Matcha Tea:
नई दिल्ली, एजेंसियां। भारत और दुनिया में इन दिनों माचा ग्रीन टी (Matcha Tea) खूब चर्चा में है। फिटनेस प्रेमियों और सेलेब्स के बीच यह चाय तेजी से लोकप्रिय हो रही है। जापान और चीन से आयातित माचा चाय में पोषक तत्वों की मात्रा सामान्य ग्रीन टी से कई गुना अधिक होती है। माचा बनाने के लिए कैमेलिया साइनेंसिस नामक पौधे की पत्तियों को भाप देकर सुखाया और पीसा जाता है, जिससे पाउडर तैयार होता है।
कीमत
माचा टी दुनिया की महंगी चायों में शुमार है। भारत में इसका रेट लगभग 1 लाख रुपए प्रति किलो है। ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर 50 ग्राम माचा पाउडर आपको लगभग 600 रुपए में मिल जाता है। यह लूज पाउडर और टी बैग्स दोनों फॉर्मेट में उपलब्ध है।
सेहत के लिए फायदे
• मेटाबॉलिज्म तेज: माचा टी में एपिगैलोकैटेचिन गैलेट (EGCG) पाया जाता है, जो पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है और अतिरिक्त फैट को कम करता है।
• एंटीऑक्सिडेंट्स का पावरहाउस: माचा में कैटेचिन और अन्य एंटीऑक्सिडेंट्स फ्री रैडिकल्स से लड़ने में मदद करते हैं, उम्र बढ़ने की प्रक्रिया धीमी करते हैं और कैंसर से सुरक्षा प्रदान करते हैं।
• दिमाग और फोकस के लिए: कैफीन और एल-थीनिन नामक एमिनो एसिड मस्तिष्क को रिलैक्स और फोकस बढ़ाने में मदद करते हैं।
• लिवर हेल्थ: इसमें मौजूद क्लोरोफिल शरीर से टॉक्सिन्स निकालने और लिवर की सेहत सुधारने में सहायक है।
• सूजन कम करना: माचा में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी होते हैं, जिससे सूजन कम होती है और हृदय रोगों का खतरा घटता है।
माचा टी का सेवन नियमित और संतुलित मात्रा में करने से यह शरीर और दिमाग दोनों के लिए लाभकारी साबित हो सकती है। हालांकि, किसी भी नई डाइट या फिटनेस रूटीन को अपनाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूरी है।
इसे भी पढ़ें
Health Tips: बार-बार फटते होंठ? जानें कौन सा विटामिन है जिम्मेदार और इसे कैसे करें पूरा









