिया संज्ञान

Tribe Commission: गुमला। तुरियाडीह गांव में राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग द्वारा जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया और...

Firing in Dumka: दुमका में रंगदारी नहीं देने पर होटल में हुई फायरिंग, 5 गिरफ्तार

Firing in Dumka: दुमका। दुमका शहर के समीप कुसुमडीह स्थित राधिका होटल में रंगदारी नहीं देने के विरोध में हुई फायरिंग मामले में पुलिस ने...

Arjun Munda: अर्जुन मुंडा बोले फिलहाल BJP–JMM गठबंधन की कोई संभावना नहीं, लेकिन राजनीति में कुछ भी संभव

Arjun Munda: गिरिडीह। पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने भाजपा–झामुमो गठबंधन की चर्चाओं पर विराम लगाते हुए साफ कहा है कि फिलहाल ऐसी किसी भी...

महाराष्ट्र सरकार के एक साल पूरे: फडणवीस बोले- कुसुम योजना से बनाया विश्व रिकॉर्ड

One year for Maharashtra Goverment: मुंबई, एजेंसियां। महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस सरकार ने अपने एक साल का कार्यकाल पूरा कर लिया है। इस मौके पर...

Important events: 6 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएं

Important events: 1723 - सम्राट कैरेल ने छठी व्यावहारिक संविधान घोषित किया।1724 - लंदन में कॉली सिब्बेर का नाटक "सीज़र इन मिस्र" का प्रीमियर शुरू...

Today horoscope: आज का राशिफल 06 दिसम्बर 2025 शनिवार

Today horoscope:  मेष राशि - भागमभाग भरे दिन के बावजूद आपकी सेहत पूरी तरह दुरुस्त रहेगी। आज आप काफ़ी पैसे बना सकते हैं- लेकिन इसे...
Contact for Advertisement - IDTV Indradhanush

Related Articles