Health Tips: बार-बार फटते होंठ? जानें कौन सा विटामिन है जिम्मेदार और इसे कैसे करें पूरा

2 Min Read

Health Tips:

नई दिल्ली, एजेंसियां। सर्दियों में होंठ फटना (chapped lips) एक आम समस्या है, लेकिन अगर यह साल भर बनी रहती है तो यह आपके शरीर में किसी विटामिन की कमी का संकेत हो सकता है। अमेरिकी डॉक्टर एरिक बर्ग के अनुसार, बार-बार होंठ फटने या ड्राई होने का सबसे बड़ा कारण विटामिन B2 (राइबोफ्लेविन) और विटामिन B3 (नायसिन) की कमी है।

Health Tips: B2 और B3 की कमी क्यों होती है?

डॉ. बर्ग बताते हैं कि रिफाइंड आटे से बने उत्पाद जैसे ब्रेड, पास्ता, पिज्जा, बिस्कुट, केक और वाफल्स का अधिक सेवन करने से इन विटामिन्स की कमी हो जाती है। गेहूं का रिफाइंड आटा ज्यादातर पोषक तत्व खो देता है। इसके अलावा, शराब का अत्यधिक सेवन भी शरीर से B-विटामिन्स को खत्म कर देता है और पाचन प्रणाली को कमजोर करता है।

कैसे पूरी करें B2 और B3 की कमी?

अंडा: अंडे की जर्दी विटामिन B2 और B3 से भरपूर होती है और होंठों को अंदर से पोषण देती है।

दूध और दही: डेयरी प्रोडक्ट्स B2 का अच्छा स्रोत हैं।

हरी सब्जियां: पालक, मेथी, ब्रोकोली और मटर का सेवन लाभकारी है।

नट्स और बीज: बादाम, सूरजमुखी के बीज और मूंगफली नायसिन से भरपूर हैं।

अगर होंठ बार-बार फटते हैं, तो केवल लिप बाम या मॉइस्चराइजर पर निर्भर न रहें। इसके लिए अपनी डाइट और जीवनशैली पर ध्यान देना जरूरी है। विटामिन की कमी पूरी करने से होंठों की समस्या अंदर से हल हो सकती है।

नोट: यह जानकारी सामान्य स्वास्थ्य सुझाव के लिए है। किसी भी विटामिन सप्लीमेंट या डाइट बदलाव से पहले विशेषज्ञ या डॉक्टर की सलाह अवश्य लें।

इसे भी पढ़ें

Health Tips: पेट की खलबली और ब्लोटिंग से तुरंत राहत पाने के घरेलू उपाय

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं