Tuesday, October 21, 2025

Health Tips: नाभि में सरसों का तेल डालकर करें मालिश; होंगे कई फायदे, तन मन भी रहेगा दुरुस्त [Massage your navel with mustard oil; it will have many benefits, your body and mind will also remain healthy]

- Advertisement -

Health Tips:

रांची। सरसों तेल का औषधीय गुण प्रमाणिक है। इसे नाभि में डालने से कई गुणकारी प्रभाव देखने को मिलते है। नाभि हमारे शरीर के केंद्र में स्थित है। जिसकी नसे शरीर के कई अंगों से जुड़ती हैं। बच्चे को जन्म से उसकी दादी नानी उसके नाभि में सरसों का तेल डाला करती है। यह सिलसिला बड़े होने तक चलता रहता है। इसका मूल कारण रहा है कि अगर आपकी नाभि स्वस्थ रहती है, तब आपका शरीर स्वस्थ रहेगा।

सबसे पहले नाभि में तेल डालने से सीधा फायदा बालों को होता है। इससे असमय बाल पकने की समस्या से बचा जा सकता है। वहीं इससे पाचन तंत्र दुरुस्त रहने से आपका वजन भी नियन्त्रित रहता है। इसके अलावा और भी कई फायदे है।

Health Tips: नाभि तेल डालने से बालों को होता है फायदाः

यदि आप नियमित रूप से नाभि में सरसों का तेल डालकर थोड़ी देर वहां मसाज करते हैं तब आपका ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। जिसका काफी अच्छा असर आपके बालों पर होता है। इससे सफेद बालों की समस्या को नियंत्रित किया जा सकता हैं। साथ ही इससे बाल चमकदार, मजबूत और मुलायम भी होते हैं।

Health Tips: जोड़ों में होने वाले दर्द से भी मिलती है राहतः

नाभि में रोजाना सरसों के तेल डालकर सोने की आदत बनाए। इससे आपके मसल्स में मजबूती आएगी। इससे आपके जोड़ों में होने वाले दर्द की समस्या से निजात मिलेगा।

Health Tips: पाचन तंत्र मजबूत बनता हैः

प्रतिदिन रात में सोने से पहले नाभि में सरसों का तेल डालना पेट के लिये भी लाभकारी होता है। इससे पाचन तंत्र मजबूत बना रहता है। जिससे पेट से जुड़ी कई समस्याओं जैसे- गैस, जलन, कब्ज और एसिडिटी से बचा जा सकता हैं।

Health Tips: बेहतर स्किन और चेहरे में ग्लो बना रहता हैः

हर दिन सोने से पहले नाभि में तेल डालकर मसाज करने से स्किन को फायदा होता हैं। इस क्रिया से चेहरे पर मौजूद पिंपल्स और दाग-धब्बों के निशान दूर होने में लाभ होता है। वहीं शरीर एवं चेहरे की रंगत बनी रहती है।

Health Tips: सरसों का तेल नाभि में इस्तेमाल का सही तरीकाः

जब आप रात में बिस्तर पर सोने के लिये जाते हैं, उसी वक़्त सोने से पहले कुछ बूंदे सरसों तेल अपनी नाभि में डालें। फिर उसके 10 से 15 मिनट तक इसको ऐसे ही अवस्था में छोड़ दें। इसके बाद आप लेटे ही लेटे नाभि के आसपास अपने हाथों से मसाज करें। इस क्रिया को रोजाना किया जाता है।

हमारी नाभि से शरीर की कई नसों से जुड़ी होती हैं। सरसों तेल डालने के बाद मसाज करने से ये नसे एक्टिव हो जाते हैं। जिसका सीधा प्रभाव हमारे बाल, हमारी त्वचा, लिवर पर पडता है। इससे इन अंगों के साथ ही शरीर को भी पोषण मिलता है। इसका सीधा असर हमारे हेल्थ के उपर पडता है। जिससे हेल्थ और ब्यूटी से जुड़ी कई समस्याओं से बचा जा सकता हैं।

इसे भी पढ़ें

पैर के तलवों में सरसों का तेल लगाने के फायदे

WhatsApp Group Join Now

Hot this week

Important Events: 14 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं [Important events of July 14]

Important Events: 1223 – फिलिप द्वितीय की मृत्यु के...

Jharkhand Police: झारखंड पुलिस का बड़ा अभियान: एक ही रात में 71 वांटेड गिरफ्तार, 255 वारंटों का निष्पादन

Jharkhand Police: बोकारो। बोकारो जोन के आईजी सुनील भास्कर के निर्देश पर 17 और 18 अक्टूबर की रात को उत्तरी छोटानागपुर प्रक्षेत्र के सभी...

AIMIM का दावा: बिहार में ‘किंगमेकर’ बनने की तैयारी, घोषित किए 25 उम्मीदवार

AIMIM claims: पटना, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनजर AIMIM ने अपनी दूसरी उम्मीदवार सूची जारी कर राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है। पार्टी...

Priya Tendulkar: प्रिया तेंदुलकर के ‘रजनी’ सीरियल के एक एपिसोड ने भड़का दिया था मुंबई के टैक्सी ड्राइवरों को,...

Priya Tendulkar: मुंबई, एजेंसियां। टीवी और थिएटर की मशहूर अभिनेत्री प्रिया तेंदुलकर ने केवल अपनी अदाकारी से ही नहीं बल्कि सामाजिक जागरूकता फैलाने वाले कार्यक्रमों...

Nepal youth power: नेपाल में युवा शक्ति की नई पहल: Gen Z बना रहा नया राजनीतिक दल

Nepal youth power: काठमांडू, एजेंसियां। नेपाल में युवाओं के प्रतिनिधित्व वाले Gen Z समूह ने राजनीतिक मोर्चे पर कदम रखने का ऐलान किया है। समूह...

Banke Bihari: बांके बिहारी मंदिर का खजाना खुला लेकिन निराशा ही हाथ लगी, खाली बॉक्स और बर्तन ही दिखे

Banke Bihari: मथुरा, एजेंसियां। श्री बांके बिहारी मंदिर का तोषखाना 54 वर्षों के बाद शनिवार को धनतेरस के अवसर पर खोला गया, लेकिन...

Public health: लोगों की सेहत पर खतरा: धनबाद में मिलावटी लड्डू फैक्ट्री का भंडाफोड़, संचालक गिरफ्तार

Public health: धनबाद। त्योहारों के सीजन में मिठाईयों की मांग बढ़ने के बीच धनबाद में मिलावटी लड्डू बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। फूड...

Bihar Election: बिहार चुनाव में महागठबंधन को झटका, VIP उम्मीदवार का नामांकन कुशेश्वरस्थान सीट से रद्द

Bihar Election: दरभंगा। बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन को बड़ा झटका लगा है। दरभंगा की कुशेश्वरस्थान सीट से विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के उम्मीदवार...

Ranchi police: त्योहारों पर बढ़ी चोरी की घटनाओं को रोकने रांची पुलिस ने मांगी जनता की मदद

Ranchi police: रांची। दीपावली और छठ जैसे बड़े त्योहारों में अधिकांश लोग अपने परिवार के साथ घर से बाहर चले जाते हैं। ऐसे समय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories