नई दिल्ली, एजेंसियां। किचन में आसानी से मिलने वाला जीरा आयुर्वेद में बेहद गुणकारी माना गया है। जीरा पानी (Jeera Pani) का नियमित सेवन पाचन को बेहतर बनाता है, मेटाबॉलिज्म तेज करता है और शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करता है। यही वजह है कि वजन घटाने के लिए लोग इसे अपनी डेली रूटीन में शामिल करते हैं।
Jeera Pani For Weight Loss: वजन घटाने में कैसे करता है मदद?
आयुर्वेदिक विशेषज्ञों के अनुसार जीरा पानी के मेटाबॉलिज्म को एक्टिव करता है, जिससे फैट तेजी से बर्न होता है। साथ ही यह ब्लोटिंग, गैस और कब्ज जैसी समस्याओं को कम करता है, जो वजन बढ़ने की बड़ी वजह मानी जाती हैं। नियमित सेवन से शरीर हल्का महसूस होता है और वजन कंट्रोल में रहता है।
जीरा पानी कितने दिनों तक पीना चाहिए?
अगर आप सामान्य स्वास्थ्य और पाचन के लिए जीरा पानी पी रहे हैं तो इसे 15 से 30 दिनों तक लगातार लिया जा सकता है। वहीं वजन घटाने, कब्ज या गैस की समस्या के लिए 2 से 3 महीने तक इसका सेवन किया जा सकता है। बेहतर परिणाम के लिए बीच-बीच में कुछ दिनों का ब्रेक लेना फायदेमंद होता है।
जीरा पानी पीने के अन्य फायदे
- * पाचन तंत्र को मजबूत करता है
- * शरीर से विषैले तत्व बाहर निकालता है
- * इम्युनिटी बढ़ाने में मदद करता है
- * स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग बनाता है
- * पीरियड्स के दौरान पेट दर्द और ऐंठन में राहत देता है
Jeera Pani: जीरा पानी बनाने का सही तरीका
Jeera Pani बनाने के लिए रात में एक गिलास पानी में 1 चम्मच जीरा भिगो दें। सुबह इसे हल्का उबालकर छान लें और खाली पेट गुनगुना पीएं। स्वाद और फायदे बढ़ाने के लिए इसमें थोड़ा नींबू या शहद मिला सकते हैं।
कितनी मात्रा में पीना सुरक्षित है?
शुरुआत 200 एमएल Jeera Pani (एक गिलास) से करें। ज्यादा मात्रा में पीने से एसिडिटी या लो ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है। इसलिए 200 मिलीलीटर Jeera Pani को सुरक्षित मान सकते है।
किन लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए?
गर्भवती महिलाएं, लो ब्लड प्रेशर वाले लोग और गंभीर बीमारियों से ग्रसित व्यक्ति जीरा पानी पीने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

