घर में चूहे आएं तो क्या करें? इन 5 घरेलू नुस्खों से तुरंत पाएं छुटकारा!

2 Min Read
घर में चूहे आएं तो क्या करें? इन 5 घरेलू नुस्खों से तुरंत पाएं छुटकारा!

चूहे के दहशत से परेशान है! समझ नहीं आ रहा कि चूहे भगाने के लिए क्या करे क्या नहीं करे? सर्दियों के मौसम में चूहे गर्म जगहों की तलाश में अक्सर घरों, खासकर किचन, स्टोर रूम और अलमारी में घुस जाते हैं। वे न सिर्फ कपड़े, बैग, कागज़ और फर्नीचर कुतरते हैं, बल्कि उनके मल और पेशाब से संक्रमण का खतरा भी बढ़ जाता है। ऐसे में कुछ आसान घरेलू उपाय अपनाकर आप चूहों को घर से दूर रख सकते हैं।

चूहों को दूर भगाने के घरेलू नुस्खे

  • लाल मिर्च का स्प्रे
    लाल मिर्च पाउडर को पानी में मिलाकर स्प्रे बनाएं और उन जगहों पर छिड़कें जहां चूहे आते हैं। इसकी तीखी गंध चूहों को तुरंत परेशान कर देती है और वे वहां नहीं टिकते।
  • पेपरमिंट ऑयल और अमोनिया
    पेपरमिंट ऑयल की तेज खुशबू चूहों को बिल्कुल पसंद नहीं आती। रुई में तेल लगाकर चूहों के आने-जाने वाले कोनों में रखें। अमोनिया की गंध भी उन्हें भागने पर मजबूर करती है।
  • बेकिंग सोडा का मिश्रण
    एक कप आटे में थोड़ी मात्रा में पेपरमिंट ऑयल और बेकिंग सोडा मिलाकर छोटी-छोटी गोलियां बनाएं। इन्हें चूहों के रास्तों पर रखने से वे वहां से दूर रहेंगे।
  • नेफथलीन की गोलियां
    नेफथलीन बॉल्स की गंध चूहों को बिल्कुल सहन नहीं होती। इन्हें अलमारी, अल्ट्रा, स्टोर रूम और सिंक के पास रखें। ध्यान रखें कि इन्हें बच्चों की पहुंच से दूर रखें।
  • लहसुन का छिड़काव
    कटे हुए लहसुन को पानी में मिलाकर स्प्रे बनाएं। लहसुन की गंध चूहों को नापसंद होती है और वे उस इलाके से दूर रहते हैं।

कुछ ज़रूरी सावधानियां

  • खाने की चीज़ें हमेशा ढककर रखें।
  • कचरा देर तक घर में न रखें तुरंत बाहर फेंकें।
  • घर में मौजूद छेद, दरारें और पाइपलाइन के गैप सील कर दें।
  • लाल मिर्च या लहसुन स्प्रे करते समय हाथ और चेहरा सुरक्षित रखें।

अगर ये तरीके भी काम न करें, तो प्रोफेशनल पेस्ट कंट्रोल करवाना सबसे बेहतर विकल्प होता है।

Share This Article