Home remedies: बारिश में भीगने से त्वचा पर खुजली? इन घरेलू उपायों से पाएं राहत [Itchy skin due to rain? Get relief with these home remedies]

2 Min Read

Home remedies:

नई दिल्ली, एजेंसियां। बारिश का मौसम जहां एक ओर ठंडक और ताजगी लेकर आता है, वहीं यह संवेदनशील त्वचा वाले लोगों के लिए कई समस्याएं भी खड़ी कर सकता है। इस मौसम में बारिश के गंदे पानी या नमी के संपर्क में आने से त्वचा पर खुजली और फंगल इंफेक्शन की समस्या आम हो जाती है। ऐसे में दवाओं की बजाय कुछ आसान घरेलू उपाय अपनाकर भी राहत पाई जा सकती है।

  1. नीम का पानी:
    नीम में मौजूद एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण त्वचा संक्रमण और खुजली को दूर करने में बेहद असरदार होते हैं। नीम की पत्तियों को पानी में उबालकर ठंडा करें और इस पानी से नहाएं। चाहें तो नीम के पानी को रुई से शरीर पर भी लगा सकते हैं।
  2. एलोवेरा जेल:
    ताजा एलोवेरा जेल ठंडक और हीलिंग गुणों से भरपूर होता है। बारिश में भीगने के बाद अगर त्वचा पर खुजली हो रही है तो एलोवेरा जेल लगाएं। यह तुरंत राहत देगा और त्वचा को शांत करेगा।
  3. कपूर और नारियल तेल:
    अगर खुजली बढ़ती जा रही है तो नारियल तेल में एक चुटकी पिसा हुआ कपूर मिलाकर स्किन पर लगाएं। कपूर जहां एंटीसेप्टिक का काम करता है, वहीं नारियल तेल त्वचा की नमी बनाए रखता है। ध्यान रखें कि इसका प्रयोग करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें क्योंकि कपूर हर त्वचा को सूट नहीं करता।

इन घरेलू उपायों से आप बारिश के मौसम में होने वाली खुजली से आसानी से राहत पा सकते हैं। यदि लक्षण बने रहें या बढ़ जाएं तो त्वचा विशेषज्ञ से परामर्श लेना जरूरी है।

इसे भी पढ़ें

Health tips: ब्लैक टी का ज्यादा सेवन है खतरनाक, जानिए इसके नुकसान

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं