Increase sperm count: स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए लहसुन का घरेलू नुस्खा, न्यूट्रिशनिस्ट ने बताया आसान तरीका

Anjali Kumari
3 Min Read

Increase sperm count

नई दिल्ली, एजेंसियां। आज की बिजी लाइफस्टाइल और खराब खाने की आदतों ने महिला हो या पुरुष दोनों की सेहत पर बुरा असर डालती है। डायबिटीज, मोटापा और हाई कोलेस्ट्रॉल के साथ-साथ अब प्रजनन संबंधी समस्याएं भी तेजी से बढ़ रही हैं। खासकर पुरुषों में स्पर्म काउंट कम होना और स्पर्म की क्वालिटी खराब होना एक आम समस्या बनती जा रही है। इसका सीधा असर फर्टिलिटी पर पड़ता है, जिससे कई कपल्स को IVF जैसे विकल्प अपनाने पड़ते हैं।इस समस्या को ध्यान में रखते हुए न्यूट्रिशनिस्ट श्वेता शाह ने स्पर्म काउंट और क्वालिटी बेहतर करने का एक आसान घरेलू नुस्खा शेयर किया है। उन्होंने यह उपाय अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए बताया है, जिसे अपनाना बेहद सरल है।

लहसुन से बनेगा असरदार घरेलू उपाय

न्यूट्रिशनिस्ट के अनुसार, इस नुस्खे के लिए केवल 5 से 6 लहसुन की कलियां और 2 चम्मच घी की जरूरत होती है। सबसे पहले लहसुन की कलियों को छील लें। फिर कड़ाही में घी गर्म कर उसमें लहसुन डालें और हल्का सुनहरा होने तक भूनें। इसके बाद इन्हें पीसकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट का रोजाना सेवन 15 दिनों तक करने से स्पर्म काउंट और उसकी क्वालिटी में सुधार देखा जा सकता है।

लहसुन क्यों है फायदेमंद

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, लहसुन में मौजूद एलिसिन नामक तत्व स्पर्म काउंट बढ़ाने में मदद करता है। वहीं, इसमें पाया जाने वाला सेलेनियम स्पर्म की मोटिलिटी यानी गति को बेहतर बनाता है। कई वैज्ञानिक अध्ययनों में भी लहसुन को पुरुष प्रजनन स्वास्थ्य के लिए लाभकारी बताया गया है।

लाइफस्टाइल में बदलाव भी जरूरी

सिर्फ घरेलू नुस्खे ही नहीं, बल्कि संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और अच्छी नींद भी जरूरी है। जंक फूड, धूम्रपान, ज्यादा तनाव, टाइट कपड़े पहनना और बहुत गर्म पानी से नहाने से बचना चाहिए। योग, मेडिटेशन और रोजाना कम से कम 30 मिनट की एक्सरसाइज स्पर्म हेल्थ को बेहतर बना सकती है।

डिस्क्लेमर: यह जानकारी केवल सामान्य सूचना के लिए है। किसी भी उपाय को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

Share This Article