ग्लिसरीन के फायदे और नुकसान
- ग्लिसरीन के फायदे और नुकसान, जानिये पूरी डिटेल
- ग्लिसरीन क्या हैः
- ग्लिसरीन के फायदेः
- कैसे इस्तेमाल करें?
- ग्लिसरीन का कैसे इस्तेमाल करेः
- कैसे इस्तेमाल करेः
- कैसे इस्तेमाल करेः
- कैसे इस्तेमाल करेः
- कैसे इस्तेमाल करेः
- कैसे इस्तेमाल करेः
- ग्लिसरीन के अन्य फायदेः
- चेहरे पर ग्लिसरीन इस्तेमाल करने का तरीकाः
- बालों पर ग्लिसरीन इस्तेमाल करने का तरीकाः ?
- ग्लिसरीन के उपयोग में बरते ये सावधानियाः
- ग्लिसरीन के साइड इफेक्ट्स से बचने के लिए ग्लिसरीन का इस्तेमाल करने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखेः –
- ग्लिसरीन के नुकसानः
ग्लिसरीन के फायदे और नुकसान, जानिये पूरी डिटेल
खूबसूरत और बेदाग त्वचा की चाहत किसे नहीं होती। हर व्यक्ति चाहता है कि उसकी त्वचा पर चमक हो। स्किन टाइट रहे।
इसके लिए लोग कई नुस्खे भी आजमाते हैं। खास तौर पर महिलाएं तो अपनी त्वचा को लेकर कुछ ज्यादा ही संवेदनशील रहती हैं।
बाजार में जितने भी ब्यूटी उत्पाद हैं, लगभग उन सभी में ग्लिसरीन का प्रयोग होता है। इसलिए लोग अब ग्लिसरीन का महत्व समझने लगे हैं।
लोग अब समझ गये हैं कि सिर्फ ग्लिसरीन का उपयोग करके बेदाग त्वचा और काले, लंबे व घने बाल हासिल कर सकते हैं।
ग्लिसरीन के इतने फायदे हैं कि गिनना मुश्किल है। आज हम ग्लिसरीन के कुछ ऐसे ही फायदों के बारे में बताएंगे।
साथ ही हम आपको ग्लिसरीन के नुकसान भी बताएंगे।
ग्लिसरीन की सबसे अच्छी बात यह है कि इसका उपयोग किसी भी प्रकार की त्वचा पर किया जा सकता है, फिर चाहे वह रूखी त्वचा हो या तैलीय।
हां, संवेदनशील त्वचा पर इसका इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करना चाहिए।
ग्लिसरीन क्या हैः
सबसे पहले हम जानते हैं कि आखिर इतने गुणों वाला ग्लिसरीन है क्या?
दरअसल, ग्लिसरीन एक प्रकार का ट्राइहाइड्रोक्सी शुगर अल्कोहल है। बावजूद इसके ग्लिसिरिन को केमिकल की श्रेणी में नहीं रखा जाता है।
हालांकि रसायनशास्त्र की प्रयोगशालाओं में यह मौजूद होता है और प्रयोग के दौरान इसका इस्तेमाल भी होता है।
वैज्ञानिकों के अनुसार यह एक जैविक उत्पाद है, जिसे वनस्पति तेल या एनिमल फैट से निकाला जाता है।
ग्लिसरॉल या ग्लिसरीन एक रंगहीन, गंधहीन, चिपचिपा तरल पदार्थ होता है, , जो स्वाद में मीठा और नॉन-टॉक्सिक होता है।
इसका उपयोग स्वीटनर, बायोडीजल, दवाओं और कॉस्मेटिक इंडस्ट्री में किया जाता है।
ग्लिसरीन के फायदेः
ग्लिसरीन का उपयोग विशेष रूप से त्वचा और बालों को निखारने के लिए जाता है। इसके प्रमुख फायदे इस प्रकार हैः
- त्वचा को मुलायम बनाने में ग्लिसरीन के फायदे
चेहरे पर ग्लिसरीन लगाने से त्वचा कोमल होती है। चेहरे पर ताजगी बनी रहती है। ग्लिसरीन एक शानदार एमोलिएंट है। त्वचा को कोमलता का अहसास देने में ग्लिसरीन के मॉइस्चराइजिंग गुण काम आ सकते हैं। - ग्लिसरीन के एंटी-एजिंग गुणः
धूल, मिट्टी एवं प्रदूषण के कारण अब उम्र से पहले ही चेहरे पर बढ़ती उम्र के लक्षण नजर आने लगते हैं। ऐसे में एक बार ग्लिसरीन का उपयोग करके देखा जा सकता है। ग्लिसरीन का फायदा यह हैं कि यह त्वचा की सबसे बाहरी परत यानी स्ट्रेटम कॉर्नियम में नमी बनाए रखती है। ग्लिसरीन का यह प्रभाव त्वचा की इलास्टिसिटी बनाए रखने में मददगार होता है। इसलिए, ग्लिसरीन का उपयोग नियमित से रूप से करके त्वचा को उम्रदराज होने से बचाया जा सकता है। - त्वचा को नमी देने में ग्लिसरीन के लाभः
ग्लिसरीन त्वचा को नमी भी देता है। कई बार मौसम या शरीर में पानी की कमी की वजह से त्वचा रूखी होने लगती है। ऐसे में त्वचा पर मृत कोशिकाओं की वजह से रोमछिद्र बंद हो सकते हैं और किसी भी क्रीम के पोषक तत्व को त्वचा के अंदर जाने से रोक सकते हैं। इस स्थिति में स्किन के लिए ग्लिसरीन नमी और पोषण को त्वचा में अवशोषित होने में मदद करता है। साथ ही त्वचा में नमी को बनाए रख सकता है। - मुहांसों के लिए ग्लिसरीनः
मुंहासों से निजात पाने में भी ग्लिसरीन लगाने के फायदे मिल सकते हैं। त्वचा में नमी की कमी मुहांसों का एक बड़ा कारण है। ग्लिसरीन में नमी को बांधे रखने वाले गुण होते हैं। अगर इसे अकेले इस्तेमाल किया जाए, तो ट्रांस एपिडर्मल वाटर लॉस को 29 प्रतिशत तक बढ़ा सकता है। इससे बचने के लिए इसका इस्तेमाल गुलाब जल के साथ किया जा सकता है। साथ ही इसमें पाए जाने वाले एंटी-इंफ्लेमेटरी और मॉइस्चराइजिंग गुणों के कारण इसे एंटी एक्ने तत्वों की सूची में शामिल किया जा सकता है। - ब्लैकहेड्स हटाने में ग्लिसरीन के उपयोगः
ब्लैकहेड्स को कम करने में भी ग्लिसरीन मददगार है। ब्लैकहेड्स भी एक प्रकार के मुंहासे ही होते हैं। ये नाक और ठुड्डी पर दिखने वाले काले कील होते हैं। मुल्तानी मिट्टी के साथ ग्लिसरीन का उपयोग करके ब्लैकहेड्स को हटाया जा सकता है। - एक्जिमा और एटोपिक स्किन से राहतः
ग्लिसरीन का उपयोग सिर्फ त्वचा की सुंदरता को ही नहीं बढ़ाता,, बल्कि कई त्वचा रोगों से भी राहत दे सकता है। एक रिसर्च के अनुसार, इसके मॉइस्चराइजिंग गुण त्वचा को खुजली और रूखेपन से राहत दे सकते हैं। इसलिए, ग्लिसरीन युक्त क्रीम को शुष्क त्वचा यानी एक्जिमा के लक्षणों को कम करने में कारगर माना जाता है। - खुजली कम करता है ग्लिसरीनः
कई प्रकार के त्वचा रोग में खुजली एक ऐसा लक्षण है, जो सबसे ज्यादा असुविधा पैदा कर सकता है। ग्लिसरीन खुजली से राहत दे सकता है। यह रूखी त्वचा को मुलायम कर सकता है और इसमें खुजली कम करने वाले गुण होते हैं,, जो खुजली वाले स्थान पर राहत का अनुभव दे सकते हैं। - जख्म भी भरता है ग्लिसरीनः
ग्लिसरीन जख्म भरने में भी सहायक है। यह अच्छा हुमेक्टैंट है और इसका इस्तेमाल घाव की मरहम-पट्टी में किया जा सकता है। ग्लिसरीन नमी को अवशोषित करता है, जिससे घाव जल्दी भरता है। खास तौर पर ग्लिसरीन जली त्वचा को आराम देने में कारगर हो सकता है। - रूसी भी कम करता है ग्लिसरीनः
ग्लिसरीन बालों को भी फायदा पहुंचाता है। रूसी बालों की एक आम समस्या है,। ग्लिसरीन का प्रयोग रूसी से निजात पाने में किया जा सकता है। एक साइंटिफिक रिसर्च के अनुसार, ग्लिसरीन में एंटी-फंगल गुण होते हैं,, जिसकी वजह से इसका उपयोग बालों से रूसी हटाने के लिए किया जा सकता है। - दोमुंहे बालों से निजात दिलाएः
ग्लिसरीन का उपयोग दोमुंहे बालों के लिए भी अच्छा माना जाता है। यह बालों के सिरों को सुरक्षा देने में कारगर हो सकता है। इसलिए, ग्लिसरीन का उपयोग कई कंडीशनर में किया जाता है, लेकिन इसकी कार्यप्रणाली पर अभी और शोध की जरूरत है।
कैसे इस्तेमाल करें?
ग्लिसरीन का कैसे इस्तेमाल करेः
• एक चम्मच ग्लिसरीन को अपनी फेसक्रीम में मिला लें।
• हर रोज दो बार चेहरा साफ करने के बाद इसे इस्तेमाल करें।
• एक अंडा फोड़कर उसके सफेद और पीले हिस्से को अलग कर लें।
• इसके बाद अंडे के सफेद भाग को अच्छी तरह फेंट लें।
• अब इसमें एक चम्मच ग्लिसरीन और एक चम्मच शहद मिला लें।
• अच्छी तरह मिल जाने पर अपनी उंगलियों या ब्रश की मदद से इसे चेहरे पर लगाएं।
• जब पैक अच्छी तरह से सूख जाए, तो चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें।
• इस प्रक्रिया को हफ्ते में दो बार दोहराएं।
कैसे इस्तेमाल करेः
• एक चम्मच ग्लिसरीन, चार चम्मच गुलाब जल को मिलाकर एक बोतल में भर लें।
• रोज नहाने के बाद इस घोल को अपने चेहरे और हाथ-पैर पर लगाएं।
कैसे इस्तेमाल करेः
• एक बाउल में एक चम्मच ग्लिसरीन और एक चम्मच दूध मिला लें।
• अब अपनी उंगलियों की मदद से इसे पूरे चेहरे पर या सिर्फ प्रभावित क्षेत्र पर लगाएं।
• 15 से 20 मिनट तक सूखने दें और फिर उसके बाद इसे धो लें।
• जल्द परिणाम के लिए इस प्रक्रिया को हफ्ते में तीन बार दोहरा सकते हैं।
कैसे इस्तेमाल करेः
• एक बाउल में गिल्सरीन और मुल्तानी मिट्टी को मिला लें।
• इस मिश्रण की एक पतली-सी परत प्रभावित क्षेत्र पर लगाएं।
• जब यह परत पूरी तरह से सूख जाए, तो साफ पानी से चेहरा धो लें।
कैसे इस्तेमाल करेः
उंगलियों की मदद से ग्लिसरीन को अपनी स्कल्प पर लगाएं।
आप चाहें तो इसमें किसी भी एसेंशियल ऑयल की तीन-चार बूंदें भी मिला सकते हैं।
सप्ताह में तीन बार ग्लिसरीन बालों में लगायें।
कैसे इस्तेमाल करेः
• आधा कप ग्लिसरीन में आधा कप पानी और एक चम्मच एलोवेरा जेल मिलाकर स्प्रे बोतल में डाल दें।
• अब इसे लगाने से पहले बालों को थोड़ा गीला कर लें।
• अब हल्के गीले बालों पर इस मिश्रण का स्प्रे करें।
• बेहतर परिणाम के लिए इस प्रक्रिया को हफ्ते में दो बार दोहराएं।
ग्लिसरीन के अन्य फायदेः
त्वचा और बालों के साथ-साथ आप ग्लिसरीन का उपयोग फटे होंठों और एड़ियों के लिए भी कर सकते हैं।
ग्लिसरीन के मॉइस्चराइजिंग गुण रूखी व फटी एड़ियों और होंठो को स्वस्थ करने का काम कर सकते हैं।
- होठों के लिए विधि:
रात को सोने से पहले होंठो पर ग्लिसरीन लगा कर सोएं।
पूरी तरह आराम न होने तक हर रात इस प्रक्रिया को दोहराएं। - एड़ियों के लिए विधि:
रात को सोने से पहले फटी एड़ियों पर ग्लिसरीन लगाएं।
फिर मोजे पहन कर सो जाएं।
पूरी तरह आराम न आने तक हर रात इस प्रक्रिया को दोहराएं।
चेहरे पर ग्लिसरीन इस्तेमाल करने का तरीकाः
चेहरे पर ग्लिसरीन का उपयोग करने के कई तरीके हो सकते हैं।
• ग्लिसरीन को फेशियल क्लींजर की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है। इसकी 2 -3 बूंदें फेस वाश में मिला सकते हैं।
• इसे गुलाब जल में मिलाकर टोनर की तरह भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
• ग्लिसरीन की 4-5 बूंदों को फेसपैक में इस्तेमाल किया जा सकता है।
• कोमल त्वचा पाने के लिए आप इसकी 2-3 बूंदें डे क्रीम के साथ मिलाकर लगा सकते हैं।
• आप चाहें तो मेकअप से पहले चेहरे को मॉइस्चराइज करने के लिए ग्लिसरीन और गुलाब जल के मिश्रण का इस्तेमाल कर सकते हैं।
बालों पर ग्लिसरीन इस्तेमाल करने का तरीकाः ?
बालों के लिए ग्लिसरीन का उपयोग अतिलाभकारी है, यह हम पहले ही बता चुके हैं। यहां हम इसे इस्तेमाल करने के तरीके बता रहे हैं।
• बालों में ग्लिसरीन लगाने का सबसे अच्छा तरीका है कि पानी और ग्लिसरीन को समान मात्रा में लेकर इसे स्प्रे बोतल में भर कर रखें।
• रूखे और बेजान बालों पर इस ग्लिसरीन स्प्रे का इस्तेमाल करें।
• हेयर मास्क में भी ग्लिसरीन मिलाकर लगाया जा सकता है।
• इसका इस्तेमाल आप अपने पसंदीदा हेयर ऑयल के साथ कर सकते हैं। ग्लिसरीन और तेल को मिलाकर बालों की मालिश करें।
ग्लिसरीन के उपयोग में बरते ये सावधानियाः
अब जानते हैं कि ग्लिसरीन का उपयोग करने से पहले क्या-क्या सावधानी बरतनी चाहिए।
ग्लिसरीन के साइड इफेक्ट्स से बचने के लिए ग्लिसरीन का इस्तेमाल करने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखेः –
• मिलावट से बचने के लिए हमेशा विश्वसनीय ब्रांड का ग्लिसरीन खरीदें।
• ग्लिसरीन के नुकसान से बचने के लिए खरीदने से पहले इसकी एक्सपायरी डेट चेक कर लें।
• अगर कोई व्यक्ति किसी त्वचा संक्रमण या घाव से जूझ रहा है, तो डॉक्टर से सलाह लेकर ही इसका इस्तेमाल करें।
• चेहरे और बालों पर ग्लिसरीन लगाते समय ग्लिसरीन आंखों में नहीं जाना चाहिए।
• ग्लिसरीन के नुकसान से बचने के लिए संवेदनशील त्वचा पर ग्लिसरीन लगाने से पहले पैच टेस्ट कर लें।
• अगर किसी को एलर्जी की समस्या जल्दी हो जाती है, तो वो डॉक्टर से पूछे बिना इसका इस्तेमाल न करें।
• ग्लिसरीन लगाकर धूप में न निकलें, ग्लिसरीन के साइड इफेक्ट्स से बचने का यह सही तरीका हो सकता है।
ग्लिसरीन के नुकसानः
1. ग्लिसरीन के बेशुमार फायदे आप जान चुके हैं, अब एक बार ग्लिसरीन के नुकसान को जानना भी जरूरी है। ग्लिसरीन के नुकसान की बात की जाए, तो कम ही है।
2. त्वचा पर ग्लिसरीन का उपयोग करने से आंखों और त्वचा पर जलन हो सकती है। इसके अलावा, त्वचा पर सूजन) जैसी समस्या भी हो सकती है।
3. अगर ग्लिसरीन का उपयोग दवाइयों के रूप में मौखिक किया जाता है, तो सिरदर्द, चक्कर आना, जी मिचलाना और थकान महसूस हो सकती है।
4. इसका अधिक सेवन शरीर में पानी की कमी पैदा कर सकता है।
5. मौखिक रूप से इसका सेवन करने पर गैस्टेशनल ट्रेक्ट में जलन का एहसास हो सकता है।
6. एक वैज्ञानिक अध्ययन के अनुसार ग्लिसरीन के कारण पित्ती उछलने का जोखिम हो सकता है।
इसे भी पढ़ें









