Health Tips: मुंह में दिखें ये 7 खतरनाक संकेत, हो सकता है कैंसर का इशारा!

2 Min Read

Health Tips:

नई दिल्ली, एजेंसियां। आजकल मुंह के कैंसर के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। शुरुआती दौर में इसके लक्षण सामान्य परेशानियों जैसे बुखार, खांसी या घाव के रूप में दिखते हैं, जिन्हें लोग अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन अगर समय पर इन लक्षणों की पहचान हो जाए तो इलाज संभव है। विशेषज्ञों ने मुंह के कैंसर के सात ऐसे प्रमुख लक्षण बताए हैं, जिन्हें देखकर आपको सावधान हो जाना चाहिए।

मुंह के कैंसर के 7 बड़े लक्षण

मुंह या जीभ में घाव या अल्सर जो तीन हफ्ते में भी ठीक न हो।
जीभ या गाल पर लाल या सफेद धब्बे।
होंठ या मसूड़ों पर गांठ जो ठीक न हो।
लगातार गले में खराश या आवाज में बदलाव।
निगलने में परेशानी या गले में दर्द।
खून के साथ खांसी।
मुंह से लगातार बदबूदार सांस आना।

डॉक्टरों का कहना

लंदन के डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. जोनाथन केंटली के अनुसार, अगर ये लक्षण तीन हफ्तों से अधिक समय तक बने रहें, तो तुरंत डॉक्टर से जांच करानी चाहिए। उन्होंने बताया कि यह कैंसर आमतौर पर धूप या एचपीवी वायरस के कारण होता है और शुरुआती लक्षणों में दर्द, निगलने में दिक्कत, गले में गांठ और खून आना शामिल हैं।

कैंसर क्यों होता है?
मुख्य कारण तंबाकू और धूम्रपान हैं। इसके अलावा, शराब का ज्यादा सेवन, एचपीवी वायरस संक्रमण और ओरल हाइजीन की कमी भी इसके जोखिम को बढ़ाते हैं।

कैसे करें बचाव?

तंबाकू और शराब से दूर रहें।
नियमित ओरल हाइजीन का ध्यान रखें।
डेंटल चेकअप समय-समय पर कराएं।
एचपीवी वैक्सीन लगवाने पर विचार करें।

किसी भी लक्षण के लंबे समय तक बने रहने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

याद रखें, कैंसर की शुरुआती पहचान और इलाज जीवन बचाने में अहम भूमिका निभाते हैं। इसलिए अपने शरीर के संकेतों को नजरअंदाज न करें।

इसे भी पढ़ें

Health Tips: किडनी फेल होने पर पैरों में दर्द और अन्य गंभीर लक्षण, न करें नजरअंदाज


Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं