Effects of drinking less water: पानी कम पीने से शरीर को हो सकता है गंभीर नुकसान, जानें किस अंग में होता है दर्द

2 Min Read

Effects of drinking less water:

नई दिल्ली, एजेंसियां। पानी हमारे शरीर के लिए जीवनदायिनी तत्व है। हेल्थ एक्सपर्ट्स कहते हैं कि हाइड्रेटेड रहना सेहत बनाए रखने के लिए बेहद जरूरी है। शरीर में पानी की कमी कई तरह की समस्याओं का कारण बन सकती है, जिनमें सिर दर्द, पेट दर्द और जोड़ों में दर्द प्रमुख हैं।

पेट दर्द: पानी की कमी किडनी स्टोन यानी पथरी के खतरे को बढ़ा सकती है। इसके कारण पेट में तेज दर्द हो सकता है। साथ ही पर्याप्त पानी न पीने से पाचन तंत्र पर भी असर पड़ता है और गैस या कब्ज जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

जोड़ों और मांसपेशियों में दर्द: शरीर में पानी की कमी से बोन और मसल हेल्थ प्रभावित होती है। इससे केवल जोड़ों में दर्द नहीं बल्कि मांसपेशियों में भी अकड़न और दर्द महसूस हो सकता है। एक्सपर्ट्स के अनुसार हाइड्रेशन बनाए रखने के लिए पानी के साथ-साथ कोकोनट वॉटर, ताजे जूस और लस्सी जैसी चीजों का सेवन भी फायदेमंद होता है।

कितना पानी पीना चाहिए: एक सामान्य वयस्क व्यक्ति को प्रतिदिन 2 से 3 लीटर पानी पीना चाहिए, जो लगभग 8 से 12 गिलास के बराबर है। फील्ड वर्क या गर्म वातावरण में काम करने वाले लोग इससे अधिक पानी पी सकते हैं। पर्याप्त पानी पीने से न केवल ऊर्जा मिलती है बल्कि यह किडनी और लिवर को डिटॉक्स करने, वजन कंट्रोल करने और गट हेल्थ सुधारने में भी मदद करता है।

हेल्थ एक्सपर्ट्स का यह है कहना:

हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि पानी की कमी को नजरअंदाज करना गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं की ओर ले जा सकता है। इसलिए शरीर को हमेशा हाइड्रेटेड रखना और नियमित अंतराल पर पानी पीना जरूरी है।

नोट: किसी भी स्वास्थ्य संबंधी उपाय या डाइट परिवर्तन से पहले डॉक्टर की सलाह लेना आवश्यक है।

इसे भी पढ़ें

Lifestyle: क्या आप सही बैग चुन रही हैं? जानें आउटफिट के हिसाब से बेस्ट ऑप्शन


Share This Article
Exit mobile version