Heart health tips: अकेले में दिल का दौरा पड़े तो क्या करें? डॉक्टर के बताए ये कदम बचा सकते हैं जान

3 Min Read

Heart health tips

नई दिल्ली, एजेंसियां। आजकल हार्ट अटैक के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं और यह समस्या अब सिर्फ बुजुर्गों तक सीमित नहीं रही। कई बार ऐसा भी होता है कि व्यक्ति घर पर अकेला होता है और अचानक दिल के दौरे जैसे लक्षण महसूस होने लगते हैं। ऐसे समय घबराहट स्थिति को और बिगाड़ सकती है। डॉक्टरों के मुताबिक, सही समय पर उठाए गए कुछ कदम अस्पताल पहुंचने तक कीमती समय दिला सकते हैं और जान बचाने में मददगार साबित हो सकते हैं।

हार्ट अटैक के सामान्य लक्षण

  • अगर आपको इनमें से कोई भी लक्षण महसूस हों तो सतर्क हो जाएं:
  • बाएं हाथ में दर्द या अकड़न
  • सीने में दबाव, भारीपन या जकड़न
  • अचानक ज्यादा पसीना आना
  • सांस लेने में तकलीफ
  • अचानक ठंड लगना या घबराहट
  • रात में सीने में जलन या तेज एसिडिटी जैसा दर्द

अकेले में हार्ट अटैक जैसा महसूस हो तो क्या करें?

  1. तुरंत गतिविधि बंद करें

सबसे पहले चलना-फिरना बंद कर दें। किसी सुरक्षित जगह पर बैठ जाएं। ज्यादा हिलने-डुलने से चक्कर आ सकता है और गिरने का खतरा बढ़ सकता है।

  1. हल्का आगे झुककर बैठें

करीब 45 डिग्री आगे की ओर झुककर बैठना ब्लड सर्कुलेशन को थोड़ा बेहतर करने में मदद कर सकता है।

  1. डिस्प्रिन (एस्पिरिन) चबाएं

अगर घर में डिस्प्रिन (एस्पिरिन) उपलब्ध हो और डॉक्टर ने इसे लेने से मना न किया हो, तो एक गोली चबाकर खा लें। यह खून को पतला करने में मदद कर सकती है और एंबुलेंस आने तक समय दे सकती है।

  1. तुरंत मदद के लिए कॉल करें

फौरन एंबुलेंस (जैसे 108) को कॉल करें। परिवार या नजदीकी लोगों को फोन या मैसेज करके स्थिति की जानकारी दें।

  1. दरवाजे-खिड़कियां खोल दें

घर के दरवाजे और खिड़कियां खुली रखें, ताकि मदद पहुंचने में आसानी हो। सबसे जरूरी है कि घबराएं नहीं और खुद को शांत रखने की कोशिश करें।

ध्यान रखें

ये उपाय हार्ट अटैक का इलाज नहीं हैं, लेकिन अस्पताल पहुंचने तक कीमती समय दिला सकते हैं। हार्ट अटैक के संकेतों को कभी नजरअंदाज न करें। समय पर इलाज मिलने से जान बचने की संभावना काफी बढ़ जाती है।

Share This Article